होम / वीडियो / सरसो कद्दू /कोहरा

2442
1
0.0(0)
0

सरसो कद्दू /कोहरा

Jun-20-2018
shanta singh
10 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सरसो कद्दू /कोहरा रेसपी के बारे में

कद्दू का नाम सुनते ही मुह बनाने वाले लोगो को अगर सरसो वाली कद्दू की सब्जी बनाकर खिलाऐंगे तो वह भी कद्दू का नाम सुनकर खुश हो जाऐंगे ,सरसो कद्दू एक स्वादिष्ट सब्जी है जिसे ,मैंने मछली में जैसू मसाले पड़ते हैं,उसी प्रकार बनाया है ताजे सरसो का मसाला और कसुरी मेथी का मेल इसके स्वाद को खुब निखारता है,आप एक बार जरूर बनाऐ ,दुबारा बनाने की फरमाईश जरूर होगी

रेसपी टैग

  • आसान
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 300ग्राम पीले कद्दू /कोहरा
  2. 1टेबल स्पून तेल
  3. 1/4टीस्पून जीरा
  4. 1/4टीस्पून सौंफ
  5. 1/4टीस्पून राई
  6. 5-6मेथी के दाने
  7. 1प्याज बारीक कटा
  8. 1-2हरी मिर्च कटी हुई
  9. 1टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  10. 1टीस्पून धनिया पाउडर
  11. 1/2टी स्पून जीरा पाउडर
  12. 1/2टीस्पून मिर्चि पाउडर
  13. 1/2टी सपून हल्दी
  14. 2बड़े टमाटर कटे हुऐ
  15. 1टेबल स्पून सरसो पिसी हुई
  16. 1कप पानी
  17. 1/2टी स्पून चीनी
  18. नमक स्वादानुसार
  19. 1टीस्पून कसूरी मेथी

निर्देश

  1. 300 ग्राम कद्दू(कोहरा)के छिलके हटाकर 2ईंचके टुकड़ो मे काटकर रखले
  2. कड़ाही मे2टेबलस्पून तेल गर्म करे
  3. 1/4टीस्पून राई,1/4टीस्पून जीरा ,1/4टीस्पून सौंफ और 5-6मेथी दाना डालकर 2-3सेकेन्ड्स भूने
  4. 1बारीक कटा प्याज डाले
  5. 1टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट और 1कटी हरी मिर्च डाले
  6. प्याज के हल्का नर्म होने तक भूने
  7. 1टीस्पून धनिया,1/2टी स्पून जीरा ,1/2टी स्पून लाल मिर्च और 1/2टी स्पून हल्दी डालें
  8. सभी मसालो को 2-3मिनट ऑच कम कर भूने
  9. 2कटे टमाटर मिलाऐ
  10. अच्छे से मिलाकर टमाटर के गलने तक पकाऐ
  11. अब 1टेबल स्पून पिसी सरसो (सरसो पेस्ट )डालकर अच्छे से मिलाले और 4-5सेकेंड्स भूने
  12. फिर कद्दू के टुकड़े मिलाऐ
  13. 1-2मिनट मसालो के साथ पकाले
  14. अब स्वादानुसार नमक और 1/2टी स्पून चीनी मिलाले
  15. अब ढककर 4-5मिनट धीमी ऑच पर पकने दें
  16. ढक्कन हटाकर चलाले कद्दू पक कर थोड़े नर्म हो गऐ है
  17. 1कप पानी डाले
  18. उबाल आने पर ढककर फिर से 4-5मिनट मध्यम ऑच पर पकाऐ
  19. सब्जी अच्छे से पककर थोड़ी गाढी हो जाऐ तब ,1/2टी स्पून कसुरी मेथी मसल कर डाले और अच्छे से मिलाले
  20. 1मिनट पकाकर ऑच बंद कर दें,सब्जी बन कर तैयार है
  21. सर्विंग बाउल मे निकाल ले

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर