Search

Home / hindi recipe / Kaju Ki Sabzi Recipe: काजू की सब्जी खिलाकर घर आए मेहमानों को करें इम्प्रेस, होगी तारीफ

कैसे बनाएं काजू की सब्जी की रेसिपी

Kaju Ki Sabzi Recipe: काजू की सब्जी खिलाकर घर आए मेहमानों को करें इम्प्रेस, होगी तारीफ

Marketing Team | अक्टूबर 7, 2022

ड्राई फ्रूट्स का सेवन कई तरह से किया जाता है। कई लोग मिठाइयों, खीर, हलवे या दूध में डालते हैं तो कई लोग इन्हें ऐसे ही खाते है। साथ ही काजू को लोग रोस्ट कर स्नैक्स के तौर पर भी खाते हैं। हालांकि कई लोग तो काजू का इस्तेमाल ग्रेवी बनाने के लिए भी करते हैं। लेकिन कभी आपने काजू की सब्जी खाई है? आप घर आए मेहमानों को भी ये मजेदार डिश बना कर खिला सकते है।

 

Kaju Ki Sabzi Recipe

 

साथ ही काजू की सब्जी बहुत आसानी से बनाई जा सकती है। और इसे रोटी, चावल या परांठे के साथ खा भी सकते है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते है, काजू की सब्जी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं काजू की सब्जी की रेसिपी (How to Make Kaju Ki Sabzi Recipe)

 

सामग्री:

 

  • काजू- 100 ग्राम
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • टमाटर- 2
  • जीरा- 1 चम्मच
  • तेल
  • दाल चीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • लौंग- 2
  • इलायची- 1 छोटी
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- एक चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • हरे धनिये की पत्तियां
  • फ्रेश क्रीम- आधा कप

काजू की सब्जी बनाने की आसान विधि:

 

  • काजू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन या कढ़ाही रखें।
  • इसमें थोड़ा सा घी डालें और घी गर्म होने के बाद इसमें काजू डाल कर भूनें।
  • जब काजू हल्के लाल होने लगें तब गैस बंद कर दें और एक काजू को प्लेट में निकालें।
  • अब इस पैन या कढ़ाही में तेल डालें।
  • इसमें हींग, जीरा, लॉन्ग और दालचीनी डाल कर भून लें।
  • इसमें बारीक कटा प्याज डालें और ग्लोडन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • अब इमसें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
  • अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते तो सिर्फ अदरक का पेस्ट डालें।
  • अब इसमें बारीक कटे टमाटर या टमाटर को पीस कर डालें और पकने दें।
  • इसके बाद इसमें नमक डाल दें।
  • इसे अच्छे से पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • अब इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें।
  • इसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं।
  • इसी में 6 से 7 भुने हुए काजू डाल कर साथ में ही पीस लें।
  • अब धीमी आंच पर कढ़ाही रखें और उसमें तेल डालें।
  • इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
  • मसालों को जलाना नहीं है।
  • इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें और एक मिनट कर चलाते हुए पकाएं।
  • अच्छे से पकाने के बाद इसमें थोड़ा और पानी डालें।
  • अब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालें।
  • अब आप इसमें हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
  • इसे 2 मिनट तक पकने दें।
  • इसमें भुने हुए काजू मिक्स कर दें।
  • ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया गार्निश करें।
  • इसे रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ खाएं।
  • इसके साथ आप पुलाव भी परोस सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप काजू की सब्जी खाना चाहते है, तो आज ही इस रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को अच्छे से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Kali Mirch Recipe: घर में मेहमानों के लिए बनाएं पनीर काली मिर्च, जानें बनाने का तरीका

Arbi ki Sabzi Recipe: एक ही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर में ऐसे बनाएं अरबी की सब्ज़ी

Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *