Search

Home / hindi recipe / Banarasi Tamatar Chat Recipe: अपने घर में आसानी से बनाएं बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी

Banarasi Tamatar Chat Recipe in Hindi

Banarasi Tamatar Chat Recipe: अपने घर में आसानी से बनाएं बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी

Marketing Team | मई 12, 2023

बनारस की गलियों से लेकर वहां के गंगा तट, इन सभी की चर्चा हम अक्सर बचपन से सुनते आ रहे है। खाने-पीने, घूमने, पहनावे के अलावा बनारस अपने अध्यात्म के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको बनारस के खानपान से जुड़ी एक ख़ास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है और वो है बनारसी टमाटर चाट।

 

Banarasi Tamatar Chat Recipe

 

साथ ही घी और खट्टे-मीठे जैसे स्वाद से भरपूर यह लज़ीज़ डिश आपको बनारस के अलावा कहीं और खाने को नहीं मिलेगा। अगर कोई बनारसी टमाटर चाट (Banarasi Tamatar Chat) होने का दावा कर रहा है तो वो गलत दावा कर रहा है, इसलिए हम आपको सीधे बनारस की गलियों में मिलने वाले यह डिश आपके लिए लेकर आए हैं, जो बिलकुल बनारस जैसा ही स्वाद देगी।

घर बैठे ऐसे बनाएं बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी:

सामग्री:

  • टमाटर- 5-6
  • जीरा पाउडर- 1 टीस्पून
  • घी- 3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुई)
  • गरम मसाला- 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
  • प्याज़- 1 बारीक कटा हुआ
  • काला नमक- 1 टीस्पून
  • काजू- 10 (कद्दूकस किए हुए)
  • पोस्तो दाना- 2 टीस्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टेबल स्पून
  • चाट मसाला- 2 टीस्पून
  • चीनी- 4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- ½ कप
  • इमली- 1 टेबल स्पून (पेस्ट)
  • आलू- 4 उबले हुए
  • अदरक- 2 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी- 1 टीस्पून
  • सादा नमक- स्वादानुसार

बनारसी टमाटर चाट बनाने की विधि:

  • टमाटर को बारीक काटकर एक पैन में 2 टेबल स्पून घी गर्म करें और इसमें अदरक, हरी मिर्च, पोस्तो दाना और काजू डालकर 2 मिनट के लिए भूनें।
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा जीरा पाउडर डालें और इसके तुरंत बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें।
  • टमाटर में नमक डालें और ढककर पकने दें और जब टमाटर गलने लगे, तब इसमें डेढ़ कप पानी डालें और जब तक पानी और टमाटर एकसार न हो जाए, तो इसे पकने दें।
  • अब उबले हुए आलू को मैश कर लें और टमाटर वाले मिश्रण में डालें, जब टमाटर और आलू अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
  • तब इसमें गरम मसाला, चाट मसाला, जीरा पाउडर काला-सादा नमक और इमली का पेस्ट डालें।
  • अब एक बर्तन में 3 कप पानी डालें और उसमें चीनी डालकर चाशनी तैयार होने दें।
  • जब चाशनी बनकर तैयार हो जाए, तो इसमें आधा टी स्पून जीरा पाउडर डालकर गैस बंद कर दें।
  • जिस बर्तन में चाट सर्व करना हो, उसमें गरमा-गरम टमाटर की चाट डालें, ऊपर से घी डालें और चाट में जितनी मिठास चाहिए हो, ऊपर से उतनी ही चाशनी डाल लें।
  • आख़िर में प्याज़, हरा धनिया से गार्निश करें, चाहें तो ऊपर से सेव नमकीन भी डाल सकते हैं, बस बनारसी टमाटर चाट आपके लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

यदि आप चाट खाने के शौक़ीन है तो आज ही ये बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी को अपने घर में जरूर बनाएं, क्योंकि ये बनारसी टमाटर चाट आपको बनारस के अलावा कही खाने को नहीं मिलेगा। इसलिए आज ही अपने घर में ये रेसिपी को जरूर बनाएं और बनारस में होने का लुफ्त उठायें। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस पूरी रेसिपी को जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही ये अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़िए: 

टिक्की रसगुल्ला चाट एक अजीब फूड कॉम्बिनेशन, तेजी से हो रहा है वायरल

अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर किया अपनी मन पसंद चाट का खुलासा, कॉलेज के दिनों में रोज खाया करते थे

स्नैक्स टाइम को चटपटा बनाइये शेफ रणवीर ब्रार की आलू चाट रेसिपी के साथ

लखनऊ में कटोरी चार्ट का लुफ्त उठाते हुए दिखी रकुल प्रीत सिंह

संजीव कपूर की क्रीमी दही वडा चाट और मिर्ची वडा रेसिपी।

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *