Search

Home / Women Health Tips in Hindi / पेट फूलने (Bloating) से छुटकारा पाने के घरेलु उपचार

पेट फूलने (Bloating) से छुटकारा पाने के घरेलु उपचार

Parul Sachdeva | जून 20, 2018

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पेट में भारीपन सा महसूस करते है जैसे खाना खाने के बाद पेट का गुब्बारे की तरह फूल जाना | इसे ब्लोटिंग कहते है | ऐसा होने के कई कारण हो सकते है जैसे कब्ज़, असंतुलित भोजन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, तनाव, जल्दी-जल्दी खाना या फिर ज्यादा खाना खाना | इसमें कोई घबराने की बात नहीं है बस कुछ घरेलू नुस्खों से आप इर्रिटेबल बॉउल सिड्रोम से आराम पा सकते है-

1) पेपरमिंट का इस्तेमाल करें

पेपरमिंट में मौजूद मेंथोल आयल, पाचन तंत्र को रिलैक्स करता है | इसमें पाए जाने वाले एन्टीस्पैस्मोडिक गुण ब्लोटिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं | ये मांसपेशियों की ऐंठन (क्रैम्प्स) को भी दूर करता हैं | ये गॉलब्लेडर और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट (जठरांत्र पथ ) को नियंत्रित करके पेट फूलने से बचाता हैं | एक गर्म पानी की कटोरी लेकर उसमे ताज़ी पेपरमिंट पत्तियाँ डालें | 5 से 10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें | अब इसे छानकर इसका पानी पी लें | ऐसा रोज सुबह और शाम करें |

 

2) संतरा

जब भी आपको पेट में भारीपन महसूस हो तो खूब सारे संतरे खाएं | संतरो में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं और ये शरीर में पानी भरने से बचाता हैं | तो शरीर में pH का स्तर कम करने के लिए 1 या 2 संतरे रोज खाएं या फिर आप संतरो का जूस भी पी सकते हैं | ऐसा करने से पाचन तंत्र को भी प्रोत्साहन मिलता हैं |

 

3) अदरक

अदरक में पाए जाने वाला कामिनटिव कंपाउंड शरीर से गैस निकालता हैं और पाचन तंत्र ठीक रखता हैं | ये आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स करता हैं और साथ ही साथ गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का समाधान करता हैं | 1 कप पानी में 1 अधरक का टुकड़ा डालें अब इसे अच्छे से उबालें | पेट फूलने से बचने के लिए इसे भोजन करने से पहले और बाद में पियें | यहाँ तक कि आप भोजन में भी अधरक का इस्तेमाल कर सकते हैं |

 

4)प्रोबिओटिक का सेवन करें

प्रोबिओटिक अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होते हैं जो पाचन तंत्र की देख रेख करते हैं | साथ-साथ  पेट खराब होना, पेट फूलना, कब्ज़ या फिर दस्त जैसी समस्याओं से राहत पहुंचाते हैं | जब भी आपको पेट फूलने जैसा लगे तो एक कटोरी दही खाएं | दही में मौजूद एन्ज़ाइम्स पाचन में सहायक होते हैं |

 

5)नारियल के तेल का प्रयोग करें

नारियल के तेल में होने वाली नमी की वजह से इसका सेवन करने से आंतो को आराम मिलता हैं और पेट नहीं फूलता | इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसे पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता हैं |

 

6)खूब सारा पानी पियें

ध्यान रहे कई बार पानी की कमी होने से भी कई बीमारियाँ आपका पीछा नहीं छोड़ती | जिसमे से पेट फूलना एक समस्या हैं | पानी पीने से आपका शरीर साफ़ रहता हैं और सभी विषैले पदार्थों का निकास होता हैं | इसलिए पानी का कोई विकल्प नहीं और खूब सारा पानी पीना जरूरी हैं |

 

7) सैर करें

गैस या पेट फूलने की वजह से जब भी आपको असहजता मह्सूस हो तो एक जगह ना बैठे रहे | थोड़ा सी सैर करें ताकि पेट की मांसपेशियों को थोड़ा आराम मिले | खाने के बाद 10 से 15 मिनट की रनिंग, जॉगिंग या फिर एक वॉक भी काम बना सकती हैं | अपनी ऐठी हुई मांसपेशियों को रिलैक्स करने का इससे अच्छा तरीका नहीं  हैं |

 

8)पेट की मालिश करें

ब्लोटिंग की प्रॉब्लम को खतम करने के लिए पेट की मालिश भी एक असरदार तरीका हैं | अपनी नाभि के थोड़ा ऊपर, अपनी उंगलियों से पहले क्लॉकवाइस फिर एंटी-क्लॉकवाइस,  5 से 10 मिनट तक मालिश करें | इससे आपको बेहद आराम मिलेगा | अगर आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो मुँह की लार में बढ़त होगी |

चित्र स्त्रोत: Pixabay, pixino,flickr, wikipedia commons

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *