Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Baingan Bharta Recipe: जानिए घर पर स्वादिष्ट बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि

Baigan Bharta Recipe in Hindi

Baingan Bharta Recipe: जानिए घर पर स्वादिष्ट बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि

Himanshu Pareek | अप्रैल 10, 2023

बैंगन एक ऐसी सब्ज़ी है जो सब जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है और इसे पूरे भारत देश में बड़े चाव से खाया जाता है। बैंगंन को खाने के कई तरीके है। कहीं इसे छौंककर खाया जाता है और कहीं पर भरवा बैंगन बनाया जाता है। कभी बैंगन का इस्तेमाल भुजिया में किया जाता है और कभी बनाया जाता है बैंगन का भर्ता जिसे बैंगन का चोखा भी कहा जाता है। बैंगन की अगर बात की जाए तो आमतौर पर बैंगन का भर्ता या चोखा ही सबसे स्वादिष्ट माना जाता है और इसे बनाना भी मुश्किल नहीं होता। अगर आप भी बैंगन का भरता बनाना चाहते है पर समझ नहीं पा रहे हैं कि शुरुआत कहाँ से की जाए, तो हमारा ब्लॉग Baingan ka Bharta Recipe in Hindi आपकी सहायता करेगा।  इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं बैंगन का चोखा बनाने की विधि, पर आइये सबसे पहले जान लेते है बैंगन के फायदे।

बैंगन के फायदे (Benefits of Brinjal in Hindi)

बैगन को अक्सर मज़ाक में बे-गुण कहकर संबोधित किया जाता है, क्योंकि कईयों का मानना है कि बैंगन में स्वास्थ्यवर्धक एक भी गुण नहीं होता, पर कई शोधों में ये बात गलत साबित हुई है। यह सामने निकलकर आया है कि बैंगन के गुण एक नहीं अनेक हैं। बैंगन पोषक तत्वों का खजाना है। बैंगन में अनेकों ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो कि शायद ही किसी अन्य सब्जी में मिलतें हो। बैंगन सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए सेहत और स्वास्थय बेहतर बनाने का काम करता है। आइये जानते हैं बैंगन के फायदे।

1. कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद:

बैंगन की सब्जी अधिक कोलेस्ट्रोल से राहत दिलाने में बेहद कारगर साबित होती है। बैंगन में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अधिकता होती है जिससे इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता।

और पढ़े: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लिए ज़रूरी आहार

2. बढाए रोग प्रतिरोधक क्षमता:

बैंगन का नियमित सेवन छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों के विरुद्ध कवच का काम करता है। बैंगन में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है।

3. वजन कम करने में सहायक:

अगर आप भी वजन कम करना चाहते है और डाइटिंग के लिए विकल्प तलाश रहे है तो बैंगन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। बैंगन में कैलोरी जलाने की क्षमता होती है जो इसे डाइटिंग के लिए उचित बनाती है। बैंगन फाइबर का भी अच्छा स्रोत है जो हमारी आंतों को सुचारू रूप से चलायमान रखता है और इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है।

और पढ़े: कीटो डाइट क्या हैं और कैसे हैं वजन कम करने में मददगार?

4. हड्डियों की मजबूती:

हड्डियों की मजबूती एक सुदृढ़ शरीर के लिए आवश्यक होती है और बैंगन का नियमित सेवन हड्डियों को तंदरूस्त करने का कार्य करता है। बैंगन में पाया जाने वाला फिनोलिक यौगिक और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती का प्रमुख कारक होता है।

5. हृदय की मज़बूती:

हृदय की मजबूती एक स्वस्थ्य शरीर के लिए अनिवार्य होती है। बैंगन में पाए जाने वाले bioflavonoids  रक्तचाप को सामान्य रखतें है और इस वजह से ह्रदय बेहतर तरीके से काम कर पाता है।

