Search

Home / hindi recipe / Sweet Corn Aloo Masala Recipe: रात में बनाएं स्वीट कॉर्न और आलू की मसालेदार सब्ज़ी

कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न आलू मसाला की रेसिपी

Sweet Corn Aloo Masala Recipe: रात में बनाएं स्वीट कॉर्न और आलू की मसालेदार सब्ज़ी

Marketing Team | सितम्बर 12, 2022

शाम में ऑफिस से घर लौटने के बाद कई बार कुछ बेहद ही स्वादिष्ट और अलग खाने का मन करता है। साथ ही हर दिन लौकी, बैंगन, भिंडी की भाजी खाकर यदि आप बोर हो चुके हैं, तो डिनर में बनाएं कॉर्न और आलू की चटपटी मसालेदार सब्जी। साथ ही स्वीट कॉर्न आलू मसाला सब्जी परांठे या रोटी के साथ खाई जा सकती है। और कॉर्न यानी मकई हेल्दी भी होता है। साथ ही ये सब्जी ना सिर्फ आसानी से आप डिनर में बना सकते हैं, बल्कि खाने में भी यह स्वादिष्ट और बेहद पौष्टिक होता है। तो आइये जानते है, स्वीट कॉर्न आलू मसाला की रेसिपी के बारे में।

 

Sweet Corn Aloo Masala Recipe

 

कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न आलू मसाला की रेसिपी (How to make Sweet Corn Aloo Masala Recipe)

 

सामग्री:

 

  • आलू- दो बड़े
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • टमाटर- दो
  • अदरक का पेस्ट- एक छोटा चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट- एक छोटा चम्मच
  • साबुत जीरा- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- एक चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
  • हींग पाउडर- चुटकी भर
  • नमक-स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- दो बारीक कटी हुई
  • नींबू का रस- दो बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
  • तेल- दो चम्मच और मैगी मसाला

स्वीट कॉर्न आलू मसाला बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले आलू को छील लें।
  • अब कॉर्न और आलू को उबाल लें।
  • आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • गैस पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • अब इसमें जीरा डालकर भूनें।
  • अब आप कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह से चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  • अब कम आंच पर पेस्ट भूनें ताकि जले नहीं।
  • अब इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, हींग पाउडर डाल दें।
  • फिर अच्छी तरह से चलाएं और मसाले का रंग लाल होने तक पकाएं।
  • इसमें टमाटर काट कर डालें।
  • अब नमक भी स्वादानुसार डाल दें और थोड़ी देर भूनें।
  • जब टमाटर अच्छी तरह से गल जाए, तो आलू और कॉर्न डाल दें।
  • अब अच्छी तरह से चलाएं और 3-4 मिनट तक ढंककर कम आंच पर पकने दें।
  • अब आप इसमें मैगी मसाला का एक पैकेट डाल दें।
  • इससे इस सब्जी का स्वाद और भी दोगुना हो जाएगा।
  • स्वीट कॉर्न आलू मसाला सब्जी बनकर तैयार है।
  • इसे एक बाउल में निकालें।
  • ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती से सजाकर गरमा-गर्म रोटी, परांठे के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप कुछ अलग तरह की सब्ज़ी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में स्वीट कॉर्न आलू मसाला की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है। और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी स्वीट कॉर्न आलू मसाला की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

घर पर स्वीटकॉर्न बनाने की रणवीर ब्रार की रेसिपी

Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी

Aloo Ke Kabab Recipe: इस बरसात में गरमा-गरम बनाकर खाएं आलू के कबाब, जानें पूरी विधि

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *