Home / सेलेब्रिटीज़ / गणेश चतुर्थी पर क्या पहने – जानिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों से
गणेश या विनायका चतुर्थी एक हिन्दू त्यौहार है जो गणेशजी के जामंदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह त्यौहार महाराष्ट्र में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बहुत सी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी गणेश चतुर्थी मानती हैं। वे पारम्परिक वस्त्र पहन क्र गणपति जी का स्वागत करती हैं।
अगर आप भी सोच रही हैं की इस गणेश चतुर्थी क्या पहने तो देखिये इन अभिनेत्रियों को और इनसे कुछ आईडिया लीजिये
Table of Contents
माधुरी दीक्षित नेने बॉलीवुड की एक बहुत ही टैलेंटेड अभिनेत्री हैं जिनपर हर प्रकार के वस्त्र अच्छे लगते हैं। इस साल, माधुरी गणपति जी के स्वागत के लिए बिलकुल तैयार हैं। उन्होंने एक पीले रंग की बनारसी साड़ी एक हरे ब्लाउज के साथ पहनी है और साथ में सोने का रानी हार और झुमके उनकी खूबसूरती को चार चाँद लगा रहे हैं। माधुरी की साड़ी डिजाइनर संजय गार्ड ने डिजाइन की है।
शिल्पा शेट्टी हर साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ गणेश चतुर्थी मानती हैं। यूँ तो उन पर सब कुछ अच्छा लगता है लेकिन उनका ऊँचे कद के साथ जब वो साड़ी पहनती हैं तो क्या कहने! महारष्ट्रीयन तरीके से बंधी साड़ी के साथ वो छोटी सी बिंदी और सोबर आभूषण बहुत ही सुहावने लगते हैं।
‘मैंने प्यार किया’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री की सादगी उनकी इस सफ़ेद साड़ी में आपका मन मोह लेगी। ये सफ़ेद साड़ी लाल बॉर्डर के साथ उनपर खूब जांच रही है।
बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने एक कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ एक पलाइन साड़ी पहनी है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग झुमके और एक मेस्सी बन बनाया है। है न ये स्टाइलिश और कितना आसान?
90 के दशक की अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने गणेश चतुर्थी पर एक सिंपल नीली सिल्क की साड़ी पहनी है जिसका लाल रंग का चौड़ा बॉर्डर है और साथ में उन्होंने हलके सोने के आभूषण पहने हैं।
गणेश चतुर्थी पर अगर आप साड़ी पेहेन क्र भी अपने हाथों को फ्री रखना चाहती हैं तो बेबो की तरह अपनी साड़ी को पिन कर लीजिये। इस तरह पहनी साड़ी के साथ जुड़ा ही सबसे अच्छा लगेगा बिलकुल जैसे करीना ने किया है।
सं 1994 में मिस वर्ल्ड बनी अभिनेत्री ऐश्वर्या राइ ने इस त्यौहार पर एक सफ़ेद सूट के साथ गहरे लाल रंग का दुपट्टा पहने यही जिसका गोल्ड रंग का बॉर्डर है। लाल रंग सुहाग का और खुशियों का प्रतीक है। ऐश्वर्या गणपति जी के दर्शन करने अपने पति, अभिनेता अभिषेक बच्चन और अपने ससुर, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ आयी हैं।
तो अब आपके पास गणेश चतुर्थी पर तैयार होने के बहुत से आइडियाज हैं ! अब देर किस बात की? तैयार हो जाइये अपने घर गणपति जी का स्वागत करने के लिए। गणपति बाप्पा मोरया!
चित्र स्त्रोत: IBtimes, deccan chronicle, koimoi, pradesh live, instagram, post.jagran, aajtak
COMMENTS (0)