Search

Home / hindi recipe / चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में

चैत्र नवरात्रि 2023

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में

Himanshu Pareek | मार्च 15, 2023

चैत्र नवरात्रि भारत के प्रमुख त्याहौरों में से एक है, और चैत्र नवरात्रि 2023 की शुरुआत होने जा रही है 22 मार्च से। नवरात्रि के दिनों में सच्चे मन एवं पूर्ण विधि-विधान से उपवास करते हुए माँ दुर्गा की आराधना करने वाले भक्तों पर माँ दुर्गा की विशेष कृपा होती है। तो क्या आप तैयार हैं धूमधाम से इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि मनाने के लिए?

इस आर्टिकल में हम आपसे साझा करेंगे नवरात्रि संबंधित सभी प्रमुख जानकारी, और साथ ही बताएँगे आपको बेहतरीन नवरात्रि व्रत रेसिपीज़ (Navratri Food Recipes in Hindi) के बारे में। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

चैत्र नवरात्रि 2023 कब से हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि नवरात्रि कब से हैं तो आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि 2023 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होकर यह त्यौहार अगली नौ तिथियों तक चलता है। इस त्याहौर का समापन रामनवमी के पावन पर्व के साथ होता है। श्रद्धालु इन नौ दिनों में नवरात्रि पूजा महुर्त के अनुसार माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं, उपवास रखते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

नवरात्रि पूजन के लिए आवश्यक सामग्री

नवरात्रि पूजा के लिए मुख्य रूप से निम्न चीज़ों की आवश्यकता होती है (Navratri Pooja Samagri List)-:

1. माँ दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा अथवा तस्वीर

2. लाल चुनरी व सिंदूर

3. जौ के बीज, कलश, पान तथा आम की पत्तियाँ

4. चावल, गंगा जल, लाल कलावा, शहद, कपूर व नारियल

5. देसी घी

6. आसन व दुर्गा सप्तशती

उपरोक्त सामग्री के साथ नवरात्रि के नौ दिनों तक रोज़ सुबह स्नान करके एवं स्वच्छ वस्त्र पहनकर माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने से श्रेष्ठ फल प्राप्त होता है।

नवरात्रि में क्या खाना चाहिए?

शास्त्रों में मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में पूजन और उपवास करने से माँ दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास के दौरान कुछ भी न खाने की प्रतिबद्धता नही होती। नवरात्रि के दौरान व्रती फलाहार कर सकता है। इसके अलावा जो भक्त किसी कारण से व्रत नही कर पा रहे हैं, उन्हें भी नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान लहसुन, प्याज़, मांस, मदिरा इत्यादि का सेवन शास्त्रों के अनुसार निषेध माना जाता है।

नवरात्रि व्रत रेसिपी (Navratri Vrat Recipes in Hindi)

नवरात्रि व्रत में फलाहारी उपवास का विशेष महत्व माना गया है। नवरात्रि व्रत का खाना अन्नपूर्ण नही होना चाहिए, पर अच्छी बात ये है कि नवरात्रि के नौ दिनों का उपवास बिना अन्न के भी आसानी से पूर्ण किया जा सकता है। नवरात्रि व्रत में फल, सब्ज़ियों व अन्य सात्विक पदार्थों का सेवन किया जा सकता है, और पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन लेते हुए भी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है। आइये जानते हैं नवरात्रि के विशेष फलाहारी व्यंजनों (falahari recipe) के बारे में-:

 

फलाहार नवरात्रि

1. आलू खिचड़ी

नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले फलाहार व्रत में आलू का विशेष महत्व होता है। आलू कोई अन्न नही है, और खाने में स्वादिष्ट व पौष्टिक होता है। फलाहार उपवास के दौरान आप आलू से बने विभिन्न व्यंजनों का सेवन कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान समा के चावल में आलू, टमाटर जीरा, लौंग, काली मिर्च, घी, सेंधा नमक व अन्य मसाले मिलाकर तैयार की गई आलू खिचड़ी फलाहार के लिए एक लोकप्रिय व्यंजन है। ताज़े दही के साथ खाने से आलू खिचड़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा आप आलू साबुदाने का बोंडा भी ट्राई कर सकते हैं।

2. खट्टे मीठे आलू

नवरात्रों में आपको नौ दिन तक लगातार फलाहार करना होता है। ऐसे में अगर एक दिन आपने आलू खिचड़ी बना ली है, तो अगले दिन आप खट्टे-मीठे आलू भी बना सकते हैं। खट्टे मीठे आलू बनाने के लिए सबसे पहले चार आलुओं को उबाल लें। उसके बाद आलुओं को काटकर उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च व नींबू का रस डाल दें, और मिश्रण को अच्छे से मिला लें। खट्टे-मीठे आलू तैयार हो जाएंगे। अगर आलू को और भी अधिक क्रिस्पी बनाना चाहें, तो उबले आलुओं में मसाले मिलाने से पहले उन्हें घी में हल्का फ्राई कर लें।

3. कुट्टू की पूरी

फलाहार में अनाज के आटे का सेवन वर्जित होता है, ऐसे में आप कुट्टू के आटे से बनी पूरियाँ खा सकते हैं। कुट्टू का आटा बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इस आटे में सेंधा नमक मिलाकर गूंथ लें, और फिर डीप फ़्राइड पूरियाँ तैयार करें। इन पूरियों को ठंडे दही एवं आलू की सब्जी के साथ खाया जा सकता है।

4. कुट्टू की पकौड़ी

कुट्टू के आटे से बनी पूरी के अलावा फलाहार में आप कुट्टू की पकौड़ी भी बना सकते हैं। कुट्टू की पकौड़ी बनाने के लिए, कुट्टू के आटे में सेंधा नमक व काली मिर्च मिलाकर पकौड़ी का घोल तैयार करें। अब इस घोल में उबले आलू के टुकड़े और कटी हुई हरी मिर्च मिला दें। इस घोल से डीप फ़्राइड क्रिस्पी पकौड़े बनाएं। इन पकौड़ों को आप हरी मिर्च की चटपटी चटनी से खा सकते हैं।

5. मखाने की खीर

बहुत सी चटपटी चीजों के बीच फलाहार के दौरान आप मीठी-मीठी मखाने की खीर भी बना सकते हैं। इस खीर को साम के चावल, दूध व चीनी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। ऊपर से इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए मखाने डाले जाते हैं।

6. मूली थेपला

नवरात्रि के दौरान किये जाने वाले फलाहार में आप मूली थेपला भी ट्राई कर सकते हैं। मूली थेपले को मूली और सिंघाडे के आटे में, सावत के चावल और सेंधा नमक मिलाकर तैयार किया जाता है। मूली के थेपले बड़ी ही आसानी से तैयार हो जाते हैं, और आप इन्हें आलू की रसदार अथवा सूखी सब्जी के साथ खा सकते हैं।

7. सिंघाड़े का हलवा

नवरात्रि के फलाहार में सिंघाड़े का हलवा मीठे के लिए एक अच्छा विकल्प है। फलाहार के दौरान गेहूं के आटे का सेवन स्वीकार्य नही होता, इसलिए आप सिंघाड़े के आटे से मीठा-मीठा हलवा तैयार कर सकते हैं। इसे सिंघाड़े के आटे में घी और चीनी मिलाकर बनाया जाता है।

8. केले की चाट

केले की चाट सम्पूर्ण रूप से एक फलाहारी, स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है। इसे कटे हुए केले में सेंधा नमक, काली मिर्च व नींबू का रस मिलाकर बनाया जा सकता है। यह चाट बड़ी ही आसानी से तैयार हो जाती है और खाने में स्वादिष्ट लगती है।

9. साबूदाने की खिचड़ी

नवरात्रि के फलाहार में साबूदाने का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है। साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने से बनने वाला सबसे आसान फलाहारी व्यंजन है। इसे साबूदाने में आलू, हरी मिर्च, टमाटर, सेंधा नमक व काली मिर्च मिलाकर तैयार किया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफ़ी पौष्टिक भी होती है। इसके अलावा आप साबूदाने के पापड़ भी खा सकते हैं।

10. फलाहारी चीला-: चैत्र नवरात्रि 2023 स्पेशल रेसिपी

चैत्र नवरात्रि 2023 के मौके पर अपने फलाहार का स्वाद बढ़ाने के लिए आप फलाहारी चीला भी बना सकते हैं। फलाहारी चीला कद्दूकस किये हुए आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक व काली मिर्च के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है और ये खाने में चटपटा और स्वादिष्ट लगता है।

उपरोक्त पकवानों के अतिरिक्त आप फलाहार में कच्चे केले की टिक्की, शकरकंदी की खीर, फलाहारी उपमा आदि रेसिपीज़ भी ट्राई कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि नवरात्रि के दौरान किये जाने वाले भोजन में स्वाद से अधिक पोषण की मात्रा हो, तब ही आप पूर्ण ऊर्जा के साथ पूरे विधि-विधान से माँ दुर्गा की आराधना कर पाएंगे और आपको इस उपवास का पूरा फल प्राप्त होगा।

 

 

 

 

चैत्र नवरात्रि 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस आर्टिकल में हमने आपसे व्रत के दौरान खाये जाने वाले विभिन्न फलाहारी पकवानों (Navratri Food Recipes in Hindi) की जानकारी साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे साझा कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *