Home / Women Health Tips in Hindi / डीहाईड्रेशन के 7 संकेत जिन्हें अनदेखा ना करें
शरीर में पानी की कमी होने को डीहाईड्रेशन कहते हैं, इसमें शरीर में मौजूद पानी की मात्रा कम हो जाती है और हम किसी भी कार्य को करने में असक्षम हो जाते हैं। गर्मियों में ख़ास कर के सूरज की तीव्र किरणे हमपे पड़ती हैं जिससे हमारे शरीर से ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए हमें विशेष ध्यान देना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ पीना चाहिए। आइये जाने डीहाईड्रेशन के कुछ संकेत जिन्हे गलती से भी अनदेखा ना करें।
Table of Contents
यदि आप डीहाईड्रेशन का शिकार हैं तो बार-बार भूख लगना एक आम लक्षण है। इसका कारण यह है की शरीर में पानी की कमी होने की वजह से लीवर ग्लूकोस उत्सर्जित नहीं कर पाता है। जिससे शरीर में हो रहे रक्त प्रवाह में ग्लूकोज भेजने में परेशानी होती है और इसी वजह से आपको नमकीन, चॉकलेट और मीठे चीज़ों को खाने का मन करता है। इस तरह की लालसा को एक गिलास पानी से मिटाया जा सकता है।
शरीर में अपर्याप्त मात्रा में पानी होने की वजह से दिल के कार्य में बाधा आ जाती है और शरीर में रक्त प्रवाह सही से नहीं हो पाता। इसलिए डीहाईड्रेशन के कारण आपकी हार्ट बीट बढ़ जाती है।
डीहाईड्रेशन का एक मुख्य संकेत है मुँह से बदबू का आना। हाँ! सलाइवा में एक जीवाणुरोधी प्रवृत्ति होती है जो आपके दांतों और मुंह को साफ करती है और आपको सही स्वाद प्राप्त करने में मदद करती है। जब डीहाईड्रेशन के वजह से पर्याप्त सलाइवा का उत्पादन नहीं हो पाता है, तो मुँह से बदबू आने लगती है।
क्या आप अचानक से बिना किसी वजह के कंफ्यूज या परेशान हैं? अगर हाँ तो यह डीहाईड्रेशन का एक संकेत है। रिसर्च से पता चलता है कि डीहाईड्रेशन किसी भी व्यक्ति के मूड और क्षमत्ता को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। जिससे सोच में स्पष्टता की कमी होती है और ऊर्जा के स्तर में कमी आती है।
डीहाईड्रेशन आपकी त्वचा को भी प्रभावित करती है, यह त्वचा को रूखा कर देती है। आपकी त्वचा में पानी की मात्रा की कमी के कारण आप खुजली, सुस्त त्वचा, सेंसिटिविटी और झुर्री से पीड़ित हो सकते हैं। स्वस्थ जीवन शैली के साथ ज्यादा मात्रा में पानी का उपभोग करने से ही त्वचा में पहली जैसी निखार वापस आएगी।
माइग्रेन या मन मचलने जैसी गंभीर सिरदर्द भी डीहाईड्रेशन के लक्षणों में से एक है। इससे आपको चक्कर आना, कमजोरी या मानसिक रूप से असंतुलित होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप भारी कसरत कर रहे हैं तो आपको अपने अभ्यास को पड़ रोकना या कम करना चाहिए और अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए पर्याप्त पानी का उपभोग करना चाहिए।
यह बहुत स्पष्ट है कि आपके शरीर में अपर्याप्त मात्रा में पानी होने की वजह से सामान्य की तुलना में आपकी प्यास बढ़ेगी। पूरे दिन तरल पदार्थ पीते रहें।
चित्र स्रोत–Medical News Today,VideoBlocks,Szzljy,Paleo Desserts,IT Pro,Arditor Diabetes,blog.urbanus
COMMENTS (0)