Search

Home / indian festivals / Navratri Fasting Tips 2023: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे

navratri fasting tips 2023

Navratri Fasting Tips 2023: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे कई फायदे

Marketing Team | मार्च 15, 2023

नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। भक्त उपवास के दौरान कुछ खास किस्म की चीजों का ही सेवन करते है। हम सब उपवास तो रख लेते है, लेकिन यह नहीं सोचते है कि उपवास रखने के दौरान हमारा स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। आपको नवरात्रि में उपवास (Navratri Fasting Tips) के दौरान कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि व्रत आपकी बॉडी पर उल्टा असर न डाले।

 

Navratri diet Tips

 

हालांकि कई बार देखते है कि नवरात्रि में उपवास के दौरान कई लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते है, जिससे हमारी बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। कहते है कि एक हेल्दी बॉडी ही किसी काम को सही से कर पाता है।

इसलिए नवरात्रि में स्वस्थ उपवास (Healthy Navratri Fasting) के लिए सही दिनचर्या का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए यहां हम नवरात्रि में उपवास के फायदे (Navratri Fast Benefits) से लेकर नवरात्रि में उपवास के लिए डाइटिंग टिप्स (Dieting Tips for Navratri Fasting) तक बताने वाले है। जिन्हें आप इन 9 दिनों में फॉलो कर मां की आराधना सच्चे मन से कर सकते है।

इन 7 टिप्स को फॉलो कर नवरात्रि व्रत को बनाएं खास:

 

navratri special foods

 

1. जरूरत से ज्यादा बिल्कुल ना खाएं:

उपवास के दौरान हम सब अपने खान-पान पर पूरे तरीके से प्रतिबंध लगा लेते है। व्रत के दौरान कई लोग तो ज्यादा खा लेते है ताकि पेट भरा रहे। लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। यदि आप सही अनुपात में नहीं खाएंगे तो इससे व्रत का मतलब नहीं रहेगा और आपका पेट भी खराब हो जाएगा। अगर आप चाहें तो इस बारे में विशेषज्ञ से नवरात्रि डाइट टिप्स (Navratri Diet Tips) भी ले सकते है। यह आपके खान-पान को संतुलित रखने में भी मदद कर देगा।

नवरात्रि डाइट टिप्स

2. फाइबर वाले लें भोजन:

नवरात्रि में अधिकतर लोगों को देखा जाता है कि वो कोई भी व्रत वाली फल और सब्जियां खा लेते है। जिससे बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इस दौरान जरूरी है कि आप फाइबर वाले फूड का ही सेवन करें, क्योंकि यह डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेता है और आपके पेट को भरा हुआ भी महसूस करवाता है। जैसे- कद्दू, अरबी, केला यहां तक कि आलू में भी बढ़िया फाइबर पाया जाता है।

 

navratri fiber food

3. हाइड्रेट रहें:

अपनी बॉडी को हाइड्रेट करना अपनी नवरात्रि फास्टिंग डाइट की सूची में सबसे पहले शामिल करें। जब आप भोजन करना कम कर देते है तो आप इन 9 दिनों तक पानी से भरी बोतल हमेशा अपने पास रख सकते है और समय-समय पर इसे एक-एक गिलास पी भी सकते है। आप शरीर में पानी की कमी को फिर से पूरा करने के लिए नारियल पानी और छाछ को भी पी सकते है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पेट को भरा रखने में मदद करता है। साथ ही हमारे शरीर के वजन को भी नहीं बढ़ने देता है।

नवरात्रि फास्टिंग डाइट

4. एक्सरसाइज करें:

वजन कम करने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। नवरात्रि में चूंकि उपवास करते हुए लोग बहुत कठिन एक्सरसाइज नहीं कर पाते। ऐसे में सुबह में आप नजदीकी पार्क या मैदान में मॉर्निग वॉक या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने के लिए भी जा सकते है।आमतौर पर देखते है कि लोग व्रत के दौरान सिर्फ खा ही रहे होते है और इससे वो आलस का शिकार हो जाते है, और इस दौरान आपको शरीर में अकड़न, काम में मन ना लग पाना, सिर्फ आराम करने का मन करना आदि जैसे कई उदाहरण है, जिन्हें आप एक्सरसाइज की मदद से खुद से दूर कर सकते है।

Navratri Health Tips

5. पैकेट वाले प्रोसेस्ड फूड्स से बनाए दूरी:

बाजार में कई ऐसे ​पैकेट वाले प्रोसेस्ड फूड्स आइटम उपलब्ध है, जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। जैसे- नमकीन और मिठाइयां, बावजूद इसे हम बड़े ही चाव से खाते है। ये अधिकतर फूड्स रिफाइंड तेल में बनाए जाते है। जिससे हमारी बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। इसे उपवास के दौरान अपनी डाइट में शामिल ना ही करें तो अच्छा रहेगा।

 

Avoid packaged food in Navratri

6. साबूदाना की खिचड़ी करें ट्राई:

नवरात्रि में व्रत के दौरान कई बार कभी भी भूख लगती रहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी भूख को कंट्रोल करने के लिए कुछ भी खाएं। इससे बचने के लिए आप अपने घर में साबूदाना खिचड़ी ट्राई कर सकते है। जिसे उपवास के दौरान खूब खाया जाता है।

 

साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि व्रत रेसिपी

 

साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि व्रत रेसिपी (Navratri Fasting Recipe) में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें स्टार्च व कार्बोहाइड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहने का एहसास कराती है। हल्के मसालों में तैयार की गई साबूदाना की खिचड़ी नवरात्रि में बड़े ही चाव से खाई जाती है। साबूदाना की खिचड़ी में मूंगफली और हरे धनिये का इस्तेमाल कर इसे सर्व किया जा सकता है।

7. गहरी नींद लें:

उपवास के दिनों में हमारी बॉडी डिटॉक्स कर रही होती है और इस समय बॉडी को बहुत सारा आराम चाहिए होता है। इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि आप रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें और रिलैक्स करें। हो सके तो कुछ ऐसा व्यायाम करें जिससे आपकी बॉडी पूरी तरह से डिटॉक्स हो जाए।

 

Take 7-8 hours of sleep in Navratri

 

 

नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले उपवास में हम अपनी बॉडी की एनर्जी और पोषण का एक बड़ा भाग खो देते हैं, और अपनी बॉडी से खिलवाड़ करने में भी नहीं चूकते। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने उपवास में हेल्दी डाइट के साथ एक हेल्दी दिनचर्या को भी शामिल करें, ताकि आपके शरीर में पोषण का सही संतुलन बना रहे।

नवरात्रि फास्टिंग टिप्स (Navratri Fasting Tips) में हम आपके लिए लेकर आए है, कुछ ऐसे ही प्रयोग जिन्हें आप नवरात्रि के दौरान अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। साथ ही हमें ये भी हमें बताएं कि कैसा लगा हमारा ब्लॉग। अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया है तो इसे अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ साझा करें और अपनी कीमती राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

 

यह भी पढ़ें:

Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में इन 4 बातों का रखें ध्यान, जानें नियम

चैत्र नवरात्रि 2023: जानिए नवरात्रि के लिए व्रत की रेसिपीज हिंदी में

Navratri Upvas in office: नवरात्रि व्रत के दिन ऑफिस में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें फायदे

Vrat Dhokla Recipe: चैत्र नवरात्रि में बनाएं हेल्दी फलाहारी ढोकला, वेट लॉस के लिए है बेहतरीन

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *