Home / News Stories / गर्दन के कालेपन दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलु नुस्खे
गर्मी के दिनों में अक्सर पसीने से गर्दन काली (Dark Neck) पड़ जाती है, जिसके लिए हम ब्यूटी पार्लर या सैलून में क्लींजिंग, स्क्रबिंग, मसाज और फेशियल जैसे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिनके पास इतना समय नहीं है कि वह स्पा या पार्लर में जाकर अपनी ग्रूमिंग करा पाएं।
जबकि गर्दन के कालेपन को घरेलू उपायों (Home Remedies) से भी ठीक किया जा सकता है। बस इसके लिए आपको अपने किचन की तरफ रुख करना है। तो आइए जानते हैं किन घरेलू इंग्रीडिएंट के इस्तेमाल से गर्दन के काले घेरों को ठीक किया जा सकता है।
Table of Contents
एप्पल साइडर विनेगर से भी गर्दन का कालापन कम कर सकते है। बस आपको दो बड़े चम्मच सेब का सिरका लेना है और चार बड़े चम्मच पानी में अच्छे से मिला लेना है। फिर इसे गर्दन के कालेपन पर रूई की मदद से लगा लें, इसके 10 मिनट बाद धुल लें। परिणाम जल्द ही नजर आएगा।
ये भी पढ़ें: त्वचा को जवान बनाये रखने के कुछ राज़ जो आपको कोई नहीं बताएगा
आलू का रस भी गर्दन के काले घेरों को कम करने में मददगार होता है। इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं जो गर्दन की त्वचा को चमकदार बनाते हैं। यह लगाने के लिए आपको आलू को कद्दूकस करना होगा, फिर उसके रस को निचोड़ कर कॉटन की मदद से गर्दन के चारों तरफ लगा लेना है। कुछ दिन ऐसे करते रहने से यकीनन गर्दन का कालापन दूर भागेगा।
ये भी पढ़ें: चमकती त्वचा के राज ,आपकी रसोई से
एलोवेरा जेल हर तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट में काम आता है। यह आपको आसानी से किचन गार्डन में मिल जाएगा। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एलोवेरा गर्दन को काले कर देने वाले एंजाइम को बंद कर देता है, इससे धीरे-धीरे गर्दन का कालापन फीका पड़ने लगता है। बस आपको रोज एलोवेरा की पत्ती तोड़कर जेल निकालकर 15 से 20 मिनट तक गर्दन पर मालिश करना है।
ये भी पढ़ें: हर बीमारी का इलाज हैं “एलोवेरा”, जानें इसके 5 गजब फायदे!
बेकिंग सोडा भी गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा। बस आपको दो से तीन बड़े चम्मच सोडा को लेना है और पानी की मदद से पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब सूख जाए तो गीले हाथों से मसाज करते हुए साफ कर लें, इसके बाद गर्दन को मॉइस्चराइज करना ना भूलें।
ये भी पढ़ें: चेहरे पर मिनटों में निखार लाने के आसान ट्रिक्स
प्रिय पाठकों गर्मियों में अधिकांश लोग काले गर्दन हो जाने से परेशान रहते हैं। इसलिए हमने आज इससे छुटकारा पाने के लिए 4 घरेलु उपायों के बारे में जानकारी दी है, जो आपके परेशानियों का हल जरूर निकालेगा। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें और अपना कमेंट्स हम तक पहुंचा सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।
त्वचा से जुड़ी और भी जानकारी के लिए जुड़े रहें।
तिल के तेल का उपयोग कर चमकती त्वचा पाने के लिए 6 कदम
स्मूथ और सॉफ्ट स्किन पाएं शहनाज़ हुसैन के इन 7 घरेलू नुस्खों से
अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ये प्राकृतिक अवयव
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)