Search

Home / hindi recipe / Lehsun Ka Achaar Recipe: इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं 20 मिनट में ये टेस्टी अचार, जानें कैसे?

Lehsun Ka Achaar Recipe: इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं 20 मिनट में ये टेस्टी अचार, जानें कैसे?

Marketing Team | नवम्बर 9, 2022

लहसुन ऐंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सेहत के लिए यह कई तरह से फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स कई बड़ी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना लहसुन खाने की सलाह भी देते हैं। साथ ही अगर आपको लहसुन का स्वाद पसंद नहीं तो लहसुन का अचार बनाकर भी खा सकते हैं। क्योंकि इस लहसुन के अचार को मात्र 20 मिनट में बना सकते है। साथ ही सर्दियों में आलू के परांठे, बेसन की रोटी वगैरह के साथ यह लाजवाब लगता है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है, लहसुन के अचार की रेसिपी के बारे में।

 

 

कैसे बनाएं लहसुन का अचार (How to Make Lehsun Ka Achaar Recipe)

 

  • लहसुन- 1 कप (छिले हुए)
  • सरसों का तेल- 1/2 कप
  • सिरका
  • हींग- 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नमक
  • हल्दी
  • पिसी सरसों , ज्यादा महीन न पीसें
  • पिसी मेथी
  • पिसी सौंफ

लहसुन का अचार बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले गैस पर पैन गरम करें और इसमें सरसों का तेल डालें।
  • जब तेल पक जाए तो गैस बंद कर दें।
  • ध्यान रखें कि तेल ठीक से पक जाए और इसमें कच्चेपन की महक न आए।
  • अब तेल को हल्का ठंडा होने दें इसके बाद इसमें हींग डाल दें।
  • तेल ज्यादा गरम न हो वर्ना हींग जल जाएगी।
  • अब हींग चटकने के बाद इसमें लहसुन डाल लें।
  • अब फिर से गैस जलाकर धीमी कर लें।
  • गैस एकदम धीमी रखनी है वर्ना लहसुन जल जाएंगे।
  • हमें लहसुन को सिर्फ सॉफ्ट करना है।
  • अब लहसुन में लगभग 2 स्पून नमक डाल लें।
  • बाकी मसालों में सबसे पहले एक चम्मच हल्दी डालें फिर 2 स्पून कश्मीरी लाल मिर्च डाल लें।
  • अब फिर से गैस बंद कर दें और सबको अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद इसमें चार चम्मच सरसों, 1 चम्मच सौंफ का पाउडर, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच मेथी का पाउडर और आखिर में सिरका डालें।
  • सिरका वाइट या ब्राउन कोई भी डाल सकते हैं।
  • अब लहसुन के साथ सारे मसाले मिला लें।
  • इन्हें ठंडा करके कांच के जार में भर दें। और इसे आप तुरंत खा भी सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप अचार खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपनी रसोई में लहसुन का अचार जरूर ट्राई करें। क्योंकि इस रेसिपी को मात्र 20 मिनट में बना सकते है। साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस सर्दी में लहसुन का अचार बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Onion Pickle Recipe: भूख और स्वाद दोनों बढ़ा देगा प्याज का अचार, नोट करें रेसिपी

Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी

Tamatar Ka Achar: खट्टे टमाटर का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी, यहां देखें

Nimbu Ka Achar Recipe In Hindi: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की एक दिन में बनने वाली खट्टे मीठे नींबू के अचार की रेसिपी

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर से जानिए हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि

प्रसिद्ध शेफ अमृता रायचंद ने शेयर की स्वादिष्ट आम का अचार बनाने की विधि

5 कारण घर के बने अचार ,बाजार के अचार से बेहतर हैं , क्यों ??

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *