Search

Home / Women Health Tips in Hindi / 6 खाद्य पदार्थ जो कैंसर के खतरे को कर सकते है कम

_250_कैंसर का खतरा

6 खाद्य पदार्थ जो कैंसर के खतरे को कर सकते है कम

Parul Sachdeva | मई 25, 2018

कैंसर, डायबिटीज और हृदय-सम्बन्धी जानलेवा बीमारियों के चलते,एक हेअल्थी डाइट लेना बहुत ही जरुरी हो गया है | खासकर कैंसर के खतरे को कम करने के लिए हमे कुछ ऐसे सब्जियाँ और फलों को खाना चाहिए जिनमे पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती हैं |

नीचे लिखे खाद्य पदार्थो को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेने से आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं |

1) असरदार सब्जियाँ

ब्रेसिका परिवार से जुड़ी कुछ सब्जियाँ जैसे ब्रोक्कोली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, ब्रसेल्स, चकुंदर पोषक तत्वों से भरी हुई हैं और इन सब्जियों में मौजूद फ्य्तोकेमिकल्स और इसोथीओसीएनटेस कैंसर का रिस्क ख़त्म करते हैं |

 

2) कुछ बेहतरीन नट्स और बीज 

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स कैंसर से लड़ने का एक बेहतरीन हथियार हैं | नट्स जैसे बादाम, अखरोट और ब्राजील नट्स, फैटी एसिड की वजह से पौष्टिक माने जाते हैं | कद्दू के बीज, हेम्प और सूरजमुखी के बीज भी फैटी एसिड्स का घर माने जाते हैं | इसके अलावा अलसी के बीज (फ्लेक्स सीड्स) और चिया बीज भी खाना काफी सेहतमंद हो सकता हैं क्योंकि इसमें बहुत से मिनरल्स होते हैं |

 

3) बेरीज

बेरीज जैसे ब्लू बेरीज, रास्पबेरी, स्टॉबेर्री, चेरी और गोजी बेरीज, विटामिन Aऔर विटामिन C से युक्त होती हैं जो की इम्युनिटी बढ़ाने में हेल्प करते हैं | बेरीज में एललगिक एसिड होता हैं जो की स्किन, ब्रैस्ट, फेफड़ो और ब्लैडर को कैंसर से बचाता हैं |

 

4) खमीरयुक्त डेरी प्रोडक्ट्स

प्रोबिओटिक्स में अच्छा बैक्टीरिया होता हैं जो हमारी इम्युनिटी मजबूत करता हैं | इम्यून सिस्टम का काम होता हैं शरीर की रक्त कोशिकाओं का ध्यान रखना | लस्सी, दही, दूध, चीज़ ये सभी डेरी प्रोडक्ट्स, प्रोबिओटिक का एक अच्छा स्त्रोत हैं | इसी कारण से 6 औंस डेरी प्रोडक्ट लेने से आप हेल्थी और कैंसर को दूर कर सकते हैं |

 

5) ताजा जड़ी बूटियाँ

हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन, इसे ब्रैस्ट कैंसर से बचने में बहुत असरदार बनाता हैं | हल्दी और काली मिर्च को मिलाकर तैयार किया मिश्रण एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व का काम करता हैं | हल्दी के अलावा, धनिया, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, अजवाईयिन और ऑरेगैनो जैसी जड़ी-बूटियाँ इम्युनिटी मजबूत करती हैं |

 

6) आर्गेनिक मीट 

कैंसर का रिस्क कम करने में विटामिन B12 बहुत ही सहायक हैं | आर्गेनिक मीट जैसे चिकन और बीफ में विटामिन B12 अच्छी मात्रा में होता हैं | विटामिन B12 विषैले पदार्थो को शरीर से बाहर निकालता हैं और साथ ही लिवर और पाचन तंत्र को साफ़ रखता हैं |

चित्र स्त्रोत:  Roswell Park,MD Formulated Nutraceutical Products,HealthFreedoms,ayurvedamagazine,Small Footprint Family,Livestrong

Parul Sachdeva

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *