Home / Uncategorized / बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लिए ज़रूरी आहार
मानव शरीर प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल बनाता है जिसका उपयोग नयी कोशिकाओं का निर्माण करने, भोजन को पचाने, विभिन्न होर्मोंस का उत्पादन करने और विटामिन डी बनाने के लिए ज़रूरी है। यह दो प्रकार का होता है – शरीर के लिए अच्छा कोलेस्ट्रॉल या एच डी एल और कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल।
खराब कोलेस्ट्रॉल जिसे एलडीएल भी कहा जाता है विभिन्न तरह के हृदय रोग और दिल के दौरे का कारण बन सकता है। शरीर में एलडीएल गलत खानपान, मधुमेह, यकृत और गुर्दे की बीमारीयों तथा अंडरएक्टिव थायराइड ग्रंथि के कारण पैदा हो सकता है। चिकित्सक की सलाह से दवा द्वारा एलडीएल को कम करने में मदद मिलती है साथ ही व्यायाम, वजन कम करने और कुछ विशेष आहार का नियमित रूप से सेवन भी आपको अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत मदद कर सकता है। आइये जानते हैं क्या क्या हैं ऐसे आहार-
Table of Contents
सेम, मटर, और मसूर जैसी फलियाँ खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। रिफाइंड आटा या सफेद चावल और मांस के स्थान पर फलियों का प्रयोग करें। इनमें पाये जाने वाले फाइबर, खनिज और पौधे से प्राप्त होने वाले प्रोटीन एलडीएल के स्तर को घटाने में बहुत मदद करते हैं। एक दिन में कम से कम आधा कप फलियाँ जरूर खायें। यह जरूरी है कि इन्हें ज्यादा तेल घी में न पकायें न ही नमक का ज्यादा प्रयोग करें। बीन्स में कई किस्मों की फलियां आती हैं इसलिए आपके पास अपने स्वाद के अनुसार कई विकल्प हो सकते हैं।
लहसुन लंबे समय से एक चमत्कारिक औषधि के रूप में माना गया है। लहसुन बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है और नियमित सेवन करने पर एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करने की अद्भुद क्षमता रखता है। पुराने लहसुन को और अधिक गुणकारी माना गया है। लगभग दो से तीन कच्चे लहसुन की फाँकों को कुचल के पानी से निगल लें या तीन सौ मिलीग्राम की लहसुन की गोलियों का रोजाना सेवन करें और यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखने में बहुत मदद करेगा।
रिफाइंड आटा स्वास्थ्य के लिए खास तौर पर कोलेस्ट्रॉल और कमर के मोटापे के लिए बहुत खराब है। सफेद आटे से बनी वस्तुओं को खाने के बजाय, रोटी, पास्ता और नाश्ते के लिए होलग्रेन यानि कि साबुत अनाज से बना आटा इस्तेमाल करें। कई सारे शोध यह सिद्ध करते हैं कि दिन में तीन बार साबुत अनाज से बना हुआ आहार हृदय रोग के जोखिम को बीस प्रतिशत तक कम कर सकता है। आप जितना अधिक इसे खाएँगे उतना ही फायदा होना निश्चित है। मक्खन और किसी भी प्रकार की वसा को बिना मिलाये प्रतिदिन गेंहू या जौ से बने दलिये का एक कटोरा खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल सात प्रतिशत तक कम हो सकता है।
फलों के गुणो को तो हम सब जानते हैं पर गाजर, मटर, हरी बीन्स, आलू, और बैंगन जैसी सब्जियाँ आसानी से घुलने वाले फाइबर से भरी हुई होती होती हैं और साथ ही पोषक तत्वों का भंडार भी। हरी बीन्स और मटर भी फलियां हैं, इसलिए आपको दोगुना लाभ मिलता है। अधिकांश सब्जियाँ बहुत कम कैलोरी वाली होती हैं इसलिए उनसे वज़न कम करने में भी मदद मिलती है। आप इन्हें कच्चा, भून कर या स्टीम कर के खायें और ये आपका कोलेस्ट्रॉल चमत्कारिक रूप से कम करने में मदद कर सकती हैं।
डार्क चोकलेट में पिछत्तर प्रतिशत कोको होता है जो शरीर में एलडीएल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से जहां आपकी मीठा खाने की इच्छा पूरी होती है वहीं आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मदद मिलती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा सुझाव यही है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए दवाओं का उपयोग करने से पहले भोजन द्वारा इसे ठीक रखने का प्रयास करें।
चित्र स्त्रोत: Public Domain Pictures Pixabay, Wikimedia Commons, Flickr, Wikipedia
COMMENTS (1)