Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / स्मूथ और सॉफ्ट स्किन पाएं शहनाज़ हुसैन के इन 7 घरेलू नुस्खों से

Glowing Skin

स्मूथ और सॉफ्ट स्किन पाएं शहनाज़ हुसैन के इन 7 घरेलू नुस्खों से

Parul Sachdeva | सितम्बर 13, 2018

एक ख़ूबसूरत और चाँद सा चमकता चेहरा तो हर कोई पाना चाहता है, पर ज़ाहिर तौर पर कोई भी ये नही चाहता कि हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे हों, या फिर बढ़ती उम्र के निशान नज़र आएँ? पर क्या ये कर पाना इतना आसान है? शायद हाँ, अगर आपने फ़ॉलो किया है विश्वप्रसिद्ध ब्यूटीशियन शहनाज़ हुसैन के घरेलू नुस्ख़ों को। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की जानी मानी ब्यूटी एक्स्पर्ट शहनाज़ हुसैन के पिटारे से वो अद्भुत घरेलू नुस्ख़े, जो प्रदान करेंगे आपको एक चमकती-दमकती त्वचा, वो भी पार्लर के चक्कर लगाए बिना। आइए जानते हैं विस्तार से।

चमकती त्वचा पाने के लिए शहनाज़ हुसैन के घरेलू नुस्ख़े

Clear Skin

शहनाज़ हुसैन की मानें तो ख़ूबसूरती पाने के लिए आपको महँगे-महँगे केमिकल युक्त कोस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं होती। ख़ूबसूरत रहने के नुस्ख़े तो आपके घर में ही मौजूद हैं। जी हाँ, आपके घर में आसानी से मिलने वाली चीज़ों को अपनाकर आप अपने चेहरे को बेदाग, चमकदार और ख़ूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं शहनाज़ हुसैन के सुझाए वो घरेलू नुस्ख़े, जो देंगे आपको एक चमकती और दमकती त्वचा-:

1. रंग में निखार पाने का नुस्ख़ा

सभी चाहते हैं कि हमारे चेहरे का रंग हमेशा खिला रहे और रंगत निखरती जाए। अच्छी बात ये है कि ऐसा चेहरा पाना एकदम आसान है। इसके लिए आपको बस प्राकृतिक पदार्थों जैसे खीरे के रस, दूध व नींबू के रस का एक घोल तैयार करना है। इस सोल्युशन को बनाने के लिए आपको नींबू रस, खीरे का रस और दूध को 2:2:1 के अनुपात में लेना होगा। इन सबको अच्छे से मिलाकर एक घोल तैयार करें और चेहरे पर लगाएँ। इस घोल को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर ऐसे ही लगे रहने दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। यह नुस्ख़ा आपका रंग निखारने और आपको गोरा करने में मदद करेगा।

 

2. ब्लैकहेड्स को हटाने का नुस्ख़ा

ब्लैकहेड्स से राहत पाना एक बहुत मुश्किल काम लगता है, पर शहनाज़ हुसैन के नुस्ख़ों से ये आपको आसान लगने लगेगा। इस आसान नुस्ख़े को आज़माने के लिए चावल का आटा और खट्टी दही को मिलाकर एक घोल तैयार करें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से स्क्रब की तरह लगाएँ। यह दानेदार स्क्रब आपके चेहरे की इम्प्यूरिटीज को दूर कर ब्लैकहेड्स और अन्य विकारों से राहत दिलाएगा।

 

3. ब्लेमिशेज़ से राहत पाने का नुस्ख़ा

चेहरे के दाग-धब्बे यानि कि ब्लेमिशेज़ आपकी ख़ूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक पदार्थों का सरल उपयोग कर आप अपने चेहरे को साफ़ और चमकदार बना सकते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए नींबू का रस, दूध और खीरे का रस 1:2:1 के अनुपात में मिलाएँ। तैयार घोल को कोमल रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगाइए और कुछ देर के बाद धो लीजिए। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराने से आपको दाग-धब्बों और बेलमिशेज़ से राहत मिलेगी तथा चेहरा कोमल और स्मूथ बनेगा।

 

4. रूखेपन से निज़ात पाने का नुस्ख़ा

बदलते मौसम में आपके चेहरे पर छाने वाला रूखापन अगर आपको परेशान कर रहा है तो आप घर बैठे इससे राहत पा सकते हैं। शहनाज़ हुसैन का एक आसान घरेलू नुस्ख़ा ट्राई करके आप रूखेपन से राहत पा सकते हैं। बस 10 बूंदे सनफ्लॉवर ऑयल और तीन बूँद कच्चे दूध को मिलाकर एक सोल्युशन तैयार करें। इस पेस्ट को रुई से अपने चेहरे पर लगाते हुए अपना चेहरा साफ करें। यह नुस्खा आपके चेहरे से सभी तरह के प्रदूषक तत्व, धूल-मिट्टी और अन्य गंदगी को निकाल देगा। इससे आपका चेहरा काफ़ी चमकदार और कोमल बनेगा।

 

5. टैनिंग के लिए नुस्खा

गर्मी के मौसम में चेहरे पर कालापन छाना व टैन होना आम बात है। हालाँकि एक आसान नुस्ख़ा टैनिंग को दूर कर देगा। इस नुस्ख़े को आज़माने के लिए आपको अंडे, शहद और नींबू की आवश्यकता होगी। इस नुस्ख़े को बनाने के लिए अंडे के सफ़ेद भाग में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। इस लेप को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएँ। 15 मिनट बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। इस नुस्ख़े को रोज नहाने से पहले कुछ दिन लगातार आज़माने से आपका चेहरा खिल उठेगा। सनबर्न और टैनिंग से बचने का ये एक बहुत प्रभावी नुस्ख़ा है।

6. दाग-धब्बों का नुस्ख़ा

चेहरे पर काले दाग-धब्बे छाना एक सामान्य विकार है, पर यह आपकी ख़ूबसूरती को गम्भीर तरीके से प्रभावित कर सकता है। इन दाग-धब्बों से राहत पाने के लिए नींबू के रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएँ और कुछ देर बात धो लीजिए। आपका चेहरा एकदम साफ हो जाएगा। दरअसल नींबू और शहद दोनों ही बेहतरीन एंटी-ओक्सिडेंट हैं, जो आपके चेहरे को आसानी से साफ कर देते हैं।

7. काले घेरों से बचाव का नुस्ख़ा

आँखों के नीचे काले घेरों का छाना आपको अगर परेशान कर रहा है तो आप बहुत ही आसानी से इससे राहत पा सकते हैं। आँखों के नीचे पड़े काले घेरों से बचाव के लिए मीठे बादाम के तेल की हल्के हाथ से काले घेरों पर मालिश कीजिए। इससे त्वचा को पोषण प्राप्त होगा तथा कुछ समय के बाद आँखों के नीचे से काले घेरे गायब हो जाएँगे।

हम सभी एक ख़ूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं, और इस ख़ूबसूरती को बनाए रखने के लिए प्रयास करने आवश्यक हैं। इस आर्टिकल में हमने आपसे विश्वप्रसिद्ध ब्यूटीशियन शहनाज़ हुसैन के अनुभव पर आधारित, एक ख़ूबसूरत त्वचा पाने के घरेलू नुस्खे साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Parul Sachdeva

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *