बदलते मौसम के अनुसार हमारे शरीर को पोषण की आवश्यकताएं बदलती रहती हैं। कई लोगों का वजन गर्मियां बढ़ने के साथ-साथ कम होने लगता है, क्योंकि गर्मियों में हमारा शरीर अधिक पोषण का इस्तेमाल करता है और तीखी धूप में काम करने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। गर्मी में तेजी से वजन कम होना कई समस्याओं का कारण बन सकता है, क्योंकि इसका अर्थ शरीर में पोषण की कमी होना होता है और ऐसे में निर्जलीकरण, हीट स्ट्रोक, लू लगना, उल्टी-दस्त आदि को पनपने का अवसर मिल सकता है। ऐसे में बेहतर यही है कि गर्मियों में ऐसे आहार का सेवन किया जाए जो कि पौष्टिक व स्वच्छ हो।
आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये हैं गर्मियों के वेट गेन डाइट प्लान, जो मदद करेगा आपका वजन संतुलित रखने में और आपके शरीर को रखेगा बीमारियों से दूर। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
मौसम कोई भी हो, आपका वजन हमेशा सन्तुलित होना चाहिए। अधिक बढ़ा हुआ वजन अथवा अधिक कम वजन दोनों ही बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं। ख़ासतौर पर गर्मियों में, जब आपको मेहनत भरा काम करने के लिए अधिक ऊर्जा और पोषण की आवश्यकता होती है, ऐसे में कम वजन होने पर आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर व अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए बेहतर है कि आप पौष्टिक डाइट के साथ अपने आपको तंदरूस्त रखें।
गर्मियों में पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए आप एक डाइट प्लान बना सकते हैं जिसमें आप पौष्टिक तरल पदार्थों, फलों, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों इत्यादि को शामिल करके नियत समय पर खा सकते हैं। आइये जानते हैं गर्मियों में वेट गेन के नज़रिए से कैसा होना चाहिए आपका दिन भर का डाइट प्लान।
अगर आप वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो सुबह की शुरुआत ही कुछ सेहतमंद चीज़ के साथ करने की आवश्यकता है। अगर आप चाय पीते हैं तो वज़न बढ़ाने के लिए फुल फैट दूध की चाय ले सकते हैं। अगर आपको चाय पसंद नहीं तो भीगी हुई बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पीना दिन की एक अच्छी और पौष्टिक शुरुआत है।
वजन बढ़ाने के लिए आपको नियमित अंतराल पर भोजन करना आवश्यक है। इसके लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच में अपना नाश्ता अवश्य कर लें। नाश्ते में स्वाद से अधिक महत्व पोषण को दें। गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए आप नाश्ते में निम्न चीज़ें ले सकते हैं।
गर्मियों में नाश्ते व लंच के बीच में 10 से 11 बजे के बीच में ब्रंच का समय रखें। इस दौरान आप पौष्टिक तत्वों से भरे मिल्क शेक का सेवन कर सकते हैं या प्रोटीन शेक पी सकते हैं। अगर आपने दिन की शुरुआत दूध के साथ कि थी तो फुल फैट वाला दही खाना बेहतर विकल्प रहेगा। दूध के साथ आप केला भी खा सकते हैं।
गर्मियों में अपने दोपहर के खाने का समय 12:30 से 1:30 बजे के बीच में निर्धारित करें, जिससे शरीर में हर समय पर्याप्त ऊर्जा बनी रहे। लंच में आप हाई प्रोटीन फूड के साथ सलाद ले सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए शाम को नियमित रूप से खाना भी महत्वपूर्ण है अतः इसे स्किप न करें। शाम को स्नैक्स के रूप में आप मक्खन मिलाकर बनाया गया पौष्टिक वेज या नॉनवेज सूप ले सकते हैं। अगर कुछ खाने का मन हो तो पनीर वाला सैंडविच खाना भी अच्छा विकल्प है।
वजन बढ़ाने की प्रक्रिया में रात का खाना नियत समय पर खाना और पौष्टिक आहार लेना महत्वपूर्ण है। रात के खाने में आप दोपहर की तरह ही दाल, सब्जियां, सलाद, चपाती इत्यादि ले सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि रात को चावल व मांसाहार न लें। गर्मियों में रात के खाने में आप आम पना भी ले सकते हैं, जिससे पाचन तंत्र तंदरूस्त रहेगा और शरीर में शीतलता बनी रहेगी।
वजन बढ़ाने के लिए रात को सोने से पहले दूध पीकर सोएं। दूध में आप ठंडाई भी मिला सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए एक पौष्टिक आहार लेने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर भोजन करना आवश्यक है। इसलिए दिनभर में पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ अपनी मील्स को स्किप न करें। इसके अलावा संतुलित आहार लेने के साथ-साथ व्यायाम भी करें। इससे वजन बढ़ने पर आपका शरीर सुगठित रहेगा और बेडौल नहीं होगा।
गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए एक संतुलित और नियमित डाइट लेना आवश्यक है। इस आर्टिकल में हमने आपसे गर्मियों के वेट गेन प्लान साझा किया। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिये BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
Weight Gain Tips: इन फूड्स को खाकर 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ाएं अपना वजन, जानें कैसे?
Ayurvedic Tips for Weight Loss: वजन घटाने के 10 घरेलू आयुर्वेदिक उपाय
Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)