Search

Home / health / Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?

raw mango benefits

Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?

Marketing Team | मई 5, 2023

गर्मी के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम खाने के लिए करते हैं, फिर चाहे आम कच्चा हो या पका हो, दोनों ही खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे कच्चे आम के बारे में, कच्चा आम खाने में काफी खट्टा और स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा आम खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

 

Raw Mango Benefits

 

जी हां, क्योंकि कच्चा आम पोषक तत्वों का भंडार होता है। कच्चे आम में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते है कच्चे आम के फायदे क्या-क्या हो सकते है।

Table of Contents

कच्चे आम के फायदे (Raw Mango Benefits)

सभी तरह की शारीरिक समस्याओं में कच्चे आम के फायदे आप इस तरीके से ले सकते है, जो यहां आज हम बताने वाले है।

1. कब्ज से राहत दिलाता है कच्चा आम (Raw mango relieves constipation)

कच्चे आम का सेवन कब्ज की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में फाइबर पाया जाता है, जो मल को मुलायम बनाता है, जिससे कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

2. इम्युनिटी बूस्ट करता है कच्चा आम (boosts immunity raw mango)

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से व्यक्ति आसानी से संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना जरूरी होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत को बनाने के लिए कच्चे आम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद है कच्चा आम (Raw mango is beneficial for eyes)

कच्चे आम का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए कच्चे आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

4. डायबिटीज को कंट्रोल करता है कच्चा आम (Raw mango controls diabetes)

कच्चे आम का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

5. त्वचा की समस्या को दूर करता है कच्चा आम (Raw mango removes the problem of skin)

कच्चे आम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए कच्चे आम का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद ही लाभदायक साबित होता है। कच्चे आम का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।

6. पाचन तंत्र को ठीक करता है कच्चा आम (Raw mango heals the digestive system)

पाचन संबंधी समस्या होने पर कच्चे आम का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कच्चे आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

7. धूप और लू से बचाता है कच्चा आम (Raw mango protects from sun and heat)

गर्मी के मौसम में धूप और लू लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप कच्चे आम का सेवन करते हैं, तो इससे लू और धूप नहीं लगती है।

8. एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाता है कच्चा आम (Raw mango relieves acidity problem)

अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन कीजिए। इससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।

9. वजन कम करता है कच्चा आम (Raw mango for weight loss)

अगर आपका पेट बढ़ रहा है, तो कच्चे आम का सेवन करें। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा।

10. पसीने को नियंत्रित करने में फायदेमंद (Beneficial in controlling sweating)

कच्चे आम में मौजूद गुण गर्मी के मौसम में पसीने को नियंत्रित करने में बहुत उपयोगी होते हैं। गर्मी के मौसम में पसीने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कच्चे आम की चटनी, आम पन्ना आदि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

 

कच्चे आम की रेसिपीज (Raw Mango Recipes)

अक्सर लोग कच्चे आम की चटनी और कच्चे आम का अचार खाना पसंद करते है, जो सेहत के लिए सही भी है। यदि आप कच्चे आम की चटनी, कच्चे आम का अचार और कच्चे आम की सब्जी बनाना चाहते है, तो आप इन तीनों रेसिपीज को अपने घर में आसानी से बना सकते है। जो यहां निम्नलिखित है।

आम का अचार (Raw mango pickle)

सामग्री:

  • 2 ½ kg- आम, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 100- ग्राम मेथी दाना
  • 50- ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 60- ग्राम कलौंजी
  • 100- ग्राम सौंफ
  • 2- टेबल स्पून काली मिर्च के दाने
  • 50- ग्राम हल्दी पाउडर
  • 300- ग्राम नमक
  • 1/2- लीटर सरसों का तेल

आम का अचार बनाने की वि​धि:

  • सभी मसालों को एक साथ मिला लें और आधा कप तेल डाल लें। इसका थोड़ा-सा मिश्रण जार में छिड़क दें।
  • अब आम के टुकड़ों को मसालों में डालकर अच्छे से रगड़ें और जार में इन आम के टुकड़ों की एक परत बिछा दें और फिर ऊपर से थोड़े मसाले डाल दें।
  • इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए जार में आचार डालते जाएं और बचे हुए मसालों को आखिर में ऊपर से डाल दें।
  • बचा हुआ तेल ऊपर से जार में डालें और एक हफ्ते के लिए जार को धूप में रखें और उसके बाद स्टोर कर लें।
  • एक महीने में आम के टुकड़े मुलायम हो जाएंगे। अपने पसंदीदा परांठे के साथ अचार सर्व करें।

कच्चे आम की चटनी (Raw mango chutney)

सामग्री:

