Home / Top Cooking Recipes in Hindi / स्नैक्स टाइम को चटपटा बनाइये शेफ रणवीर ब्रार की आलू चाट रेसिपी के साथ
आलू एक ऐसी सब्जी है जिससे बहुत सारे स्नैक्स फटाफट तैयार हो जाते हैं और ये सभी को बहुत पसंद भी आते हैं। हाल ही में मशहूर शेफ रणवीर ब्रार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए आलू चाट की वीडियो रेसिपी शेयर की। यह रेसिपी देखने में बहुत ही चटपटी लग रही है और बहुत ही आसानी से तैयार होने वाली है। इस रेसिपी को सोशल मीडिया पर लोग खासा पसंद कर रहे हैं और यही कारण है कि इस रेसिपी वीडियो पर एक ही दिन में 14000 से भी ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं। आइए जानते हैं रणवीर ब्रार की आलू चाट रेसिपी को विस्तार से।
रणबीर ब्रार ने आलू चाट की वीडियो रेसिपी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इस रेसिपी को बनाने में मात्र 10 मिनट की तैयारी और 10 से 15 मिनट का कुकिंग समय लगता है। आइए जानते हैं रणवीर की आलू चाट रेसिपी बनाने में किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है और इसे कैसे तैयार किया जाता है।
अगर हमें 4 लोगों के लिए आलू चाट बनानी है तो हमें निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी-:
उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से आलू चाट तैयार करें-:
1. सबसे पहले एक कढ़ाही को गर्म करके उसमें काली मिर्च, ज़ीरा, सौंफ, अजवाइन, एवं धनिये के बीजों को अच्छी तरह से भून लें और ठंडा होने के बाद इन्हें एक मिक्सर में स्वादानुसार नमक, चीनी, आमचूर एवं लाल मिर्च के साथ पीसकर चाट मसाला तैयार करें।
2. इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें उबले हुए आलुओं को वर्गाकार काटकर सभी तरह से सिकने और कुरकरा होने तक तलें।
3. अब एक अन्य कटोरे में तले हुए आलू, कटे हुए प्याज़, अदरक, धनिया पत्ती, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाइये। स्वादिष्ट आलू चाट तैयार है।
View this post on Instagram
आज़माइए हमारी स्पेशल आलू रेसिपीज़
आलू चाट फटाफट से तैयार होने वाला एक बेहतरीन नाश्ता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे मशहूर शेफ रणवीर ब्रार की आलू चाट रेसिपी शेयर की। कैसी लगी आपको यह रेसिपी हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)