स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी का सेवन ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि स्ट्रॉबेरी खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसकी खुशबू भी काफी ज्यादा अच्छी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं स्ट्रॉबेरी का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। साथ ही दिल जैसी बनावट वाले स्ट्रॉबेरी फल को सबसे आकर्षक फल भी कहना गलत नहीं होगा।
हालांकि चटक लाल रंग का दिखने वाला यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहतमंद भी है। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में आपको स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और इसके खाने की विभिन्न तरीकों के बारे में बताएंगे। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है, कि स्ट्रॉबेरी कब खाना चाहिए? और स्ट्रॉबेरी कैसे खाना चाहिए? एवं एक दिन में कितने स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं? और स्ट्रॉबेरी का जूस पीने से क्या फायदा हो सकता है, जैसे सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है, तो आइये बिना देर किये जानते है स्ट्रॉबेरी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।
Table of Contents
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनोल कंपाउंड होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी के सेवन से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड से भरपूर होता है। यह यौगिक आपके दिल को स्वस्थ रखने में असरदार हो सकते हैं। यदि आप अपने ह्रदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी के जूस का जरूर सेवन करें।
दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। साथ ही यह आपके दांतों को नैचुरल तरीके से सफेद करने का कार्य करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन-सी से दांतों का पीलापन दूर करके उसमें एंजाइमों को बनने से रोकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी दांतों में बैक्टीरिया के उत्पन्न को रोकता है। जिससे आपके दांतों की कई परेशानी दूर रहती है।
ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी स्ट्रॉबेरी का सेवन लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम की प्रचुरता होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। इतना ही नहीं, यह स्ट्रोक के जोखिमों को भी कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद घुलनशील फाइबर, खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करने में स्ट्रॉबेरी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में कैंसर थेराप्यूटिक और कैंसर प्रिवेंटिव गुण पाया जाता है, जो आपको कैंसर से बचाव करने में मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी में मौजूद केमो प्रिवेंटिव गुण कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में असरदार हो सकती है।
स्ट्रॉबेरी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी के सेवन से बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियों को कमजोर होने से रोकने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम की प्रचुरता होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।
कोरोना काल में इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप फल खाकर इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो स्ट्रॉबेरी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार हो सकता है।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में स्ट्रॉबेरी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के साथ कमजोर याददाश्त को रोकने में मददगार होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क को स्ट्रेस से मुक्त रखता है। साथ ही यह मस्तिष्क में होने वाली अन्य समस्याओं को दूर रखता है।
स्ट्रॉबेरी के सेवन से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही इसमें फाइबर भी प्रचुरता होती है, जो आपके पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में अगर आप अनहेल्दी स्नैक्स के बजाय स्ट्रॉबेरी को अपने स्नैक्स में शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर का वजन भी कम हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए भी स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद हो सकता है। स्ट्रॉबेरी में फोलेट पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी जरूरी है। यह तत्व जन्म दोष को दूर करने में असरदार होता है। जन्म दोष एक ऐसी समस्या है, जिसमें बच्चे का विकास रूक जाता है। इसके अलावा शिशु को कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को फोलेट से भरपूर आहार खाने की सलाह दी जाती है।
स्ट्रॉबेरी के सेवन से पुरुषों का स्वास्थ्य भी बेतर हो सकता है। दरअसल, इसमें अफ्रोडीसीएक तत्व मौजूद होता है, जो कामोत्तेजना बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी के सेवन से इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
स्ट्रॉबेरी के फायदे जानकर आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि स्ट्रॉबेरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। अब नीचे दी गई तालिका की मदद से जानिए स्ट्रॉबेरी में कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में
मिनरल्स
विटामिन्स
लिपिड्स
प्रिय पाठकों स्ट्रॉबेरी अपने पोषक तत्वों की वजह से दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसमें छुपे सेहत के राज तो आप जान ही चुके हैं, इसलिए आप बिना किसी देरी के इस फल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसके सेवन के दौरान आप स्ट्रॉबेरी के नुकसान को भी ध्यान में जरूर रखें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी स्ट्रॉबेरी के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?
Mulberry Benefits: शहतूत के अद्भुत फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें कैसे?
Lychee Benefits: लीची खाने के ये 11 फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप!
Peach Benefits: आडू खाने के 10 फायदे आपको कोई नहीं बताएगा, जानिए क्यों?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)