Home / Uncategorized / 6 ब्रेकफास्ट से सम्बंधित गलतियां जिनके कारण आपका वज़न बढ़ रहा है
ब्रेकफास्ट दिन का पहला भोजन होता है जिसे खाकर आप अपने पूरे दिन के मेटाबॉलिज़्म को प्रारम्भ करते हैं। हेल्थी ब्रेकफास्ट खाना बेहद ज़रूरी है। एक पुरानी कहावत है ” राजाओं की तरह नाश्ता करो और कंगालों की तरह रात्रि का भोजन करो “। इसके बावजूद सुबह के नाश्ते में आप क्या क्या खाते हैं, इस बात का खयाल रखना बहुत ज़रूरी है। क्या आप सोच रहे हैं की ऐसा क्यों है ? तो ऐसा इसलिए है क्योंकि सही तरीके का नाश्ता खाने से आप अपने वज़न को कण्ट्रोल कर सकते हैं। नीचे दिए गए 6 ब्रेकफास्ट की गल्तियों के बारे में पढ़ें और देखें किस तरह वज़न बढ़ने की समस्यायों से आपको झटपट छुटकारा मिलता है-
Table of Contents
कई लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते और अपनी सुविधा के हिसाब से दिन भर इधर-उधर का फालतू खाना खाने बैठते हैं जो बिलकुल अनुचित है। जब कभी भी आप अपने शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को दूर करने के लिए डाइट पर जाना चाहें तब सही तरीके का और भर-पेट नाश्ता करना ज़रूरी है। आपका शरीर रात भर ‘एनर्जी रीलीजिंग’ अवस्था में होता है और सुबह मेटाबॉलिज़्म की प्रक्रिया को आरम्भ करने के लिए इसे सही प्रकार के भोजन की आवश्यकता पड़ती है। ब्रेकफास्ट न खाने से शरीर में मेटाबॉलिज़्म की गति धीमीं हो जाएगी और यह आपके डाइट प्लान के लिए निरोधक साबित होगा।
जब आप दिन में निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में प्रोटीन खाते हैं, तब खुद ब खुद आपको ज़्यादा भूख लगेगी। इससे आपको भोजन के बीच में भूख लगती रहेगी। सुबह उचित मात्रा में प्रोटीन खाने से आपका पेट अवश्य भरा रहेगा और आपको बीच बीच में भूख नहीं लगेगी। ड्राई फ्रूट, सब्ज़ी, बीन्स और अंडे खाने से आपके एनर्जी लेवल्स बढे रहेंगे।
हालांकि सुबह के नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट्स खाना अनिवार्य है, सही प्रकार के कार्ब्स खाना ज़्यादा आवश्यक है। आप चीनी से भरपूर पेनकेक्स और मफिन्स तो बिलकुल ही नहीं खा सकते। ऐसा करने से आपका डाइट प्लान काम ही नहीं कर पाएगा। सही प्रकार के कार्ब्स का चयन करें जैसे की गाढ़ा दही, बेरीज़, ड्राई फ्रूट, अंडे, ओट्स आदि और इसे संतुलित मात्रा में प्रोटीन से भरपूर खानों के साथ खाएं। जटिल कार्ब्स ब्लड शुगर लेवल्स और शरीर में चर्बी की मात्रा को नियंत्रण में रखते हैं और एनर्जी बढ़ाते हैं।
टोस्ट, कॉर्नफ़्लेक्स और मफिन्स के ऊपर स्वादिष्ट शुगर सिरप डालकर खाना लुभावना तो होता है और पल भर के लिए इसे खाकर ताज़गी और संतुष्टि तो मिल जाती है किन्तु इतनी सारी चीनी खाने से जल्द ही शरीर में हरारत और आलस आ जाता है। इसके अलावा, अधिक चीनी के सेवन से शरीर में फालतू कैलोरीज़ बढ़ जाती हैं। इसे छोड़कर आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खानों का चयन करें और देखें की दिनभर आप कितना तरो-ताज़ा महसूस करते हैं।
कई लोग अपने दिन की शुरुआत सिर्फ एक बड़े कप कॉफ़ी के साथ करते हैं लेकिन इसमें व्हिप्पड क्रीम, सिरप और ढेर सारी चीनी डालकर कॉफ़ी पीने से आपका डाइट प्रोग्राम ज़रूर खराब हो सकता है। जितनी ज़्यादा चीनी, उतनी ज़्यादा कैलोरीज़ ! इन बढ़ी हुई कैलोरीज़ का मुकाबला करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। इस लिए, कॉफ़ी का एक छोटा कप, जिसमें अपेक्षित मात्रा में प्रोटीन हो,आपके स्वास्थ के लिए ज़्यादा बेहतर है।
सही प्रकार का खाना वेट लॉस के लिए आवश्यक है, लेकिन सही टाइम पर खाना भी उतना ही ज़रूरी है। अगर आप नाश्ता देर से करते हैं, तो इस वक्त तक तेज़ भूख लगने की वजह से ओवर-ईटिंग की ज़्यादा सम्भावना हो जाती है। इस बात का ख्याल रखें की सुबह उठने के एक घंटे बाद आप अपना नाश्ता ज़रूर निपटा लें।
इमेज स्त्रोत : पिक्साबे
COMMENTS (0)