और पढ़ें- बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लिए ज़रूरी आहार

उपरोक्त फायदों को देखकर कहा जा सकता है कि बैंगन के विषय में “बे-गुण” होने की भ्रांतियाँ सही नही हैं। बहुत से पौष्टिक तत्वों के अतिरिक्त बैंगन में अनेकों औषधीय गुण भी होतें है जो मधुमेह के मरीजों के लिए, गर्भवती महिलाओं के लिए एवं कैंसर पीड़ितों के लिए लाभदायक होते है।

बैंगन में छिपे पौष्टिक तत्वों और औषधीय गुणों से बैंगन का नियमित सेवन करके लाभान्वित हुआ जा सकता है। यूं तो बैंगन को कई तरीको से पकाकर खाया जा सकता है पर बैंगन का भर्ता इसका सबसे लोकप्रिय स्वरुप है। तो आइये जानते है कि बैंगन का भर्ता या चोखा तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है।

बैंगन का चोखा बनाने की सामग्री (Ingredients of Brinjal Curry)

बैंगन का चोखा अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से तैयार किया जाता है। आमतौर पर स्वादिष्ट, तीखा और चटपटा बैंगन का भरता बनाने के लिए निम्न सामग्री की आवश्यकता होती है।

 

  • 2- बड़े बैंगन
  • 2- प्याज
  • 3- माटर
  • 1- पाव दही
  • 2- छोटे चम्मच लाल मिर्च
  • 1- छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1- छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा कप तेल
  • 2- छोटे चम्मच अदरक व् लहसुन का पेस्ट
  • 1- छोटा चम्मच गरम मसाला

 

उपरोक्त सामग्री आमतौर पर हमारी रसोई में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। बैंगन का भरता बनाने की आवश्यक सामग्री सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से बैंगन का भर्ता तैयार करें।

बैंगन का चोखा बनाने की विधि (Baingan Chokha Recipe in Hindi)

 

  • सबसे पहले बैंगन को आंच पर रख कर काला या भूरा होने तक भून लें।
  • ऐसा करने से बैंगन अंदर से नरम पड़ जाएगा।
  • बैंगन भूनने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंगन का छिलका उतार लें और बैंगन को हाथ से मैश कर लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म होने के लिए चढ़ा दें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज डालकर धीमी आंच पर भून लें।
  • इसके बाद तैयार किया हुआ अदरक व लहसुन का पेस्ट और कटे हुए टमाटर भी पैन में डालें और सभी को एक साथ चलाएं।
  • अब तैयार मिश्रण में लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, और नमक डाल दें।
  • इसके बाद पैन में दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब मैश किए हुए बैंगन को पैन में डालल दें और लगभग 5 मिनट तक अच्छे से चलाएं।
  • जब भर्ता हल्का सुनहरा होने लगे तो इसे बर्तन में निकाल लें और हरी मिर्च, हरे धनिये और गरम मसाले से गार्निश करें।
  • अब गर्मा-गर्म बैंगन का भर्ता तैयार है।
  • रोटी या परांठों के साथ सर्व करें।

बैंगन के भरते की सर्विंग:

बैंगन का भरता रोटी से ज्यादा परांठों के साथ स्वादिष्ट लगता है। यदि रायते के साथ सर्व किया जाए तो भर्ते का स्वाद दोगुना हो जाता है। बैंगन का चोखा बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का महत्वपूर्ण भाग है। लिट्टी-चोखा बनाने की सम्पूर्ण विधि आप यहाँ से देख सकते हैं।

बैंगन भारत की एक लोकप्रिय सब्ज़ी है और हो भी क्यों न, बैंगन के गुण हैं ही इतने सारे। बैंगन का भरता या चोखा इस सब्ज़ी से बनने वाला प्रमुख व्यंजन है। इस आर्टिकल में हमनें आपसे बैंगन का चोखा बनाने की विधि साझा की। baingan ka bharta recipe in hindi की सहायता से आप आसानी से घर पर ही बैंगन का भर्ता बना सकते हैं और बैंगन के फायदे ले सकते है।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो अपनें दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें और जुडें रहें BetterButter के साथ।

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो पर आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा हमारे किसी  भी ब्लॉग में प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *