शरीर का पावरहाउस कहा जाने वाला लीवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों से एक है। यह लीवर ही है जो हमारे शरीर को मिलने वाले पोषण और ऊर्जा को विभिन्न अंगों तक वितरित करने, शरीर में ऊर्जा संचय करने एवं रक्त में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। लीवर द्वारा शरीर के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के रसायनों का उत्पादन भी किया जाता है, और इस तरह यह शरीर में होने वाली उपापचयी क्रिया में भी योगदान देता है।
किसी व्यक्ति का लीवर ठीक से काम न करने पर अन्य अंग भी सुचारू रूप से काम करना बंद कर देते हैं, अतः एक स्वस्थ शरीर के लिए साफ एवं स्वस्थ लीवर का होना अति आवश्यक है। हमारे लीवर का स्वास्थ्य मुख्यतः हमारे खान-पान पर निर्भर करता है, इसलिए इस आर्टिकल Healthy Liver Diet in Hindi में हम जानेंगे कि कैसा आहार है आपके लीवर के लिए हेल्दी और क्या खाना है लीवर की सफाई के लिए जरूरी। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
लीवर प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर के भीतर होने वाले कई क्रिया कलापों के लिए उत्तरदायी होता है। कई लोगों में मन में प्रश्न होता है कि लीवर को हेल्दी कैसे बनाएं, तो अच्छी बात ये है कि अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको किसी अतिरक्त मेहनत और विशेष आहार की आवश्यकता नहीं होती।
केवल एक सामान्य सा संतुलित एवं उचित आहार जैसे फल, सब्जियां व सीमित मात्रा में मसाले लेकर और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप अपने लीवर को रोगमुक्त रख सकते हैं। लीवर की अच्छी सेहत के लिए प्रोटीन एवं फ़ाइबर युक्त भोजन का सेवन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आइये जानते हैं कि एक स्वस्थ लीवर पाने के लिए आपको क्या-क्या खाने से मदद मिलती है।
लहसुन का सेवन लीवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि लहसुन का सेवन करना लीवर में उन रसायनों को सक्रिय करता है, जो कि लीवर की स्वच्छता के लिए उत्तर दाई होते हैं। लहसुन में पाए जाने वाले सेलेनियम एवं एलीसिन नामक तत्व लीवर को स्वच्छ रखते हैं तथा लीवर को किसी भी प्रकार के रोग से ग्रस्त होने से बचाते हैं।
लहसुन का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है जिससे लीवर बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन के सहयोग से लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन करना बेहतर रहता है। इसके लिए आप नियमित रूप से दिन में दो से तीन लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार लीवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर का प्रयोग भी काफी प्रभावशाली माना जाता है। दरअसल चुकंदर की आपूर्ति से लीवर में बीटा-कैरोटीन का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे लीवर बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है। चुकंदर रक्त को साफ करने का कार्य भी करता है, जिससे यह लीवर के काम को आसान बना देता है।
विशेषज्ञों की मानें तो अपने दैनिक आहार में चुकंदर का जूस पीना लीवर को स्वस्थ रखने का बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा चुकंदर को सलाद में भी शामिल किया जा सकता है जिसमें आप जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाकर खा सकते हैं। इससे लीवर लंबे समय तक बेहतरीन तरीके से कार्य कर पाता है।
नींबू हमारे पूरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और यही बात लीवर पर भी लागू होती है। नींबू का नियमित रूप से सेवन करना लीवर को उचित प्रकार से कार्य करने में मदद करता है। दरअसल नींबू में डी-लेमोनेन नामक तत्व पाया जाता है जो कि लीवर की कोशिकाओं को सक्रिय रूप से कार्य करने में मदद करता है और लीवर में से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
इसके अलावा नींबू का रस विटामिन सी से भी परिपूर्ण होता है, जिससे हमारी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम कर पाती है। नींबू का रस नियमित रूप से पीना लीवर में पाचन रसों का प्रवाह बढ़ा देता है। नींबू के रस का नियमित सेवन करने से लीवर पोषण को भी अच्छे से अवशोषित कर पाता है जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
आमतौर पर अधिकतर लोग ग्रीन टी का सेवन नहीं करते पर लीवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कई शोधों के अनुसार ग्रीन टी का सेवन करना लीवर में से विषाक्त पदार्थों को दूर रखता है तथा ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स लीवर में अतिरिक्त वसा को इकट्ठा होने से रोकता है।
जो लोग अधिक शराब पीते हैं ग्रीन टी उनके लिए लीवर का कुछ हद तक बचाव करने में सक्षम होती है। कई शोधों में यह बात सामने निकल कर आई है कि नियमित रूप से ग्रीन टी पीना लीवर में कैंसर के खतरे को कम कर देता है। इसलिए नियमित रूप से दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी पीना लीवर की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
हल्दी को आयुर्वेद में सम्पूर्ण औषधि माना जाता है और यह लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बेहतरीन है। हल्दी में प्राकृतिक रूप से विषाक्त पदार्थों को दूर करने की क्षमता होती है, जिससे यह लीवर को आसानी से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। हल्दी का नियमित रूप से सेवन करना लीवर की रोग ग्रस्त कोशिकाओं को भी फिर से बेहतर बना देता है।
विशेषज्ञों के अनुसार एक गिलास पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर उबालना और फिर इस पानी को पीना लीवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतरीन माना जाता है। इसके अलावा लीवर एवं शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में हल्दी मसाले को आवश्यक रूप से शामिल करें।
नियमित रूप से एक सेब खाना हमें कई बीमारियों से बचा सकता है, जिनमें लीवर संबंधी समस्याएं भी शामिल है। शोधों के अनुसार सेब में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है, जिससे लीवर को अधिक काम नहीं करना पड़ता। सेब मैलिक एसिड से भी परिपूर्ण होता है, जिससे खून में कार्सिनोजेन व अन्य विषाक्त पदार्थ इकट्ठे नहीं हो पाते। विशेषज्ञों के अनुसार लीवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना एक सेब खाना या फिर सेब के रस का सेवन करना लीवर के स्वास्थ्य के लिए उचित रहता है।
लीवर के स्वस्थ रहने के लिए इसमें से विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलते रहना आवश्यक है, जिसमें अखरोट सहायता कर सकता है। दरअसल अखरोट में एमिनो एसिड प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है, जो कि लीवर को विषाक्त पदार्थों से बचाता है। इसके अलावा अखरोट ग्लुटेथियोंन व ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी परिपूर्ण होता है, जो कि प्राकृतिक रूप से लीवर को साफ रखते हैं।
कई अध्ययनों में यह बात सामने निकल कर आई है कि अखरोट में कार्बन-टेट्राक्लोराइड, पॉलिफिनॉल्स एवं डी-ग्लाकटोसेमिने आदि तत्व भी मौजूद होते हैं जो कि लीवर को होने वाले किसी भी नुकसान से बचाते हैं। इसलिए रोजाना लगभग एक मुट्ठी अखरोट चबा-चबाकर खाना अथवा सूप एवं सलाद में अखरोट का सेवन करना लीवर के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माना जाता है।
ब्रोकली एक बेहतरीन लीवर फ़ूड (Liver Food in Hindi) है। लीवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने के लिए फाइबर और विटामिन ई की आवश्यकता होती है जिसकी आपूर्ति ब्रोकली से हो सकती है। ब्रोकली को अपने आहार में शामिल करना शरीर में ग्लूकोसाइनोलेट्स की आपूर्ति करता है जिससे लीवर तो बेहतर तरीके से काम कर ही पाता है साथ ही कार्सिनोजेन एवं अन्य हानिकारक जहरीले पदार्थ भी शरीर में से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से अपनी डाइट में ब्रोकली का सेवन करके आप लीवर को स्वस्थ बना सकते हैं।
उपरोक्त खाद्य पदार्थों के अलावा गाजर, चकोतरे और एवोकाडो आदि का सेवन भी लीवर को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर सिद्ध होता है। हालाँकि इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि उपरोक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाए, अन्यथा इसके हानिकारक प्रभाव भी शरीर पर देखने को मिल सकते हैं।
कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अपने लीवर को हेल्दी कैसे बनाएं तो इसके लिए आपको बता दें कि लीवर को हेल्दी बनाने के लिए जाहिर तौर पर एक संतुलित आहार का सेवन आवश्यक है पर इसके लिए आपको एक स्वस्थ जीवनशैली भी अपनानी होती है। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी जीवन शैली में इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप शराब एवं सिगरेट का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
इनसे शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा रात में न तो अधिक देर से सोएं एवं सुबह अधिक देर से ना उठे। इस बात का ख्याल रखें कि दिन में कम से कम 6 घंटे की नींद अवश्य लें। अपने लीवर और शरीर को फिट रखने के लिए दिनचर्या में संतुलित आहार के साथ-साथ पर्याप्त व्यायाम को भी जगह दें।
लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जिसे स्वस्थ रखने के लिए हमें कुछ प्रयास करने होते हैं। इस आर्टिकल Healthy Liver Diet in Hindi में हमने आपसे लीवर को स्वस्थ रखने के आहार सम्बंधी उपाय साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, हमें बताइए साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
12 Foods That Cleanse the Liver: लीवर को साफ़ करने में माहिर है ये फूड्स, देखें लिस्ट
Healthy Liver Diet In Hindi: 8 खाद्य पदार्थ हेल्दी लीवर के लिए
अब इन शहरों में मलाइका अरोड़ा की फूड डिलीवरी सर्विस से खाना मंगा सकेंगे आप
अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी के बाद कैसे घटाया वज़न? जानिए डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
I Read This Blog And In This Blog Such A Hudge Info For Me Thanks For Sharing THis