Search

Home / hindi recipe / Lehsun Kadhi Recipe: सर्दी के मौसम में अपने घर ऐसे बनाएं लहसुन कढ़ी की रेसिपी, जानें विधि

कैसे बनाएं लहसुन कढ़ी की रेसिपी

Lehsun Kadhi Recipe: सर्दी के मौसम में अपने घर ऐसे बनाएं लहसुन कढ़ी की रेसिपी, जानें विधि

Marketing Team | नवम्बर 10, 2022

आपने बेसन के पकौड़ियों वाली कढ़ी तो जरूर चखी होगी। इसे रोटी, बाजरे की खिचड़ी या चावल के साथ बहुत चाव से खाया जाता है। क्या आपने कभी लहसुन की कढ़ी खाई है? कई लोगों को गार्लिक का टेस्ट बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। मगर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इसका स्वाद बहुत पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आज आप गार्लिक की कढ़ी बनाकर जरूर खाएं।

 

Lehsun Kadhi Recipe

 

साथ ही अगर आप गार्लिक को पसंद करते है, तो आपने इसका अचार, चटनी या इसे सब्जी में डालकर जरूर खाया होगा। इसलिए आप इस कढ़ी को जरूर बनाएं। तो आइये जल्दी से जानते है, कि कैसे बनाई जाती है लहसुन कढ़ी की रेसिपी

कैसे बनाएं लहसुन कढ़ी की रेसिपी (How to Make Lehsun Kadhi Recipe)

 

सामग्री:

 

  • दही- 1 कप
  • बेसन- 4 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • मेथी दाने- एक चौथाई चम्मच
  • लौंग- 3
  • तेजपात पत्ता- 1
  • करी पत्ते- 4-5
  • लाल मिर्च- 1 साबुत
  • हरी मिर्ची- 2 बारीक कटी हुई
  • लहसुन- 5 से 6 चम्मच बारीक कटी हुई
  • ड्राई गार्लिक- एक चम्मच
  • अदरक- आधा चम्मच
  • शक्कर- एक चौथाई चम्मच
  • हींग- एक चौथाई चम्मच
  • देसी घी- 1 चम्मच
  • हरा धनिया- आधा कप बारीक कटा

 

लहसुन कढ़ी बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले लहसुन की कढ़ी बनाने के लिए मिक्सी में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर पीस लें।
  • अब एक बर्तन में दही लें और उसमें बेसन मिक्स कर पेस्ट बना लें।
  • इसमें लहसुन-अदरक और मिर्ची वाला पेस्ट डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब एक पैन या कढ़ाही में बेसन वाला मिश्रण डालें और उबलने दें।
  • अब इसमें मेथी के दाने डाल दें और 10 मिनट तक उबालें।
  • ध्यान रहे कि इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
  • इसके बाद एक पैन या कढ़ाही में देसी घी डालें और गर्म होने दें।
  • अब गर्म घी में लौंग, तेजपत्ता, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और लहसुन डालकर भून लें।
  • इसमें नमक और शक्कर या चीनी मिला दे।
  • अब 3 से 4 मिनट तक बैसन-लहसुन का मिश्रण उबालें।
  • इसे आप चावल, बाजरे की खिचड़ी या रोटी के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस सर्दी में कुछ अलग तरह की रेसिपी खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में लहसुन कढ़ी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस लहसुन कढ़ी की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

Lehsun Ka Achaar Recipe: इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं 20 मिनट में ये टेस्टी अचार, जानें कैसे?

शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किए अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने का सही तरीका

क्यों वरदान है लहसुन? जानिए लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *