Search

Home / hindi recipe / Sonth ke Laddu Recipe: सर्दी शुरू होते ही खाएं ये सोंठ के लड्डू, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं सोंठ के लड्डू

Sonth ke Laddu Recipe: सर्दी शुरू होते ही खाएं ये सोंठ के लड्डू, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | नवम्बर 10, 2022

ठंड शुरू होते ही खुद को सर्दी से बचाने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए महिलाएं कई तरह के लड्डू बनाकर रखती है। ऐसा ही एक लड्डू का नाम है सोंठ के लड्डू। सोंठ के लड्डू न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कमर दर्द, गले की खराश, कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाएं जाते हैं ये टेस्टी सोंठ के लड्डू

 

Sonth ke Laddu Recipe

कैसे बनाएं सोंठ के लड्डू की रेसिपी (How to Make Sonth ke Laddu Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सोंठ पाउडर – 25 ग्राम
  • गुड़ – 250 ग्राम
  • देसी घी – 125 ग्राम
  • बादाम – 35 ग्राम
  • गोंद – 50 ग्राम
  • पिस्ते कतरे हुए – 12
  • सूखा नारियल – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • गेहूं का आटा- 3/4 कप

 

सोंठ के लड्डू बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले सोंठ के लड्डू बनाने के लिए गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • अब पिस्ते को पतला-पतला काटने के बाद बादाम को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
  • अब एक कढ़ाई में देसी घी गर्म कर लें।
  • इसके बाद गोंद के टुकड़े इसमें डालकर भून लें।
  • जब गोंड फूल कर बड़ा हो जाए तो इसे एक प्लेट में अलग निकाल लें।
  • अब बाकी बचे हुए घी में आटा डालकर लगातार चम्मच से चलाते हुए आटे को हल्का गोल्डन ब्राउन कर लें।
  • जब आटा भून जाए तो इसे एक सूखी प्लेट में निकाल लें।
  • अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके उसमें सोंठ पाउडर डालकर 1 से डेढ़ मिनट तक भूनें।
  • अब इसे आटे वाली प्लेट में निकाल लें।
  • जब गोंद ठंडा हो जाए तो उसे प्लेट में ही हाथ से दबा कर चूरा कर लें।
  • अब कढ़ाई को धीमी आंच पर चढ़ाएं और इसमें टूटा हुआ गुड़ डालें।
  • जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो आंच बंद करके गुड़ में आटा, सोंठ,गोंद, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ते डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
  • अब कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रख लें।
  • जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हथेली में थोड़ा सा पानी लगाकर उसके लड्डू बांध लें।
  • इन लड्डूओं को थोड़ी देर हवा में बाहर ही रहने दें ताकि ये थोड़े अच्छे से बंध जाएं।
  • अब आपके स्वादिष्ट सोंठ के लड्डू सर्व करने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी इस ठंड में कुछ स्पेशल तरह की मिठाई खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सोंठ के लड्डू जरूर बनाएं। क्योंकि इस लड्डू को बनाना काफी आसान है, साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस सर्दी में सोंठ के लड्डू बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Til Ke Laddu: सर्दियों में तिल के लड्डू के फायदे और बनाने की विधि

Winter Cocktails: बेस्ट कॉकटेल रेसिपीज़ जो देंगे सर्दी में भी गर्मी का एहसास

Winter Superfoods: सर्दियों में हेल्दी और गर्म रखने वाले 15 सुपरफूड्स

Omega 3 Benefits: रोजाना ओमेगा-3 के सेवन से होंगे ये 12 गज़ब के फायदे, जानिए कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *