Search

Home / hindi recipe / Apple Kheer Recipe: अपने घर में ऐसे बनाएं सेब की खीर, जानें बनाने का आसान तरीका

Apple Kheer Recipe: अपने घर में ऐसे बनाएं सेब की खीर, जानें बनाने का आसान तरीका

Marketing Team | नवम्बर 16, 2022

आमतौर पर सेब की खीर तो व्रत के दौरान बनाई जाती है, लेकिन इसे आप किसी भी त्यौहार या जब भी मीठा खाने का मन करे तो बना सकते है। साथ ही इलायची से महकती और सूखे मेवों के स्वाद वाली सेब की खीर आपको और आपके घर के बच्चों को बेहद पसंद आएगी। साथ ही इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है ये सेब की खीर।

 

Apple Kheer Recipe

कैसे बनाएं सेव की खीर (How to Make Apple Kheer Recipe in Hindi)

 

सामग्री:

 

  • दूध फुलक्रीम- 1 लीटर
  • बेकिंग सोडा- आधा पिंच
  • सेब- 400 ग्राम
  • चीनी- 75 ग्राम ( 1/3 कप)
  • काजू- 10
  • किशमिश- 15 से 20
  • पिस्ते- 7 से 8
  • छोटी इलाइची- 4

सेब की खीर बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले दूध को किसी भारी तले की कढ़ाई में गरम करने के लिए गैस पर रख दें।
  • अब दूध को उबाल आने के बाद चम्मच से चलाएं और दूध के आधा रहने तक उबाल लें।
  • अब थोड़ी थोड़ी देर में उबलते दूध को चम्मच से नीचे तले तक ले जाते हुए चलाएं ताकि दूध कढ़ाई के तले में लगे नहीं।
  • अब काजू को एक काजू के 7 से 8 टुकड़े करते हुए काट लें।
  • अब 4 काजू साबुत बचा लें जो खीर को सजाने के काम में आयेंगे।
  • अब किशमिश के डंठल तोड़कर धो लें और पिस्ते बारीक कतर लें।
  • अब छोटी इलाइची छील कर कूट लें।
  • अब सेब को साफ पानी से धोकर छिल लें और बीच का सख्त हिस्सा हटा कर कद्दूकस कर लें।
  • उसके बाद उबलते दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला दें और कद्दूकस किया हुआ सेब डालें।
  • अब खीर में फिर से उबाल आने तक चम्मच से चलाते हुए पकाएं।
  • अब सेब के पकने और खीर के गाढ़ा होने तक सूखे मेवे और चीनी मिला दें।
  • अब खीर को चम्मच से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • अब सेब की खीर बन चुकी है, गैस बंदकर खीर में कुटी हुई इलाइची डालकर मिला दें।
  • अब सेब की खीर को प्याले में निकाल कर ऊपर से बारीक कटे पिस्ते और काजू से सजाएं।
  • सेब की खीर गरम या ठंडी जैसे चाहें आप परोस कर खाना शुरू कर दें।

 

 

 

 

 

यदि आप कुछ अलग तरह की रेसिपी ट्राई करना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में सेब की खीर को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी एप्पल की खीर को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Guava Kheer Recipe: सर्दियों में लीजिए अमरूद की खीर का मज़ा, ये है बनाने की आसान विधि

Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

Makhana kheer Recipe: अपने घर में ऐसे बनाएं मखाने की खीर, जानें कैसे?

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *