जैसे जैसे उम्र बढ़ने लगती है वैसे वैसे बाल भी सफ़ेद होने लगते है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पहले लोगों के बाल उम्र बढ़ने के साथ सफ़ेद होते थे, लेकिन आज कल बच्चों से लेकर युवाओं के बाल सफ़ेद होने लगे है। साथ ही कम उम्र में लोगों के बाल पकने का मुख्य कारण यह है कि वो आज कल गलत खान पान और अपनी दिनचर्या को ठीक से पालन नहीं कर रहे है।
साथ ही बालों में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को रोजाना इस्तेमाल करना आदि। इन्हीं कारणों की वजह से आपके बाल सफ़ेद होने लगते है, ऐसे में सफ़ेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप हर्बल वाटर का इस्तेमाल कर सकते है। यह आपके बालों को पोषण के साथ-साथ काला, घना और मजबूत बनाने में सहायता करेगा।
Table of Contents
रीठा और आंवला को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, यह आपके बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है। साथ ही साथ रूसी और बाल झड़ने की समस्या को भी दूर करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप रात को पानी में रीठा और आंवला को भिगो दें, अगले दिन इस पानी की मदद से अपने बालों को धो लें, ऐसा करने से आपके सफेद बाल भी काले हो जाएंगे।
काली चाय एक हर्बल तरकीब है, जो बालो को सफ़ेद होने से रोक सकती है। इसके लिए आप एक कप चाय को तैयार करें, अब पानी को छानकर इसे ठंडा कर लें। साथ ही शैंपू करने के बाद अपने बालों पर कंडीशनर के रूप में इसका इस्तेमाल करें, यह आपके बालों को काला और घना करने में मदद करेगा।
आप अपने बालों को काला और घना बनाने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते है। नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जिसके कारण ये आपके बालों के स्कैल्प को फायदा पहुंचाता है। साथ ही कमजोर और सफ़ेद हुए बालों की समस्या को दूर करने में सहायता करता है, साथ ही बालों को मुलायम और चमकीला भी बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल लेकर उसका पानी निकाल लें, बालों में शैम्पू करने के बाद नारियल पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके बालों की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी।
प्याज सिर्फ आपके बाल ग्रोथ को ही अच्छा नहीं करता साथ ही साथ यह आपके बालों को भी काला और घना करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप प्याज का रस निकालकर इसमें थोड़ा सामान्य पानी मिला लें, इसकी मदद से अपने बालों को अब साफ कर लें।
अगर आप भी सफ़ेद बाल और झड़ने की समस्या से परेशान है तो आज से ही बालों की देखभाल वाली ये सभी चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। ताकि समय रहते आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएं। साथ ही ये आर्टिकल यदि पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वो भी इसका लाभ उठा सके और अपनी बात कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़ें:
Foods For Hair Fall Control: जानिए कौन सी 12 चीज़ें हैं आपके बालों के लिए आवश्यक डाइट!
Home Remedies For Hair Fall: बारिश में बालों को झड़ने से रोकने के 9 घरेलू उपाय
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़
Ranveer Brars Mutton Kofta Curry: डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)