चेरी एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों जैसे कि केक, टार्ट, पीज और चीज़केक में किया जा सकता है। साथ ही इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह एक गुठलीदार फल है। असल में चेरी को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें राइबोफ्लेविन, थाईमिन, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी 6, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, पैटोथेनिक एसिड, नियासिन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कैलोरी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
जो हमारी बॉडी के लिए बेहद ही जरूरी और फायदेमंद माने जाते है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं चेरी को कब्ज में भी काफी अच्छा माना जाता है, तो चलिए आज हम आपको चेरी खाने के फायदों के बारे में बताते है।
Table of Contents
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो आपको अपनी डाइट में चेरी जरूर शामिल करनी चाहिए। चेरी फाइबर से भरपूर होती है और इससे पाचन में मदद मिलती है। इससे आपकी पेट की लगभग समस्याएं दूर हो सकती है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपको मजबूत बनाते है।
चेरी खाने से त्वचा को कई फायदे मिलते है। चेरी में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते है आप स्किन पर चेरी लगा भी सकते है। इससे आपका फेस चमकदार और जवां बना रहेगा।
चेरी में ऐसे गुण पाए जाते है जो आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते है। चेरी पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। चेरी ग्लाइसेमिक इंडेक्स में काफी कम है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में चेरी जरूर खानी चाहिए।
चेरी एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही आपके तनाव को भी दूर करता है। आपको अपनी डाइट में चेरी जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे स्ट्रेस रिलीज होता है और आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते है।
चेरी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें मेलाटोनिन नाम का तत्व होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। चेरी विटामिन सी से भरपूर होती है। आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
अगर आप भी तनाव और कब्ज से परेशान रहते है, तो आज ही इस चेरी फल को खाना शुरू कर दें। साथ ही ये शुगर लेवल को कंट्रोल और इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाने का काम भी करता है। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों को इस आर्टिकल को शेयर कर चेरी का फल खाने के लिए जरूर कहें। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Lychee Benefits: लीची खाने के ये 11 फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप!
Bael Juice Benefits: यहां जानें बेल के फायदे, उपयोग और नुकसान
Fruits To Avoid Constipation: कब्ज़ से छुटकारा पाना हैं तो, रोजाना खाएं ये 7 फल
Fruits For Diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो रोजाना खाएं ये 3 फल
Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)