Search

Home / News Stories / कमेडियन भारती सिंह ने खास अंदाज में किया अपना डायट फूड शेयर।

Fotojet (23)

कमेडियन भारती सिंह ने खास अंदाज में किया अपना डायट फूड शेयर।

Sonali Bhadula | सितम्बर 13, 2021

कमेडियन भारती सिंह अपने चुलबुले व्यावहार के लिए जानी जाती है, टीवी के अलावा भी वह आये दिन कैमरा में अपनी मजाकिया बातों के साथ कैद हो ही जाती है। भारती सिंह को प्रसिद्धि द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली जहां वह 2nd रनर अप के तौर पर बाहर आयी थी। और लल्ली नाम के चरित्र को विश्व विख्यात करने के उपरांत भारती सिंह ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

भारती सिंह अपनी कॉमेडी के साथ साथ एक और बात के लिए जानी जाती है, और वह है उनका वजन , जिसका की वह खुद भी बहुत बार मज़ाक उड़ाते हुए नजर आ चुकी है। किसी भी अन्य चीज से पहले अपने उपर हँसना और उससे लोगों को हंसाना किसी भी कॉमेडियन की जीवन की सबसे बड़ी सीख होती है, लेकिन भारती सिंह इस विषय पर पहले से ही पीएचडी करके बैठी हैं।

हाल ही में भारती सिंह ने इसका एक उदाहरण देते हुए इंसटाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में आलू परांठे और ढेर सारे मक्खन को अपना वजन कम करने का खाना बताते हुए नजर आ रही है।

भारती सिंह को आप वर्तमान में डांस दीवाने और कपिल शर्मा के शो में लोगों को गुदगुदाते हुये देख सकते हैं। भारती सिंह हाल ही वजन कम करने को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहीं है, जहाँ उन्होंने एक स्पेशल डाइट प्लान से 10 महीनो में अपना लगभग 15 से 16 किलो तक वजन कम कर लिया है। जिस बात की जानकारी भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो में एक बहुत ही खास और मजाकिया अंदाज में दी है। 91 किलो से 76 किलो तक वजन घटाने के बाद की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

Fotojet

भारती सिंह ने एनडीटीवी फूड के साथ एक स्पष्ट बातचीत में साझा किया कि”वजन कम करना या पतला होना मेरा उद्देश्य कभी नहीं था। मैंने केवल फिट होने के लिए यह आहार शुरू किया था। मैं बॉर्डरलाइन डायबिटिक थी, और कोविड की दूसरी लहर के दौरान मुझे एहसास हुआ कि साँस की कमी के चलते मैं अपना काम खुद नहीं कर पा रहा थी । यह तब है जब भारती के पति, निर्माता हर्ष लिम्बाचिया ने सुझाव दिया कि वह इंटिमिटेन्ट उपवास कर सकती हैं। इस प्रकार, भारती शाम 7 बजे के बाद कुछ भी खाने से बचती हैं और अगले दिन दोपहर 12 बजे के बाद ही कुछ खाती हैं, और इसके लिए उन्हे अपना नोरमल भारतीय खाना छोडने की भी जरूरत नहीं पडी है।

वह कहती हैं कि इस डायट अपना एक ऐतिहासिक महत्व है और हमारे पूर्वजों और किसानों द्वारा इसका पालन किया जाता है, और यही कारण है कि यह हम पर भी यह काम करता है। इससे शरीर को अपने आप ठीक होने का समय मिलता है।

भारती सिंह ने खुलासा किया कि बचपन से ही उनका वजन हमेशा अधिक रहा है। वास्तव में, उसने कहा कि वजन घटाने के साथ यह उसका पहला अनुभव था, जिसमें वह काफी हद तक सफल रही थी।

भारती सिंह के डायट फूड पर आप भी अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टीकल हमें बतायें,और शेयर करे अपने दोस्तों और परिवार के साथ। खाने से जुडी और भी लेटेस्ट न्यूज और नई रेसिपीज के लिए जुडे रहिये BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

BLOG TAGS

News Stories

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *