ग्वार फली एक सब्जी है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि ग्वार फली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही ग्वार फली का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कैल्शियम, लोहे, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में विस्तार से बताएंगे ग्वार फली के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।
Table of Contents
वजन घटाने के लिए ग्वार फली के पाउडर का जरूर सेवन करें। क्योंकि ग्वार फली में अन्य सब्जी के मुकाबले अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। साथ ही इसके लिए कई लोग सब्जी के साथ-साथ इसे सलाद के रूप में भी इस्तेमाल करते है। ताकि ग्वार फली के सेवन से सेहत ठीक रहे।
अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ग्वार फली के पाउडर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही इस पाउडर में मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्या को कम करने में सहायक है। और इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम जरूरी है, जबकि ग्वार फली का बीज को कैल्शियम का भंडार माना जाता है। साथ ही ग्वार फली के बीज में मौजूद फॉस्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें हेल्दी भी रखते है।
जिन लोगों को भूख नहीं लगती उन्हें नियमित रूप से अंकुरित ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ग्वार की फली भूख बढ़ाती है और पाचन शक्ति भी सुधारती है। यही नहीं, ग्वार की फली में मौजूद फाइबर मल प्रवृत्ति को बेहतर बनाकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
अगर आप डायबिटीज के शिकार है, तो आपको नियमित रूप से ग्वार फली की सब्जी का सेवन करना चाहिए। साथ ही इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। दरअसल ग्वार की फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स, आपके ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है।
ग्वार की फली हार्ट के लिए भी अच्छा है, क्योंकि ये एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद डायटरी फाइबर, फोलेट, और पोटेशियम हृदय संबंधी समस्याओं से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
अभी हमने इस लेख में ग्वार फली के फायदे के बारे में जानकारी दी है, अब आप ग्वार फली में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में जान लीजिए:
पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में:
ग्वार फली का उपयोग ज्यादातर खाद्य पदार्थों में ही किया जाता है। इसलिए यहां हम इसके कुछ प्रमुख उपयोग के बारे में बता रहे हैं।
ग्वार फली का अधिक मात्रा में सेवन कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। ग्वार फली के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं:
प्रिय पाठकों आज हमने इस लेख में विस्तार से ग्वार फली के फायदे के बारे में जानकारी दी है। साथ ही ग्वार फली के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में अगर आप इसके सेवन के बारे में सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर इसके फायदे, उपयोग और नुकसान को समझकर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी ग्वार फली के फायदे के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान
Bitter Gourd Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें?
Gatte Ki Sabzi Recipe: घर में ऐसे बनाएं गट्टे की सब्ज़ी की रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)