Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Pav Bhaji Recipe: शेफ़ रणवीर ब्रार की बेहद आसान पाव भाजी रेसिपी

Pav Bhaji Feature

Pav Bhaji Recipe: शेफ़ रणवीर ब्रार की बेहद आसान पाव भाजी रेसिपी

Himanshu Pareek | मई 5, 2023

पावभाजी भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। इसे आप आसानी से किसी भी रेस्टोरेंट, शादी-पार्टी अथवा स्ट्रीट फूड के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। पर अच्छी बात यह है कि इसे बहुत ही आसानी से घर पर भी तैयार किया जा सकता है और घर पर बनी पाव भाजी काफी टेस्टी, स्वच्छ और हेल्दी होती है। हाल ही में मशहूर शेफ रणवीर ब्रार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पाव भाजी बनाने की आसान रेसिपी शेयर की। यह रेसिपी देखने में काफी टेस्टी और हेल्दी लग रही है। तो आइए जानते हैं रणवीर ब्रार की पाव भाजी बनाने की रेसिपी।

रणवीर ब्रार की पावभाजी रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री:

शेफ रणवीर ब्रार की पाव भाजी रेसिपी तैयार करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:- 

  • दो शिमला मिर्च
  • पांच आलू
  • पत्ता गोभी
  • एक गाजर
  • एक तिहाई कप मटर
  • आधा इंच अदरक
  • 3 लहसुन की कलियां
  • पानी
  • स्वाद अनुसार नमक
  • मक्खन
  • प्याज
  • पाव
  • तेल
  • अदरक और लहसुन का आधा चम्मच पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर
  • आमचूर पाउडर
  • धनिया पत्ती
  • नींबू का रस

पाव भाजी बनाने की विधि:

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से पावभाजी तैयार करें:- 

 

  • सबसे पहले एक कटोरे में विभिन्न सब्जियों जैसे पत्ता गोभी, गाजर, आलू, लहसुन की कलियां, अदरक और शिमला मिर्च लेकर उबाल लें। 
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा मक्खन डालें और सब्जियों को अच्छे से पकने दें। 
  • अब उबली हुई सब्जियों को अच्छे से मैश करें और उसमें कलर के लिए चुकंदर एवं मिर्च और लहसुन का पेस्ट भी मिला दें। इससे सब्जियों की प्यूरी बन जायेगी।
  • इसके बाद एक पैन में पाव भाजी मसाला बनाने के लिए मक्खन डालें और तेल डालें एवं इसमें प्याज, टमाटर, लाल मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट, नमक एवं टमाटर की प्यूरी डाल दें। ध्यान रखें कि प्याज़ ज्यादा भूरे ना हों।
  • इसके बाद उसमें शिमला मिर्च मिला देवें। 
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और पकने दें।
  • पाव भाजी मसाले के तैयार होने के बाद इसे हरे धनिये की पत्तियों के साथ सजाएं।
  • अब एक तवे को गर्म करके उस पर थोड़ा सा मक्खन डालें और थोड़ी सी पानी की बूंदे भी डाल दें। इसके बाद इस पर पाव को सेक लें। इसमें पाव भाजी मसाला मिलाकर इसे आप मसाला पाव भी बना सकते हैं। 
  • अब बस पावभाजी मसाले में थोड़ा सा नींबू का रस छिड़ककर स्वादिष्ट पावभाजी सर्व कीजिये।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

 

यहां से ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल पावभाजी रेसिपीज़। 

 

शेयर कीजिए ये रेसिपी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Kids Recipes in Hindi: 15 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़ जो आपके बच्चे को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर दे

Healthy Liver Diet In Hindi: 8 खाद्य पदार्थ हेल्दी लीवर के लिए

Keto Upma Recipe: रात में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते है तो बनाएं कीटो उपमा, जानें

Baingan Bharta Recipe: जानिए घर पर स्वादिष्ट बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास कर-ते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *