Home / News Stories / लखनऊ में कटोरी चार्ट का लुफ्त उठाते हुए दिखी रकुल प्रीत सिंह
लखनऊ अपने नवाबी अंदाज के लिए जाना जाता है, फिर वो चाहे लोगों के बोलने का अंदाज हो, वहाँ की इमारतें या वहाँ का खाना, सबमें ही बखूबी नवाबीपन झलकते हुए दिख ही जाता है। जो कि वहाँ आने वाले पर्यटकों को भी अपने रंग में रंगने के लिए हमेशा से ही पर्याप्त रहा है।
भारत हमेशा से ही अपने अनगिनत मसालों के साथ कई तरह के स्वादों को लिए हुए हैं, लेकिन एक स्वाद जो शायद आपको किसी फाइव स्टार होटल में भी चखने को न मिले, वह है यहाँ के स्ट्रीट फूड का। हर शहर की सड़कों पर लगे ये छोटे-छोटे स्टोल शहर के मुख्य और मुकाबला न कर पाने वाले स्वाद को प्रदर्शित करते हैं। अब फिर आप कोई आम व्यक्ती की गिनती में आते हो या किसी सितारे इसे मना कर पाना आपके बस से हमेशा ही बाहर का काम होता है।
खबर है कि आजकल रकुल प्रीत सिंह भी लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म छत्रीवाली की शूटिंग कर रही हैं। जहां अभिनेत्री मुह में पानी ला देने वाली चाट का लुफ्त उठाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कटोरी चाट की एक प्लेट पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें उनकी एक बड़ी मुस्कान से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने इस डिश का बखूबी आनन्द उठाया है।
https://www.instagram.com/p/CWSQzE5PUrc/?utm_source=ig_web_copy_link
रकुल प्रीत सिंह की थाली में कटोरी चाट मुरमुरे, कटे टमाटर और प्याज का स्वादिष्ट मिश्रण था, इसे ताजी धनिया पत्ती से सजाया गया था। हम मनोरम टोकरी से कुछ चटनी और दही टपकते हुए भी देख सकते हैं। कटोरी चाट में आमतौर पर आलू, छोले, दही और कई तरह की चटनी और मसालों जैसी सर्वोत्कृष्ट चाट सामग्री से भरी खाने की टोकरी होती है।
रकुल प्रीत ने एक विस्तृत कैप्शन लिखा, ” लखनऊ में टोकरी चाट नहीं खाया, तो क्या खाया।
उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि हम सभी को कभी न कभी ट्रीट मील की जरूरत होती है, और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल भी इससे सहमत हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरी न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, बस अपनी चाट सही समय पर दोपहर 1 से 4 बजे के बीच खा लो, रात के खाने के लिए नहीं, दोस्तों! और हफ्ते में एक बार से ज्यादा नहीं !! मैं बहुत संतुष्ट महसूस कर रही हूं और आप मेरे चेहरे पर उत्साह को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।”
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)