Home / Weight Loss Tips in Hindi / वजन घटाने के लिए इन फलों से रहे दूर + कौनसे खाने चाहिए
वजन घटाना एक बहुत ही कठिन प्रक्रिया है। आजकल हम जब भी कुछ खाते हैं तो हमें यह डर सताता रहता है कि यह हमारे सेहत पर कैसे असर करता है। अगर बात फलों की हो तो ज़्यादातर लोग ये नहीं सोचते की इनसे वज़न बढ़ सकता है, लेकिन ये सोच गलत है! जी हाँ, कुछ फलों को खाने से आपका वज़न सच में बढ़ सकता है ।
आइये जानें किन फलों से बढ़ सकता है वज़न और बढ़ानी है उनसे दूरी –
Table of Contents
केला एक ऐसा फल हैं जो वजन बढ़ाने और घटाने दोनों का काम करता है- फर्क बस उसे खाने के समय में होता हैं। अगर वजन घटाने की बात आती हैं तो हम केले का प्रयोग सुबह के नाश्ते में या लंच में कर सकते हैं। ये हमें दिन भर काम करने की शक्ति प्रदान करते हैं। लेकिन अगर हम रोजाना 2 या 2 से अधिक केले का सेवन करते हैं तो ये हमारे वजन को बढ़ा सकतें हैं।
एवोकाडो में प्रचुर मात्रा में कैलोरी पायी जाती हैं, जो वजन को बढ़ाने का काम करती है । एवोकाडो के एक फल में करीब 400 कैलोरी पायी जाती है।
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो खजूर से बिलकुल दूर रहे। खजूर भी कैलोरी से भरपूर होते हैं। 4 या 5 खजूर में 114 कैलोरी होते हैं जो कि वजन को बढ़ाते हैं।
किशमिश फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोज़ से भरपूर होता है जो कि वजन को बढ़ाते हैं। ये हमें दिन भर काम करने की शक्ति तो प्रदान करते ही हैं साथ ही साथ वजन को भी बढ़ाते हैं।
यूँ तो अंगूर सभी का पसंदीदा फल होता है। लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो की हमारे वजन को बढ़ा सकता है । इसे खाने से बहुत जल्दी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
नारियल मैं मौजूद प्रोटीन हमारे वजन को बढ़ाता है । इसमें फैट भी पाया जाता है। इसीलिए अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नारियल के सेवन से दूर रहना चाहिए।
यूँ तो आम को फलों का राजा कहा जाता है मगर इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आम गर्मियों में पाया जाने वाला सबसे पसंदीदा फल है, लोग साल भर आम के लिए गर्मियों का इंतज़ार करते हैं लेकिन अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आम से दूर रहना होगा।
कुछ ऐसे फल जिनका सेवन वजन घटाने के लिए करना चाहिए:
सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो वजन कम करने में हमें मदद करता है। यह विटामिन और फाइबर्स का भी मुख्य श्रोत होता है।
गर्मियों के मौसम में तरबूज बाजार में बड़े ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह हमारे लिए सेहतमंद होने के साथ साथ वजन को काम करने में भी बहुत ही कामगार होता है। तरबूज खाने से पेट काफी जल्दी भर जाता है जिससे हमें बार–बार भूख नहीं लगती है। यह एक लो कैलोरी वाला फल है जिसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नगण्य पाया जाता है।
संतरा में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये बहुत ही आसानी से हमारे शरीर से कैलोरी को बर्न करता है।
नाशपाती असामान्य रूप से हमारे एपेटाइट को नियंत्रित करता है। ये सुपरफूड की श्रेणी में आते हैं जो कि फाइबर्स से भरपूर होते हैं। फाइबर्स हमारे शरीर में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों को सोखने में मदद करते हैं।
चित्र श्रोत : Wikimedia Commons, Pixabay, Pexels, Public Domain Pictures.
COMMENTS (0)