Home / indian festivals / 7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी- 7 Navratri Fasting Tips in Hindi 2023
नवरात्रि के नौ दिन के व्रत में हमें दिन भर के अपने काम के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिसकी पर्याप्त मात्रा हमें हमारे द्वारा ग्रहण किये गये भोजन से मिल पाना कठिन हो जाता है। साथ ही पोषक तत्वों की कमी के चलते हमारा शरीर कमजोर और अस्वस्थ महसूस करने लगता है।
माना हिन्दू धर्म में नवरात्रि व्रत का अधिक महत्व है, लेकिन नौ दिन के व्रत के दौरान अपने शरीर तक सभी पोषक तत्वों को पहुंचाना भी आपकी ही जिम्मेदारी होती है। जिसे आमतौर पर नजर अंदाज कर लिया जाता है। कहते हैं कि सिर्फ एक स्वस्थ शरीर ही किसी भी कार्य में सच्चे मन से भाग ले सकता है।
अर्थात अगर आप खुद स्वस्थ नहीं महसूस कर रहे हैं, तो आप कैसे पूरे मन से भगवान का ध्यान कर पाएंगे। इसके लिए यह आवश्यक है कि आप नवरात्रि उपवास के नियमों के साथ-साथ इन दिनों में स्वस्थ शरीर के लिए भी एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें, और सभी पोषक तत्वों से संतुलन आहार को अपने डाइट में शामिल करें। तो आइये इस नवरात्रि जान लें 7 नवरात्रि फास्टिंग टिप्स जो आपको रखे हेल्दी।
Table of Contents
यहां संतुलित आहार से तात्पर्य सभी पोषक तत्वों से भरपूर आहार से है। अपने भोजन में सुनिश्चित करें कि आप तले, और अधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूर रहें, क्यूंकि यह आपके शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही अपने शरीर के अनुरूप भोजन को ही प्राथमिकता दें, इसके साथ ही अगर आपका शरीर भी नौ दिनों तक चलने वाले व्रत के लिए तैयार नहीं है, तो अपने शरीर को आराम दें और व्रत करने से बचे, लेकिन अगर आप कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से नवरात्रि डाइट टिप्स लेना न भूलें।
आपने शरीर को हाइड्रेट करना अपनी नवरात्री फास्टिंग डाइट की सूची में सबसे पहले शामिल करें। जब आप भोजन में कटौती करते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपने आप को निर्जलित न करें। पानी से भरी बोतल हमेशा अपने पास रखें और समय-समय पर इसकी चुस्की लेते रहें। आप शरीर में पानी की कमी को फिर से भरने के लिए छाछ और नारियल पानी भी पी सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पेट को भरा रखने में भी मदद करता है। और शरीर के वजन को भी नहीं बढ़ने देता है।
अगर आप व्रत कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आपके शरीर को कसरत या व्यायाम की जरूरत नहीं है। दिन भर के काम से आपका शरीर तनाव महसूस कर सकता है, जिसे भगाने का सबसे बेहतर तरीका व्यायाम के अलावा क्या हो सकता है। इसके साथ ही इन दिनों में आप सिर्फ खा ही रहे होते हैं और आलस का शिकार होना आम बात हो जाती है। शरीर की अकड़न, काम में मन न लग पाना, सिर्फ आराम करने का मन करना आदि ऐसे कई उदाहरण है जिन्हें आप व्यायाम की मदद से खुद से दूर कर सकते हैं।
अगर आप नौ दिन तक व्रत करने वाले हैं, तो समय सारणी आपके लिए अपनी नवरात्री फास्टिंग डाइट (Navratri fasting diet) का एक अच्छा और सरल उपाय हो सकता है। इसके लिए अपने पहले दिन से ही अपने समय और समय पर करने वाले कामों को उस पर लिखे, और सारणी के अनुरूप ही कार्य करे। इसके साथ ही आप सारणी में नवरात्रि व्रत में क्या खाए, कब-कब खाए और नवरात्रि में खाए जाने वाला सबसे अच्छा खाना या आपका मन पसंद खाना जोड़ना न भूलें। आप इस बारे में विशेषज्ञ से Navratri diet tips भी लें सकते है। यह आपके काम को आसान बनाने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को भी नजर अंदाज नहीं होने देगा।
अगर आप नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत करने वाले हैं, तो पहले अपने शरीर की जरूर सुने की वो क्या कहता है। अगर आप महसूस कर रहे हैं कि आपका शरीर इतनी बड़ी परीक्षा से शायद ना गुजर पाए, तो आप तुरंत ही व्रत का ख्याल मन से त्याग दें। इसके साथ ही अगर आप अभी किसी बड़ी बीमारी से उभरे हैं, या आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई रोग है, या खतरा है तो हमारी सलाह है कि आप व्रत करने से बचें। क्योंकि भगवान को प्रसन्न करना आपके स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आप व्रत करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि आप नवरात्रि के दौरान जोड़े में व्रत करें, और अपने डॉक्टर से उचित जांच और सलाह के बाद ही अपने शरीर को इस परिस्थिति में डालें।
व्रत में क्या खाए क्या न खाए इस सवाल का भले आपको संतुष्ट जवाब ना मिल पाया हो, लेकिन व्रत में कब खाएं की उलझन को हम दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। व्रत के दिनों में शरीर में कमजोरी आना एक आम बात हो जाती है, इसके लिए जरूरी है कि आप पूरा दिन बिना कुछ खाएं न बिताएं, और समय-समय पर अपने शरीर की उर्जा को बनाय रखने के लिए फलों और सूखे मेवे का सेवन करते रहें। अपने शरीर को संतुलित बनाए रखने के लिए आप विटामिंस से भरपूर अलग-अलग फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सूखे मेवे आपके शरीर को तत्काल ऊर्जा देने का काम करते हैं, लेकिन ध्यान रहें की सूखे मेवों का जरूरत से ज्यादा सेवन भी आपको मुश्किल में डाल सकता है, अतः हर तीन से 4 घंटे में आवश्यकतानुसार इनका सेवन करें।
इन सभी नवरात्री फास्टिंग टिप्स में से बेहद महत्वपूर्ण ये भी है की आप अगर आप नौ दिन का व्रत करने जा रहे हैं, तो आपके शरीर को उसके लिए तैयार करना बहुत जरूरी हो जाता है, अपने डायट में उन चीजों को शामिल करें, जो आपको इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर एनर्जी लेवल को ठीक रखें। कुछ महिलाएं तो इन सारे अवसरों पर पूरे गृहस्थी का भार उनके कंधे पर होकर भी निर्जला व्रत करती हैं, और व्रत के बाद अपनी तबीयत खराब कर लेती है, इसके लिए जरूरी है कि आप व्रत से पहले अपने शरीर को परिस्थिति के अनुकूल ढालने और व्रत के बाद शरीर की ऊर्जा और वापस बनाने की लिए सभी पोषण से भरपूर आहार को अपनी डाइट में जोड़े।
व्रत से पहले अपनी डाइट में- बादाम, अखरोट, तरबूज, कीवी, दही और गुड़ जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें यह आपके शरीर को हाइड्रेट करते हैं साथ ही शरीर में ऊर्जा के संतुलन को भी बनाए रखते हैं। साथ ही व्रत के बाद भी अपनी डाइट को धीरे-धीरे ही बढ़ाए, शुरुआत के लिए आप पपीते को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं, इसके साथ ही साबूदाना से बने आहार भी आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
नवरात्री के नौ दिनों तक चलने वाले व्रत में हम अपने शरीर की ऊर्जा और पोषण का एक बड़ा भाग खो देते हैं, और अपने शरीर से खिलवाड़ करने में भी नहीं चूकते। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने व्रत में हेल्दी डाइट के साथ एक हेल्दी दिनचर्या को भी शामिल करें, ताकि आपके शरीर में पोषण का सही संतुलन बना रहे। Navratri fasting tips में हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे ही प्रयोग जिन्हें आप नवरात्रि के दौरान अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। साथ ही कैसा लगा आपको हमारा ये ब्लॉग हमें बताएं और शेयर करें अपने दोस्तों और परिवार के साथ। भोजन से जुड़ी और भी दिलचस्प ख़बरों और रेसिपीज के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
Navratri Fasting Tips 2023: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे
Navratri Fasting Rules 2023: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें पूरा नियम
चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में
Makhana kheer Recipe: नवरात्रि के पहले व्रत में आसान रेसिपी से तैयार करें मखाने की खीर, जानें
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)