Search

Home / hindi recipe / Mooli Gajar ka mix Achaar: सर्दी में बनाएं गाजर मूली का मिक्स अचार, जानें बनाने का तरीका

सर्दी में कैसे बनाएं गाजर मूली का मिक्स अचार

Mooli Gajar ka mix Achaar: सर्दी में बनाएं गाजर मूली का मिक्स अचार, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | नवम्बर 23, 2022

सर्दियों के लिए खास गाजर मूली का अचार आपको भोजन को एक अलग और अनोखा स्वाद देता है। आप चाहे तो परांठे और पूरी को सिर्फ इस अचार के साथ भी खा सकते हैं, इसके साथ में सब्जी या दाल की भी जरूरत महसूस नहीं होगी। साथ ही यह बहुत ही मशहूर नार्थ इंडियन मसालेदार रेसिपी है, जोकि मोटी कटी हुई गाजर और मूली जैसी सब्जियों से बनाई जाती है।

 

Mooli Gajar ka mix Achaar

 

साथ ही इसमें डाले जाने वाले मसाले बाकी सभी तरह के अचार में डाले जाने वाले मसालों के जैसे ही है, लेकिन इसमें गाजर और मूली का अलग से फ्लेवर है। साथ ही यह दाल और सांभर चावल रेसिपी के साथ परोसने पर अधिक स्वादिष्ट लगती है, लेकिन इसे रोटी और परांठे के साथ भी खाया जा सकता है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है गाजर मूली का मिक्स अचार कैसे बनाते है।

 

कैसे बनाएं मूली गाजर का मिक्स अचार (How to make Mooli Gajar ka mix Achaar)

 

सामग्री:

 

  • मूली – 500 ग्राम, छिली हुई
  • गाजर- 250 ग्राम, छिली हुई
  • अदरक- 50 ग्राम, छिली हुई
  • हरी मिर्च- 50 ग्राम
  • नमक- 2 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल- ½ कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- 2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई
  • अजवायन- ½ छोटी चम्मच
  • सरसों पाउडर- 6 छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई
  • हींग – 2 पिंच
  • सिरका – 2 टेबल स्पून

 

मूली गाजर का मिक्स अचार बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले मूली, गाजर, अदरक को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक अच्छे से सुखा लें।
  • अब हरी मिर्च के डंठल हटाकर इसे अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखाकर लें।
  • अब मूली को 2-2 इंच के टुकड़ों में काट लें और इन टुकडों को लम्बाई में पतले काट लें।
  • गाजर को भी इसी तरह से काटकर तैयार कर लें और प्याले में निकाल लें।
  • अब अदरक को लम्बाई में पतला पतला काटकर और छोटा-छोटा 2 या 3 भाग करते हुए काट लें और प्याले में निकाल लें।
  • अब हरी मिर्च को लम्बाई में दो भाग करते हुए काट लें और इसे भी प्याले में निकाल लें।
  • अब इन सब में 2 छोटे चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • सभी चीजों के अच्छे से मिक्स हो जाने पर इन्हें कंटेनर में भर दें और कंटेनर को बंद कर के 24 घंटे के लिए रख दें।
  • अब 10 से 12 घंटे के बाद कंटेनर को एक बार अच्छे से हिला दें ताकि कंटेनर में रखी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • अब 24 घंटे बाद कंटेनर के अंदर मूली गाजर का जो जूस नीचे जमा हो गया है, तो उसे अलग करें इसके लिए किसी प्याले के ऊपर छलनी रखकर इस पर कंटेनर में रखी मूली गाजर डाल दें।
  • ताकि ऐसा करने से सारा जूस नीचे प्याले में निकल जाए।
  • अब 10 मिनट के लिए मूली गाजर को छलनी में ही रखे रहने दें ताकि सारा जूस इसमें से निकल कर प्याले में आ जाए।
  • अब 10 मिनट बाद मूली, गाजर, अदरक, मिर्च को किसी ट्रे पर डालकर अच्छे से फैला दें और धूप में रख दें ताकि बचा हुआ जूस भी सूख जाए।
  • अब मूली गाजर सूखकर तैयार हैं, मूली-गाजर को प्याले में निकाल लें।
  • इसमें 2 छोटे चम्मच नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, अजवायन और दरदरा कुटा सरसों पाउडर डाल दें।
  • अब पैन में सरसों का तेल डालकर इतना अच्छे से गरम कर लें कि तेल में से धुआं उठता दिखाई दे।
  • अब तेल गरम होने के बंद गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब तेल के हल्का ठंडा होने पर इसमें हींग डालकर मिक्स कर दें और इस तेल को अचार के ऊपर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब सारे मसाले अच्छे से मिल जाने के बाद इसमें 2 टेबल स्पून सिरका डालकर मिला दें।
  • अब मूली गाजर का स्वादिष्ट अचार बनकर तैयार है और इसे किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इन सर्दियों में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मूली गाजर का मिक्स अचार जरूर बनाएं। क्योंकि यह गाजर मूली का अचार बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है, इसे आप सर्दियों में परांठा और चावल दाल के साथ भी खा सकते है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मूली गाजर का मिक्स अचार आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए :

Lehsun Ka Achaar Recipe: इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं 20 मिनट में ये टेस्टी अचार, जानें कैसे?

Karela Achar Recipe: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है करेले का अचार, जानें रेसिपी

Onion Pickle Recipe: भूख और स्वाद दोनों बढ़ा देगा प्याज का अचार, नोट करें रेसिपी

Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी

Nimbu Ka Achar Recipe In Hindi: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की एक दिन में बनने वाली खट्टे मीठे नींबू के अचार की रेसिपी

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर से जानिए हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *