Search

Home / health / Khire Khane ke Fayde or Nuksan: खीरे खाने के फायदे और नुकसान, जानें कैसे?

Health Benefits of Cucumber

Khire Khane ke Fayde or Nuksan: खीरे खाने के फायदे और नुकसान, जानें कैसे?

Marketing Team | मई 5, 2023

एक कहावत है सुबह खीरा खीरा, दिन में खीरा हीरा और रात में खीरा जीरा, दरअसल ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि अगर आप सुबह के समय खीरा खाते है तो उसका फायदा खीरा के बराबर मिलेगा, अगर आप दिन में खीरा खाते है तो आपके शरीर के लिए खीरा हीरे के बराबर कीमती है और अगर आप रात में खीरा का सेवन करते है तो एक जीरा के जितना ही फायदा आपको मिलेगा।

 

Benefits of Cucumber

 

इसलिए खीरा खाने की सलाह हमेशा दिन में यानी दोपहर के वक्त दी जाती है। हालांकि गर्मियों में खीरा खाने के कई फायदे है। खीरा को विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावर हाउस भी कहा जाता है। साथ ही आप सलाद, सैंडविच या रायते में खीरा खा सकते है। तो आइये जानते है खीरा खाने के क्या फायदे और नुकसान है।

खीरा खाने से होंगे ये 5 फायदे और 3 नुकसान:

1. एनर्जी के लिए:

अगर आप एनर्जी की कमी महसूस करते है तो आप खीरे को डाइट में शामिल करें। खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो फ्री रैडिकल्स से लड़ने और बॉडी को एनर्जी देने में मदद कर सकते है।

2. इम्यूनिटी पावर:

खीरा खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनाती है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। जिससे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स दूर होते है और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

3. वजन कम करता है:

वजन कम करने के लिए खीरा बहुत अच्छा विकल्प है। खीरा खाने से पेट भी भर जाता है और आपको भरपूर पोषक तत्व भी मिल जाते है। साथ ही खीरा में 95 फीसदी पानी भी होता है, जिससे मेटबॉलिज्म मजबूत होता है।

4. मजबूत हड्डियां:

अगर आप खीरा को छिलका समेत खाते है तो इससे हड्डियों को फायदा होता है। खीरे के छिलके में सिलिका होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा खीरा में पाया जाने वाला कैल्शियम भी हड्डियों के लिए अच्छा है।

5. कैंसर से बचाव:

कई रिसर्च में ये सामने आया है कि रोजाना खीरा खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। खीरा में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर में कैंसर से लड़ने की ताकत देते है। खीरा हमारे शरीर में कैंसर या ट्यूमर के विकास को रोकता है।

रात में खीरा खाने के नुकसान:

1. नींद खराब होती है:

रात में खीरा खाने से नींद भी खराब हो सकती है। खीरा में पानी ज्यादा होता है जिससे पेट में भारीपन और लेटने में दिक्कत होती है। रात में खीरा खाना हाजमा के लिए भी खराब है।

2. डाइजेशन पर असर:

रात में खीरा खाने से पेट में भारीपन रह सकता है। रात में खीरा पचाने में मुश्किल होती है। खीरा को पचने में वक्त लगता है, इसलिए आपको भारीपन महसूस होगा।

3. कमजोर डाइजेशन वालों को नहीं खाना चाहिए:

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें खीरा खाने से परहेज करना चाहिए। खीरे में कुकुरबिटा सीन होता है, जिसे पचाने के लिए आपका डाइजेशन मजबूत होना बेहद जरूरी होता है।

 

 

 

 

अगर आप भी खीरा खाने के फायदे और नुकसान नहीं जानते है, तो आज ही इस लेख को पढ़कर खीरे खाने के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी यहां से ले सकते है। हालांकि कई लोग इसके बारे में नहीं जानते थे कि क्या खीरे के फायदे और नुकसान भी हो सकते है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी खीरे के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़िए: 

गर्मियों में रोजाना खाएं ये एक चीज, दमक उठेगा चेहरा

जानिए सलाद खाने का सही तरीका और सलाद खाने के फायदे (Health Benefits of Salad)

Cucumber Lassi Recipe: गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए ऐसे बनाएं खीरा की लस्सी, जानें विधि

Lemon Water Detox Recipe: संजीव कपूर की इन लेमन वॉटर डीटॉक्स रेसिपीज के साथ आप घटा सकेंगे वज़न

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

health summers

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *