Search

Home / hindi recipe / Makhana kheer Recipe: नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, जानें

नवरात्रि में कैसे बनाएं मखाना खीर की रेसिपी

Makhana kheer Recipe: नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, जानें

Marketing Team | मार्च 15, 2023

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही महिला, बच्चे और पुरुष भी इन दिनों व्रत रखते हैं और देवी की भक्ति के साथ नौ दिन तक व्रत रखते हैं। साथ ही नौ दिन चलने वाले इन व्रतों में अन्न का त्याग होता है और सिर्फ फलारी के साथ व्रत खोला जाता है। इसलिए आज हम यहां मखाने की खीर की रेसिपी के बारे में बताने वाले है।

 

Makhana kheer Recipe

 

कैसे बनाएं मखाना खीर की रेसिपी (How to Make Makhana kheer Recipe)

 

सामग्री:

 

  • मखाना
  • दूध
  • शक्कर
  • इलायची पाउडर
  • घी

 

मखाना खीर बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले मखाना की खीर बनाने के सिए एक पैन में 2 से 3 चम्मच घी गर्म करें।
  • अब 1 कप फूल मखाना और 10 से 12 काजू डालें।
  • अब मखाने को धीमी से मध्यम आंच पर घी में तब तक भूनें जब तक कि मखाना कुरकुरे न हो जाएं।
  • काजू भी सुनहरे हो जायेंगे।
  • इन्हें भूनते समय सभई चीजों को चलाते रहें।
  • फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर एक तरफ रख दें।
  • अब एक मोटे तले वाले पैन में 2 कप दूध गरम करें।
  • अब आंच को मध्यम रखें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से न जले।
  • दूध में उबाल आने दें।
  • फिर जब तक दूध गर्म हो रहा हो, कप मखाना को सुरक्षित रख लें और बचा हुआ भुना हुआ मखाना ग्राइंडर या ब्लेंडर जार में डाल दें।
  • ध्यान रहे एक ही थाली में रखे भुने हुए काजू को मखाने के साथ ना डालें।
  • फिर 4 हरी इलायची के दाने और एक चुटकी केसर के दाने भी मिला दें।
  • खीर के पक जाने के बाद उसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप नवरात्रि में व्रत रखते है और फलाहारी के लिए कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मखाना खीर की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे

Arbi Kofte Recipe: इस नवरात्रि कुट्टू की पकौड़ी की जगह ट्राई करें चटपटे अरबी के कोफ्ते

Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें नियम

7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी: Navratri Fasting Tips In Hindi

Navratri Vrat Recipes: 15 बेस्ट नवरात्रि व्रत की रेसिपी और फलाहारी रेसिपी

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *