Home / Skin Care Tips in Hindi / अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी के बाद कैसे घटाया वज़न? जानिए डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय!
माँ बनना इस दुनिया के सबसे सुखद एहसासों में से एक है पर प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ने वाले वजन और शरीर के बेडौलपन को लेकर होने वाली महिलाओं की चिंताएं स्वाभाविक है, और इसलिए इस आर्टिकल Lose Weight After Pregnancy Naturally में हम आपके लिए लेकर आये हैं डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय।
गर्भावस्था में खाने में पोषण की अधिक मात्रा, दिनचर्या में आराम का समय अधिक होना, कम शारीरिक गतिविधि और इस दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव की वजह से अधिकांश महिलाओं का वजन प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ जाता है। इसके बाद नवजात के लालन-पालन की व्यस्तता के चलते कई महिलाएं इस बढ़े हुए वजन की ओर ध्यान नही देतीं और प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ पेट, ढीली त्वचा व अतिरिक्त चर्बी उन्हें असहज महसूस करवाने लगती है। अगर आप प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को लेकर चिंतित हैं तो अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आपके लिए एक प्रेरणा हो सकती हैं जो हाल ही में एक बच्चे को जन्म देने के बाद फ़िर से अपनी पहली जैसे फिटनेस पाने की ओर अग्रसर हैं।
आपकी इसी प्रेरणा को राह दिखाने के लिए इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये हैं प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के वो आसान से घरेलू उपाय (how to lose weight after delivery in hindi), जिनकी सहायता से आप प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन आसानी से घटा सकती हैं और बन सकती हैं पहले कि तरह फ़िट और ख़ूबसूरत! आइए जानते हैं गर्भावस्था के बाद बढ़ा हुआ वज़न घटाने के उपाय-:
Table of Contents
गर्भावस्था के बाद बढ़ा हुआ वज़न चिंता का विषय अवश्य हो सकता है पर किसी भी महिला को इस बढ़े हुए वजन को कम करने में जल्दबाजी नही करनी चाहिए, खासतौर पर तब, अगर डिलीवरी सिजेरियन हुई हो। एक महिला को समान्य डिलीवरी के बाद रिकवर होने में लगभग 16 हफ़्ते और सीजेरीयन डिलीवरी के बाद लगभग 30 हफ़्ते लगते हैं। इस दौरान पोषण से भरपूर भोजन करें और आराम करें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि सामान्य रूप से बढ़े हुए वजन और प्रेगनेंसी के बाद बढ़े हुए वजन में अंतर होता है, इसलिए इसे घटाने के तरीके भी अलग होंगे। प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन धीरे-धीरे स्वतः ही कम होने लगता है, इसलिए जहाँ तक संभव हो, गर्भावस्था के बाद अपना मोटापा घटाने के लिए प्राकृतिक नुस्खों का उपयोग और हल्का-फुल्का व्यायाम ही करें। आइये जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन घटाने के कुछ प्राकृतिक उपाय-:
अजवाइन के पानी का सेवन किसी भी महिला के लिए गर्भावस्था के बाद हर तरह से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। अजवाइन का पानी डिलीवरी के बाद गर्भाशय की सफाई में तो लाभदायक होता ही है, साथ ही साथ यह पाचन तंत्र को सुचारू रखकर पेट व रक्त की सफाई का कार्य भी करता है, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और वजन कम होने लग जाता है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए अजवाइन और पानी को एक साथ उबाल लें और फिर पानी को छान लें। जब पानी पीने लायक हो जाये तो इसका सेवन करें।
प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए दालचीनी और लौंग का सेवन काफी हितकारी होता है। इन दोनों खाद्य पदार्थों को एक साथ पानी में उबालकर पीने से वज़न तेज़ी से कम होता है। दालचीनी और लौंग में अनेकों औषधीय गुण भी पाए जाते हैं और इन्हें उबालकर पीने का एक लाभ यह भी है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जो एक नई-नई माँ बनी महिला के लिए अतिआवश्यक है।
ग्रीन टी का सेवन किसी भी कारण से बढ़े वज़न को कम करने में सहायक होता है और इसका फायदा प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को कम करने में भी लिया जा सकता है। रोज़ाना दूध वाली कड़क चाय के सेवन की जगह अगर आप नियमित रूप से ग्रीन टी पीती हैं तो आपके शरीर में विभिन्न विटामिनों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की आपूर्ति भी हो जाती है, जिससे शारीरिक मजबूती तो मिलती है पर वज़न नही बढ़ता।
दादी-नानी के नुस्खों में प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शहद, काली मिर्च व अदरक का सेवन जरूर बताया जाता है। नियमित रूप से सुबह-सुबह गुनगुने पानी में शहद, काली मिर्च और अदरक के रस को मिलाकर पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी का नाश होता है तथा दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। काली मिर्च, शहद व अदरक के औषधीय गुण भी एक नई माँ के लिए लाभदायक होते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर वजन अधिक बढ़ जाये तो नियमित रूप से सेब का सेवन बढ़े हुए वजन को घटाने का प्रभावी और सेहतमंद तरीका है। सेब में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक विटामिन और खनिज पदार्थ तो पाए ही जाते हैं, साथ ही इसमें पेक्टिन फ़ाइबर भी मौजूद होता है जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मददगार होता है।
उपरोक्त घरेलू नुस्ख़ों के अलावा आप साधारण योग, हल्का-फुल्का व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधि करके भी प्रेगनेंसी के बाद बढ़ा हुआ वज़न आसानी से कम कर सकती हैं। प्रेगनेंसी के बाद वज़न कम करने के लिए रोज़ सुबह सैर पर जाना या जोगिंग करना, प्राणायाम करना, बॉल रोल आउट एक्सरसाइज़ करना अथवा ऐरोबिक्स में हिस्सेदारी लेना लाभदायक हो सकता है। उपरोक्त गतिविधियाँ आपके वज़न को तो नियंत्रित करेंगी ही, साथ ही आपको स्फूर्तिवान भी बनाएँगी और फ़िगर मेनटेन रहेगा।
गर्भावस्था के बाद वज़न कम करने की प्रक्रिया में घरेलू नुस्ख़ों और व्यायाम का अहम योगदान है, पर साथ ही कुछ महत्वपूर्ण चीज़ें आपको अपनी लाइफ़्स्टायल में शामिल करनी चाहिए। आइए जानते हैं वेट लॉस सम्बंधी कुछ महत्वपूर्ण टिप्स-:
माँ बनने से अधिक सुखद एहसास शायद ही इस दुनिया में कोई दूसरा हो पर इसके साथ आने वाली स्वास्थ्य सम्बंधी चुनौतियाँ आपको चिंतित कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हमनें आपसे गर्भावस्था के बाद वज़न प्राकृतिक रूप से वज़न घटाने (Lose weight after pregnancy naturally) और स्वस्थ बने रहने के टिप्स साझा किए। बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियाँ जैसे कि हाल ही में अनुष्का शर्मा और उनसे पहले करीना कपूर, भी ऐसे ही बिंदुओं को फ़ॉलो करके गर्भावस्था के बाद अपने आपको रिकवर कर पाती हैं तथा पुनः अपनी फ़िटनेस को प्राप्त करती हैं। आप भी इन आसान चीज़ों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके पुनः अपनी पुरानी फ़िटनेस और ख़ूबसूरती हासिल कर सकती हैं।
कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्यवर्धक जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ!
Disclaimer-:
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)