Search

Home / health / सीताफल के 8 फायदे और उपयोग- Custard Apple (Sitafal) Benefits and Uses in Hindi

जानिए सीताफल और शरीफा के फायदे

सीताफल के 8 फायदे और उपयोग- Custard Apple (Sitafal) Benefits and Uses in Hindi

Marketing Team | नवम्बर 11, 2022

सीताफल को शरीफा भी बोलते हैं। इसका स्वाद अन्य फलों की तुलना में अलग होता है। साथ ही आपने सीताफल (शरीफा) तो खाया ही होगा। और इसके स्वाद के बारे में आप जरूर जानते होंगे। साथ ही ऊपर से देखने पर सीताफल भले ही थोड़ा खुरदुरा-सा लगता है, लेकिन अंदर का भाग सफदे रंग का, और मुलायम होता है। हालांकि यह बहुत ही मीठा, और स्वादिष्ट फल होता है। वैसे अपने रंग-रूप, और स्वाद के कारण सीताफल सभी फलों से थोड़ा विशेष बन जाता है।

 

Custard Apple Benefits

 

दरअसल सीतफल एक ऐसा आहार है, जो शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों के उपचार के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में सीताफल के फायदे के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि सीताफल कब खाना चाहिए? सीताफल से वजन बढ़ता है क्या? और सीताफल खाने से कौन सा विटामिन मिलता है? जैसे सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आए है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है, सीताफल के फायदे के बारे में।

सीताफल क्‍या है? (What is Custard Apple in Hindi)

सीताफल एक स्वादिष्ट फल है, जो बाजार में आसानी से फलों की दुकान में मिल जाएगा। इसकी बाहरी त्वचा हरे रंग की होती है, जो एक आवरण की तरह फल के अंदर मौजूद गूदे को ढककर रखती है। साथ ही सीताफल (शरीफा) को शुगर एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसका वैज्ञानिक नाम एनोना स्क्वैमोसा है। साथ ही यह फल जब पक जाता है, तब इसे खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आज हम इस लेख में सीताफल खाने के फायदे के बारे में बताने वाले है।

सीताफल के फायदे (Custard Apple benefits in Hindi)

सेहत के लिए सीताफल खाने के फायदे इस प्रकार है।

 

1. हेल्दी स्किन और बालों के लिए:

त्वचा को निखार देने के लिए रोजाना शरीफा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शरीफा में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। साथ ही विटामिन-सी त्वचा को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में मदद कर सकता है।

2. कोलेस्ट्रोल को कम करने में:

कोलेस्ट्रोल के स्तर को संतुलित बनाए रखने के लिए आप सीताफल के बीज को इस्तेमाल में ला सकते हैं। दरअसल, इसमें नियासिन विटामिन की मात्रा पाई जाती है। नियासिन विटामिन का सेवन कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित करके हृदय रोग, स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाए रखने में लोगों की मदद कर सकता है।

3. प्रेगनेंसी में फायदेमंद है सीताफल:

प्रेगनेंसी की स्थिति में भी शरीफा में मौजूद पोषक तत्व के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, शरीफा में आयरन व फोलेट की मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व गर्भावस्था में एनीमिया को रोकने और न्यूरल ट्यूब दोष से मां को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

4. डायबिटीज के लिए अच्छा है सीताफल:

डायबिटीज की स्थिति में शरीफा के लाभ उपयोग में लिए जा सकते हैं। दरअसल, शरीफा में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है। यह ब्लड ग्लूकोज के स्तर में सुधार करता है और डायबिटीज के लिए जिम्मेदार विभिन्न जोखिम को भी रोकने में प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है।

5. ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए:

ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए शरीफा के पत्ते का उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि इस पत्ते में मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होता है। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो शरीफा के पत्ते से ब्लड प्रेशर को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है।

6. वजन घटाने में मददगार है सीताफल:

सीताफल में मौजूद फाइबर और विटामिन मोटापा कम करने में मदद करते है। साथ ही इसे खाने से स्किन स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहती है। इस फाइबर की वजह से भोजन जल्दी पच जाता है। साथ ही सीताफल में विटामिन-ए और सी की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

7. अस्थमा के लिए है फायदेमंद:

अस्थमा की समस्या में सीताफल लाभकारी होता है। साथ ही यह एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वाला फल है। और ये यह अस्थमा के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।

8. हार्ट अटैक के खतरे को रोकने के लिए:

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए भी सीताफल का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, शरीफा में विटामिन-बी6 की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। विटामिन-बी 6 का सेवन, हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है।

 

 

सीताफल के पौष्टिक तत्व (Custard Apple Nutritional Value)

सीताफल के फायदे जानने के बाद अब जानिए इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।

 

पौष्टिक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

 

  • जल- 73.23g
  • ऊर्जा- 94kcal
  • ऊर्जा- 393kJ
  • प्रोटीन- 2.06g
  • टोटल लिपिड- 0.29g
  • ऐश (Ash)- 0.78g
  • कार्बोहाइड्रेट- 23.64g
  • फाइबर, कुल डाइटरी- 4.4g

 

मिनरल

  • कैल्शियम- 24mg
  • आयरन- 0.6mg
  • मैग्नीशियम- 21mg
  • फास्फोरस- 32mg
  • पोटैशियम- 247mg
  • सोडियम- 9mg
  • जिंक- 0.1mg
  • कॉपर- 0.086mg
  • सेलेनियम- 0.6μg

 

विटामिन

  • विटामिन सी, कुल एस्कॉर्बिक एसिड- 36.3mg
  • थायमिन- 0.11mg
  • राइबोफ्लेविन- 0.113mg
  • नियासिन- 0.883mg
  • पैंटोथैनिक एसिड- 0.226mg
  • विटामिन बी-6- 0.2mg
  • फोलेट (कुल,डीएफई,फूड)- 14μg
  • विटामिन ए, आईयू- 6IU

 

लिपिड

  • फैटी एसिड टोटल, सैचुरेटेड- 0.048g
  • फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड- 0.114g
  • फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड- 0.04g
  • ट्रिपटोफन- 0.01g
  • लाईसीन- 0.005g
  • मेथियोनीन- 0.007g

सीताफल का उपयोग (Custard Apple Uses in Hindi)

सीताफल को निम्न प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है:

 

  • सीताफल की आइसक्रीम खा सकते है।
  • सीताफल को अन्य फलों के साथ फ्रूट सलाद के तौर पर सेवन किया जा सकता है।
  • सीताफल के गूदे से बीज को निकालकर, इसकी स्मूदी बनाई जा सकती है।
  • मिल्क शेक के जरिए भी सीताफल का सेवन कर सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आप शरीफा या सीताफल के फायदे तो जान ही गए होंगे। उम्मीद है इस लेख से आपको बहुत सारी जानकारियां मिल गई होगी। साथ ही हमने सीताफल खाने के फायदे के बारे में कई जानकारियां दी है। जो आपकी सेहत के लिए सही है। इसके अलावा आज से ही आप सीताफल का सेवन शुरू कर दें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी शरीफा खाने के फायदे के बारे में आसानी से जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mulberry Benefits: शहतूत के अद्भुत फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?

Dragon Fruit Benefits: ड्रैगन फ्रूट के अनगिनत फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें यहां

Peach Benefits: आडू खाने के 10 फायदे आपको कोई नहीं बताएगा, जानिए क्यों?

Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?

Strawberry Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा स्ट्रॉबेरी के फायदे, उपयोग और नुकसान!

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *