आडू गर्मियों के मौसम का फल है और इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। पीले और लाल रंग का यह फल आकार में काफी हद तक सेब जैसा लगता है। आडू में फाइबर, विटामिन, खनिज और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसलिए हर उम्र के लोगों को आडू खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए आज बेटर बटर के इस लेख में हम आपको आडू के फायदे और आड़ू में पाए जाने वाले विटामिन्स के बारे में बताने वाले है, तो आइये जानते है आडू के फायदे और आडू के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
Table of Contents
आडू या पीच के पेड़ की लंबाई औसतन छोटी होती है। इसके पेड़ में से गोंद निकलता है और इसकी गिरी में से एक ख़ास किस्म का तेल निकाला जाता है जो कड़वे बादाम तेल की तरह होता है। इससे निकलने वाले गोंद और तेल काफी उपयोगी है। इसके अलावा आडू के पेड़ की छाल का इस्तेमाल रंगने के काम में भी किया जाता है।
आड़ू उन लाभकारी फलों में से एक है, जिसके सेवन से सेहत, त्वचा और बालों को कई फायदे मिलते है। इसलिए आज आडू के फायदों के बारे में हम नीचे विस्तार से बताने वाले है। ध्यान रहे कि आड़ू किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है। यह सिर्फ व्यक्ति को स्वस्थ रखने और बीमारी से बचाव करने में ही मदद कर सकता है।
पेट में कीड़े पड़ने की समस्या हो या फिर पेट दर्द , आडू इन समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 10-20 एमएल आडू के रस में 500 मिलीग्राम अजवाइन चूर्ण और 125 मिलीग्राम हींग मिलाकर पीने से पेट दर्द से आराम मिलता है और पेट के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।
गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण अधिकांश लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज के कारण लोगों को शौच के दौरान काफी कठिनाइयां होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप आडू के फल का सेवन करें। साथ ही रोजाना रात में सोने से पहले छिलका सहित एक आडू का खाएं। ऐसा नियमित करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
अगर आप माहवारी के दौरान तेज दर्द की समस्या से परेशान रहती है तो आपको आडू का उपयोग करना चाहिए। आडू, माहवारी में होने वाले दर्द को दूर करने में सहायक है। इसके लिए 1-2 ग्राम बीज चूर्ण या पत्तों का शीतकषाय बनाकर 20 मिली मात्रा में नियमित सेवन करें।
पथरी के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, आडू खाने से किडनी की पथरी के इलाज में मदद मिलती है। अगर आप किडनी की पथरी के मरीज हैं तो रोजाना आडू खाएं इससे पथरी छोटे छोटे टुकड़ों में टूटकर शरीर से बाहर निकल जाती है।
बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाने पर बच्चे बहुत परेशान हो जाते हैं। इन कीड़ों की वजह से बार-बार पेट में दर्द होने लगता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आडू के पत्तियों का रस निकालें और इसकी 1-2 एमएल मात्रा बच्चों को पिलाएं। यह पेट के कीड़ों को खत्म करने का एक कारगर घरेलू उपाय है।
पसीने की बदबू की वजह से कई बार आपको सार्वजानिक स्थलों पर शर्मिंदा होना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप आडू का उपयोग कर सकते हैं। आड़ू के पत्तों को पीसकर, शरीर पर मल लें। इसके बाद गुनगुने पानी से शरीर को धो लें। ऐसा करने से पसीने की दुर्गंध दूर हो जाती है।
अगर कोई उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित है, तो प्रतिदिन एक आड़ू फल का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कर सकता है। आड़ू में पाए जाने वाले फाइबर शरीर में मौजूद नुकसानदायक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम कर सकता है। साथ ही इससे होने वाली बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
आडू खाने के फायदे में हृदय स्वास्थ्य भी है। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक शोध में दिया है कि आड़ू में फ्लेवोनॉयड की अच्छी मात्रा होती है, जो लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर सकता है। इससे हृदय रोग के जोखिम से बचाव हो सकता है। साथ ही फ्लेवोनॉयड्स युक्त डाइट हृदय रोग को रोकने का काम कर सकता है।
आड़ू खाने के फायदे में कैंसर से बचाव भी शामिल हो सकता है। दरअसल, पीच के छिलके में एंटी कैंसर प्रभाव होता है, जो कैंसर की समस्या को पनपने से रोक सकता है। इसके अलावा, आड़ू में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जिन्हें एंटीकार्सिनोजेनिक एजेंट माना जाता है। एक रिसर्च में कहा गया है कि इससे ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को दूर रखने में मदद मिल सकती है।
बढ़ते वजन को कम करने के तरीके में योग और एक्सरासाइज के साथ ही डाइट का भी अहम योगदान होता है। ऐसे में आहार में आड़ू को शामिल किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, आड़ू में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो एंटी-ओबेसिटी प्रभाव दिखाते हैं। दरअसल, आड़ू वसा अवशोषण को रोक कर और एनर्जी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर मोटापे को कम कर सकता है। इसी वजह से वजन को कम करने के लिए आडू सबसे कारगर साबित हो सकता है।
आड़ू के ऊपर बताए गए फायदों के पीछे उसमें मौजूद पोषक तत्वों की भूमिका होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों और उनकी मात्रा के बारे में हम नीचे एक चार्ट के माध्यम से जानकारी दे रहे है, जो यहां निम्नलिखित है।
पोषक तत्व/ प्रति 100 ग्राम में
प्रिय पाठकों अगर आप भी आड़ू या पीच के फल खाने से आज भी दूर है, तो ये आप गलत कर रहे है। यदि आप आडू के फायदे के बारे में जानेंगे तो आप हैरान हो जायेंगे कि कैसे इतना हमारे शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए आज हमने इस ब्लॉग में (Aadu) आड़ू खाने के फायदे और आड़ू फल के लाभ के बारे में पूरे विस्तार से बताने की कोशिश की है. साथ ही ये भी जानकारी दी है कि कैसे आडू खाकर अपने आप को स्वस्थ रख सकते है।
इसके अलावा हमने आडू में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी है। साथ ही ये लेख आपको पसंद आया है तो आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे साझा कर सकते है, ताकि उन्हें भी आड़ू के 10 फायदे के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए
वजन घटाने के लिए इन फलों से रहे दूर + कौनसे खाने चाहिए
Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!
Lychee Benefits: लीची खाने के ये 11 फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप!
Cherries Khane ke Fayde: तनाव को दूर करने के लिए खाएं चेरी का फल, मिलेंगे ये भी फायदे
Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?
Fruits For Diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो रोजाना खाएं ये 3 फल
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)