Home / News Stories / भारतीय रेलवे जल्द ही कुछ ट्रेनों में केवल शाकाहारी भोजन परोसेगा
बीते कुछ दशकों में हमने लोगों को पर्यावरण ,जानवरों की निंदनिय हालत और उनकी कम होती संख्या के प्रति अधिक जागरुक होते हुए देखा है। जिसके चलते कई लोग मांसाहारी को छोड़ शाकाहारी के प्रति अधिक आकर्षित हुए हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि शाकाहारी की तरफ बढ़ते इन कदमों को अभी एक लंबी दूरी तय करना बाकी है। लेकिन सरकार की तरफ से इस मुहिम में बढ़ रहे कदमों से यह कार्य सफ़लता की सीडियां चढ़ता हुआ देखा जाने लगा है। जिसमें कि एक हालिया योगदान हमें भारतीय रेलवे से प्राप्त हुआ है।
हाल ही में मिली एक खबर के अनुसार भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेन यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने की योजना बना रहा है, जो कि चुनिंदा रूटों पर उपलब्ध होगी। यह पहली बार है कि भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) यह सुनिश्चित करेगा कि एजेंसी और उसके विक्रेताओं द्वारा प्रदान किए जाने वाले शाकाहारी खाद्य पदार्थ प्रमाणित हों।
सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया के एक बयान के अनुसार यह करार धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले रेल मार्गों पर शाकाहारी भोजन सेवाएं शुरू करने और शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी के साथ शुरू किया गया है।
सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, “आईआरसीटीसी बेस किचन, एग्जीक्यूटिव लाउंज, बजट होटल, फूड प्लाजा, ट्रैवल और टूर पैकेज, रेल नीर प्लांट्स को ‘शाकाहारी-अनुकूल यात्रा’ सुनिश्चित करने के लिए ‘सात्त्विक’ प्रमाणित किया जाएगा।” 15 नवंबर को आईआरसीटीसी के साथ “सात्विक” प्रमाणन योजना शुरू कर रहे हैं। वे शाकाहारी रसोई की एक पुस्तिका भी तैयार करेंगे।
इस अधिनियम के अंतर्गत दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस पहली ट्रेन है जिसे “सात्विक” प्रमाणित होने की संभावना है, जिसका कि अंतिम पड़ाव वैष्णो देवी है। परिषद के अनुसार, नई लॉन्च की गई रामायण एक्सप्रेस सहित लगभग 18 अन्य ट्रेनों में भी फॉर्मूला दोहराया जा सकता है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)