  • 1 किलो – कच्चे छिले हुए आम
  • 4- कप चीनी
  • ¾- कप नमक
  • ¼- कप लाल मिर्च पाउडर
  • 1- टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2- तेजपत्ता
  • 1- टी स्पून हींग
  • 1- टेबल स्पून लौंग

कच्चे आम की चटनी बनाने की वि​धि:

  • 1 जार में कच्चे आम के गूदे और चीनी को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • चीनी के घुल जाने के बाद इसे मलमल के कपड़े में बांधकर करीब 4 दिन के लिए धूप में रखकर छोड़ दें।
  • लेकिन याद रहे आपको इसे दिन में 2-3 बार चलाना जरूर है।
  • इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गर्म मसाला मिलाएं और तब तक धूप में रखें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
  • चीनी के घुल जाने के बाद इसे एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दें।

कच्चे आम की सब्जी (Raw mango vegetable)

सामग्री:

  • कच्चे आम
  • जीरा
  • सौंफ पाउडर
  • चुटकी भर हींग
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चीनी या गुड़
  • चम्मच तेल

कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कच्चे आम को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब उन्हें अच्छे से छीलें और छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग डालकर चटकाएं। अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार भी डाल दें।
  • उसके बाद कच्चे आम के टुकड़ों को डालें और अच्छे से पकाने के लिए रख दें।
  • कच्चा आम गल जाने तक सब्जी को पकाएं और ध्यान रहे कि उसे बीच-बीच में चलाते भी रहें।
  • सब्जी पकाने के बाद उसमें सौंफ का पाउडर और चीनी डालें और उसे ढककर रख दें।
  • तैयार है आपकी कच्चे आम की स्वादिष्ट खट्टी-मीठी सब्जी। अब इसे पुदीने के पत्ते के साथ रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

कच्चे आम में पोषक तत्व (Raw Mango Nutrition)

सेहत के लिए कच्चे आम के फायदे उसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही मिल पाते हैं। इसलिए आज हम यहां कच्चे आम में पाए जाने वाले पोषक तत्वाें के बारे में जानकारी दी है, जो यहां निम्नलिखित है।

कच्चे आम में पोषक तत्वों की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • पानी-  83.46 ग्राम
  • ऊर्जा-  60 केसीएएल
  • प्रोटीन-  0.82 ग्राम
  • टोटल लिपिड (फैट)-  0.38 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट-  14.98 ग्राम
  • फाइबर-  1.6 ग्राम
  • शुगर-  13.66 ग्राम
  • कैल्शियम-  11 मिलीग्राम
  • आयरन-  0.16 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम-  10 मिलीग्राम
  • फास्फोरस-  14 मिलीग्राम
  • पोटेशियम-  168 मिलीग्राम
  • सोडियम-  1 मिलीग्राम
  • जिंक-  0.09 मिलीग्राम
  • कॉपर-  0.111 मिलीग्राम
  • सेलेनियम-  0.6 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-सी-  36.4 मिलीग्राम
  • थियामिन-  0.028 मिलीग्राम
  • नियासिन-  0.669 मिलीग्राम
  • विटामिन बी-6-  0.119 मिलीग्राम
  • फोलेट, टोटल-  43 माइक्रोग्राम
  • कोलीन, टोटल-  7.6 मिलीग्राम
  • विटामिन ए, आरएई-  54 माइक्रोग्राम
  • कैरोटीन बीटा-  640 माइक्रोग्राम
  • कैरोटीन अल्फा-  1 माइक्रोग्राम
  • विटामिन के-  4.2 माइक्रोग्राम
  • ल्यूटिन-जियाजैंथिन-  23 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-ई (अल्फा टोकोफेरॉल)-  0.9 मिलीग्राम
  • फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड-  0.092 ग्राम
  • फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड-  0.14 ग्राम
  • फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड-  0.071 ग्राम

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अगर आप भी कच्चे आम के फायदे से अनजान है, तो आज ही इस लेख को पूरा पढ़कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते है। कच्चे आम के खाने से कई तरह के फायदे आपको मिल सकते है। जिससे कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इस लेख में हमने ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे कच्चे आम से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस ब्लॉग को जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी इस कच्चे आम के फायदों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

         

         यह जरूर पढ़िए: 

Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद

Raw Mango and Garlic Chutney: घर में झटपट बनाएं कच्चे आम और लहसुन की चटपटी चटनी

Mango Kulfi Recipe: घर में आसानी से बनाएं ये आम से बनी टेस्टी कुल्फी: शेफ कुणाल कपूर

Mango Side Effect: आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को होंगे नुकसान

प्रसिद्ध शेफ अमृता रायचंद ने शेयर की स्वादिष्ट आम का अचार बनाने की विधि

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

health hindi recipe

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *