Search

Home / Uncategorized / इन 5 तरीकों से दूर करें डार्क सर्कल्स !

इन 5 तरीकों से दूर करें डार्क सर्कल्स !

Ankita Kumari | मई 25, 2018

डार्क सर्कल एक ऐसी समस्या है जो किसी व्यक्ति की खूबसूरती को कम कर देती है। यह टीवी और मोबाइल के स्क्रीन को देखने, नींद की कमी या अनियमित आहार लेने की वजह से हो सकती है। आजकल हर अगला इंसान डार्क सर्कल की समस्या से परेशान है पर अब आपको और परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से इन डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के कुछ प्रभावशाली घरेलू उपचार –

1. ऑर्गन का तेल

ऑर्गन के तेल में ज्यादा मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और डार्क सर्कल, झुर्री और फ़ाईन रेखाओं से छुटकारा दिलाकर आपकी त्वचा को निखारता है। सोने जाने से पहले ऑर्गन तेल की कुछ बूंदों को अपने चेहरे पर लगाएं, इसे रात भर छोड़ दें और अगली सुबह चेहरे को धो लें।

 

2. कलोंजी का तेल

ये काले बीज के तेल के रूप में भी जाना जाता है, यह त्वचा सम्बन्धी समस्याओं में काफी मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं। कलोंजी के तेल को शहद के साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धोएं। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए हर दिन इसे दोहराएं।

 

3. अंगूर के बीज का तेल

अंगूर के तेल में ज्यादा मात्रा में विटामिन ई पायी जाती है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाने में मददगार है। आंखों के नीचे प्रतिदिन दो बार इस तेल को लगाएं और अंतर देखें।

 

4. पेट्रोलियम जेली

यह डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के उपचारों में से एक है क्योंकि यह पर्याप्त नमी देकर आंखों के नीचे के सूखेपन को दूर करता है। नींबू के रस के साथ पेट्रोलियम जेली का एक ब्लॉब मिलाएं और आंखों के आस पास लगाएं। इसे एक घंटे के लिए रखें और फिर चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

 

5. पार्सले और दही

पार्सले में ज्यादा मात्रा में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं जो त्वचा को हल्का करने में मदद करते हैं। दही के साथ पार्सले मिलाएं और 2 कॉटन बॉल्स को इसमें डुबोएं। अब कुछ मिनटों के लिए कॉटन बॉल्स को आंखों के नीचे रखें। यह एक हाइड्रेटिंग प्रभाव देता है और जल्दी से डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाता है।

चित्र श्रोत: Phys.org,naturallivingideas,mnn,searchhomeremedy,mavcure

Ankita Kumari

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *