Search

Home / hindi recipe / Moringa Sabji Recipe: जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद है मोरिंगा की सब्जी, बनाएं ऐसे

कैसे बनाएं मोरिंगा की सब्जी

Moringa Sabji Recipe: जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद है मोरिंगा की सब्जी, बनाएं ऐसे

Marketing Team | अक्टूबर 7, 2022

मोरिंगा यानी सहजन की सब्जी में पोषक तत्वों का खजाना है। साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मोरिंगा की सब्जी कई बीमारियों में लाभकारी होती है। खासतौर पर हड्डियों के दर्द में इसका खास तौर पर प्रयोग किया जाता है। साथ ही मोरिंगा का नियमित सेवन लिवर, डाइजेशन को भी मजबूत करता है। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाली मोरिंगा की सब्जी खाने में भी लाजवाब लगती है।

 

Moringa Sabji Recipe

 

साथ ही अगर आपको मोरिंगा की सब्जी खाना पसंद है, तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप घर पर इस सब्जी को आसानी से तैयार कर सकते हैं। मोरिंगा की सब्जी बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरुरत नहीं पड़ती है। इलसिए आप बिना कुछ मिक्स किए बिना सहजन की फली की सब्जी बना सकते है। तो आइए बिना देर किए जान लेते है कैसे बनाई जाती है मोरिंगा की सब्जी

कैसे बनाएं मोरिंगा की सब्जी की रेसिपी (How to Make Moringa Sabji Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सहजन की फली- 5 से 6
  • आलू- 2 से 3
  • टमाटर- 2
  • प्याज- 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून
  • तेल- जरुरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

मोरिंगा की सब्जी बनाने की आसान विधि:

 

  • मोरिंगा यानी सहजन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा फली को लेकर छील लें।
  • इसके बाद उसके लंबे-लंबे टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद आलू के भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • टमाटर को काटने के बजाय उस पर बड़ा चीरा लगा दें।
  • अब एक प्रेशर कुकर में आलू, टमाटर, मोरिंगा फली, पानी और स्वादानुसार नमक को डाल दें।
  • कुकर का ढक्कन लगाकर 2 से 3 सीटी लगाएं और इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर 8 से 10 सेकंड तक चटकाएं।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज (चाहें तो प्याज का पेस्ट) डालकर उसे धीमी आंच पर पकने दें।
  • कुछ देर बार इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें और मसाला पकने दें।
  • इस बीच कुकर खोलकर सब्जी छानें और पानी का यूज ग्रेवी में करें।
  • इसके बाद टमाटर लें और उसके छिलके उतारकर प्याज के मसाले में डालकर भूनें।
  • कुछ देर तक टमाटर को पकाने के बाद इसमें उबली सहजन की फली और आलू डालकर मिक्स करें।
  • फिर फली का पानी भी मिलाएं।
  • सब्जी में स्वादानुसार नमक डालें और पकने दें।
  • जब सब्जी अच्छी तरह से उबल जाए तो गैस बंद कर दें।
  • स्वाद और पोषण से भरपूर मोरिंगा की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर लंच या डिनर किसी भी वक्त खा सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आपको मोरिंगा की सब्जी खाना पसंद है, तो आज ही इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर इसे साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Gatte Ki Sabzi Recipe: घर में ऐसे बनाएं गट्टे की सब्ज़ी की रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

Sweet Corn Aloo Masala Recipe: रात में बनाएं स्वीट कॉर्न और आलू की मसालेदार सब्ज़ी

Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी

Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *