Search

Home / Hair care products / White Pepper Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा सफ़ेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान!

सफ़ेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान!

White Pepper Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा सफ़ेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Marketing Team | सितम्बर 13, 2022

भारतीय रसोई में खाने में तीखा और चटपटा स्वाद लाने के लिए तरह-तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। इन्हीं मसालों में मुख्य भूमिका अदा करती है मिर्च। मिर्च की कई किस्में और प्रकार हैं, जिन्हें उनकी खूबियों, स्वाद और सुगंध के कारण अलग-अलग व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। उन्हीं में से एक है सफेद मिर्च। हल्के रंग के सूप और सब्जी की प्राकृतिक रंगत बरकार रखने के लिए इसे काली मिर्च की जगह उपयोग किया जाता है। साथ ही कम ही लोग ऐसे होंगे, जिन्हें मिर्च के इस प्रकार के बारे में पता हो।

 

White Pepper Benefits

 

साथ ही ये मिर्च खाने को स्वादिष्ट तो बनाती ही है, साथ ही अपने औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में सफ़ेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि क्या सफ़ेद मिर्च के स्वास्थ्य लाभ होते है? और सफ़ेद मिर्च का इस्तेमाल कहां करें। एवं सफ़ेद मिर्च शरीर को क्या करती है, जैसे सवालों का जबाव देने इस ब्लॉग में आज हम आये है। तो चलिए बिना देर किए जानते है, सफेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।

 

सफेद मिर्च के फायदे (White Pepper Benefits)

 

1. सफ़ेद मिर्च से आंखों की समस्या हो दूर:

आंखों की समस्या को दूर करने में सफ़ेद मिर्च एक रामबाण इलाज है। पुराने समय से दृष्टि में सुधार लाने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही आयुर्वेद में सफ़ेद मिर्च को आंखों के लिए किसी अमृत से कम नहीं बताया गया है। साथ ही अगर सफ़ेद मिर्च के पाउडर का सेवन सौंफ, त्रिफला आदि के साथ किया जाए तो यह आंखों की गई समस्याओं को दूर करने में बेहद मददगार है। कहते हैं कि मोतियाबिंद की समस्या को दूर करने में भी सफ़ेद मिर्च बेहद प्रभावी है। ऐसे में बदाम के साथ सफ़ेद मिर्च का मिश्रण बनाएं और ब्राउन शुगर आदि के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से मोतियाबिंद की समस्या भी दूर हो जाती हैं।

2. सफ़ेद मिर्च के सेवन से कम होगा वजन:

आपने देखा होगा कि लोग अपना वजन कम करने के लिए दिनचर्या में बदलाव करते रहते हैं। साथ ही वे अपना वजन कम करने के लिए कभी डाइट को बदलते हैं तो कभी दिनभर एक्सरसाइज, योगा और अपने खाने में कटौती करते हैं। साथ ही अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, तो बता दें कि सफेद मिर्च के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। साथ ही सफ़ेद मिर्च के अंदर कैप्साइसिन पाया जाता है, जो ना केवल अत्यधिक चर्बी को जलाता है बल्कि वजन को कम करने में भी मददगार है। ऐसे में आप दिन में एक बार चुटकी भर दखनी मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

3. बालों को करे मजबूत:

सफेद मिर्च बालों के विकास में भी सहायक साबित हो सकती है। जैसा कि आप जान ही चुके हैं कि सफेद मिर्च में पेपेरिन नाम का खास तत्व पाया जाता है। साथ ही यह तत्व अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ बालों के विकास के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस कारण हम यह कह सकते हैं कि सफेद मिर्च पाउडर और दही के साथ इसका हेयर मास्क बालों को मजबूत और घना बनाने में आपकी सहायता कर सकता है।

4. सफ़ेद मिर्च से सिरदर्द हो दूर:

सिर दर्द के पीछे कारण न्यूरोपेप्टाइड होता है, जो दिमाग में दर्द के संकेत देता है। हालांकि सफ़ेद मिर्च के अंदर कैप्साइसिन पाया जाता है, जिससे इस दर्द को दूर किया जा सकता है और सिर दर्द के लक्षणों को कम किया जा सकता है। ऐसे में आप सफ़ेद मिर्च का प्रयोग बदाम के पेस्ट में मिलाकर या मुनक्के के बीच में रखकर भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही सफ़ेद मिर्च के बीज और दखनी मिर्च का पाउडर दोनों ही सिर दर्द को दूर करने में बेहद उपयोगी है।

5. सफ़ेद मिर्च के सेवन से पाचन की समस्या हो दूर:

सफेद मिर्च के सेवन से पाचन को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। क्योंकि सफ़ेद मिर्च के अंदर कई ऐसे गुण मौजूद हैं जो स्वाद कली की उत्तेजना को बढ़ाते हैं। इसके कारण शरीर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड स्रावित करने के लिए पेट को सूचना मिलती है और भोजन आसानी से पच जाता है। ऐसे में आप सफ़ेद मिर्च का प्रयोग किसी भी सब्जी में कर सकते हैं। इसके अलावा आप दूध के साथ सफ़ेद मिर्च का सेवन कर सकते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से सफ़ेद मिर्च अच्छा माना जाता है।

6. मस्तिष्क के कार्यों में सुधार करता है:

सफेद मिर्च संज्ञानात्मक मस्तिष्क कार्यों को बेहतर बनाने में उपयोगी है और मस्तिष्क कोशिकाओं के अध: पतन को रोकने में मदद करता है। सफेद मिर्च का उपयोग किसी व्यक्ति के मूड को सुधारने के लिए किया जाता है और यह एक प्राकृतिक अवसाद रोधी है।

7. दिल का रखे ख्याल:

दिल से संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए भी सफेद मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि सफेद मिर्च में पिपेरिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। वहीं, पिपेरिन में कार्डियोडिप्रेसेंट (ब्लड प्रेशर को कम करने वाला) और वैसोडिलेटर (हृदय की धमनियों में रूकावट को दूर करने वाला) प्रभाव मौजूद होता है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि सफेद मिर्च का उपयोग हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में लाभकारी परिणाम दे सकता है।

8. जोड़ों के दर्द को करे दूर:

अगर आप अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में सफेद मिर्च का सेवन आपको इस समस्या से कुछ हद तक राहत दिलाने का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले खास तत्व पेपेरिन को अर्थराइटिस की समस्या के लिए भी लाभकारी माना गया है। वहीं, अर्थराइटिस की गंभीर समस्या में डॉक्टरी इलाज काे अनदेखा न करें।

 

सफेद मिर्च के पौष्टिक तत्व (White Pepper Nutrition Value)

हमने आपको इस लेख में सफ़ेद मिर्च के फायदे के बारे में विस्तार से बता दिया है, अब आप जानिए सफ़ेद मिर्च के पौष्टिक तत्व के बारे में।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

 

  • पानी- 11.42g
  • एनर्जी- Kcal 296
  • प्रोटीन- 10.4g
  • टोटल लिपिड (फैट)- 2.12g
  • कार्बोहाइड्रेट- 68.61g
  • फाइबर (टोटल डाइटरी)- 26.2g

 

मिनरल

 

  • कैल्शियम- 265mg
  • आयरन- 14.31mg
  • मैग्नीशियम- 90mg
  • फास्फोरस- 176mg
  • पोटैशियम- 73mg
  • सोडियम- 5mg
  • जिंक- 1.13mg
  • कॉपर- 0.91mg
  • सेलेनियम- 3.1µg
  • मैंगनीज- 4.3µg

 

विटामिन

 

  • विटामिन सी- 21mg
  • थियामिन- 0.022mg
  • राइबोफ्लेविन- 0.126mg
  • नियासिन- 0.212mg
  • विटामिन बी-6- 0.1mg
  • फोलेट (डीएफई)- 10µg

 

लिपिड

 

  • फैटी एसिड (सैचुरेटेड)- 0.626g
  • फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड)- 0.789g
  • फैटी एसिड (पॉलीसैचुरेटेड)- 0.616g

सफेद मिर्च का उपयोग (White Pepper Uses)

 

  • खाना पकाने के दौरान एक चुटकी सफेद मिर्च का पाउडर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • सलाद में आप स्वाद और सुगंध के लिए इसे एक से दो चुटकी तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • त्वचा और बालों के लिए आप इसे एक कटोरी दही में करीब आधा से एक चम्मच तक सफेद मिर्च का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद मिर्च के नुकसान (White Pepper Side Effects)

 

  • इसमें पेपेरिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो काफी गर्म प्रकृति प्रदर्शित करता है। इस कारण इसका अधिक उपयोग त्वचा पर जलन संबंधी समस्या पैदा कर सकता है।
  • इसमें दस्त को ठीक करने के गुण होते हैं। ऐसे में इसके अधिक सेवन से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जिस कारण यह गर्भपात का कारण बन सकती है।
  • कुछ विशेष लोगों में इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है, ऐसे में इससे दूरी बनाना ही बेहतर होगा।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अब तो आप सफेद मिर्च के फायदे और गुणों से अच्छी तरह परिचित हो ही गए होंगे। साथ ही आपको यह भी मालूम हो गया होगा कि इसका उपयोग किन-किन समस्याओं में प्रभावी साबित हो सकता है। साथ ही आज से ही आप इसका नियमित इस्तेमाल शुरू कर दें और इससे होने वाले सेहत व स्वास्थ्य संबंधी फायदों का लाभ जरूर उठाएं। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सफेद मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग

Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *