Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Foods For Hair Fall Control: जानिए कौनसी 12 चीज़ें हैं आपके बालों के लिए आवश्यक डाइट!
क्या आपके साथ कभी ऐसा होता कि आप एक सुकून भरी नींद लेकर सुबह उठे और तकिये पर झड़े हुए बाल देख आपके होश उड़ गए हों? अध्ययनों में ऐसा कहा जाता है कि हर एक इंसान के दिन में कम से कम 100 बाल झड़ते हैं, लेकिन जब इसकी गिनती ज्यादा हो जाए तो सतर्क हो जाना ही बेहतर है। अगर आप तलाश रहे हैं उपाय कि बालों का झड़ना कैसे रोकें, तो अच्छी बात ये है कि आपकी ये मुश्किल सिर्फ़ खान-पान की आदतों में बदलाव करके दूर हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं बाल झड़ने से रोकने वाले खाद्य पदार्थों (Foods for Hair Fall Control) की जानकारी। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
बालों का झड़ना कई महिलाओं व पुरुषों के लिए बेहद चिंता का विषय होता है, और हो भी क्यों न, आख़िर बाल हमारी ख़ूबसूरती का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा जो होते हैं। बालों के झड़ने का प्रमुख कारण खान-पान की अनियमितता, प्रदूषण, केमिकलयुक्त प्रसाधनों का उपयोग इत्यादि होते हैं। पर अच्छी बात ये है कि अपने आहार में बदलाव करके और बालों के लिए आवश्यक डाइट (Hair Fall Control Diet) लेकर आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं।
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको विशेष हेयरफ़ॉल कंट्रोल डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने आहार में विभिन्न खनिज तत्वों, विटामिनों व आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। हालाँकि हमें हर बार बालों के लिए उपयुक्त खाद्य पदार्थों की जानकारी नही होती, तो आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपके बालों का झड़ना हमेशा के लिए रोक देंगे।
अखरोट और बादाम हैं पोषक तत्वों का खज़ाना, वो भी खासकर तब जब आप बालों को झड़ने से रोकने के उपाय तलाश रहे हों। बायोटिन, ओमेगा-3, 6 फैटी एसिड्स, विटामिन B, बहुत सारे प्रोटीन और मैग्निशियम से भरपूर होते हैं ये सूखे मेवे जो देते हैं आपके बालों को अटूट मजबूती। अगर आप भी अपनी डाइट में नट्स को थोड़ी जगह दे दें, तो आपके बाल भी हो जायेंगे घने और लम्बे और एकदम मज़बूत।
कीनोआ एक बीज होता है जो कि बालों के लिए एक बेहतरीन सूपरफ़ूड माना जाता है। अगर आप अपने बालों के लिए किसी एक सुपरफूड की खोज कर रहे हैं जिसमे हो सभी 9 एमिनो एसिड तो कीनोआ है इसका जवाब। ये सुपरफूड बालों को ही नहीं, बल्कि सिर की त्वचा को भी जरूरी पोषण देता है। इसमें मौजूद हाइड्रोलाइज़्ड प्रोटीन दो मुँहे बालों की रोकथाम करता है, और विटामिन E बालों को झड़ने से रोकता है।
दही, दूध व पनीर डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने बालों को झड़ने से रोकने का आसान तरीक़ा है। ये सभी उत्पाद हमारे आस-पास बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इनमें पाए जाते हैं कई पोषक तत्व जैसे विटामिन B12, ओमेगा 6 फैटी एसिड, आयरन, जिंक इत्यादि। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स में बायोटिन भी पाया जाता है जो कि बालों की मज़बूती के लिए महत्वपूर्ण होता है।
पालक एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी है जो कि पोषण की दृष्टि से सब्ज़ियों में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पालक में प्रचुरता में विभिन्न तरह के विटामिन, खनिज पदार्थ जैसे मैग्निशियम, जिंक, आयरन और महत्वपूर्ण ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो कि बालों की ग्रोथ के लिए अतिआवश्यक तत्व हैं। उपरोक्त तत्वों के अलावा पालक में विभिन्न प्रकार के एंटी-ओक्सिडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो कि हमारे बालों को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण के हानिकारक तत्वों से बचाते हैं।
आप ज़रूर चाहेंगे कि आपके बाल लम्बे और मज़बूत होने के साथ-साथ घने भी हों। ऐसे में अपने आहार में स्ट्रोबेरी को आप ज़रूर जोड़ें। स्ट्रोबेरी का नियमित सेवन बालों को पतला होने से रोकने में कारगर होता है। स्ट्रोबेरी में मौजूद ऐलेजिक एसिड बालों की जड़ों को जड़ो शक्ति प्रदान करता है जिससे बाल नहीं टूटते । स्ट्रोबेरी में फोलिक एसिड के साथ-साथ विटामिन B6 और B5 भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
गाजर का सेवन बालों को मज़बूत और सेहतमंद बनाए रखना का शानदार नुस्ख़ा है। गाजर विटामिन ए से परिपूर्ण होती है जो कि बालों और स्कैल्प को पोषण प्रदान करने का कार्य करती है। गाजर खाने से आपका स्कैल्प मज़बूत होगा, नम रहेगा तथा बालों को अटूट बनाएगा। अगर आप गाजर के माध्यम से अपने बालों को पोषित करना चाहते हैं तो नियमित रूप से गाजर का जूस पीना प्रारम्भ करें।
अंडा बालों को झड़ने से रोकने (Food for Hair Loss) का बेहतरीन उपाय है। अंडा खाने से शरीर को बायोटिन व प्रोटीन प्राप्त होते हैं जो कि बालों को मजबूत बनाने के किये आवश्यक है। इन तत्वों की आपूर्ति बालों के विकास को भी बढ़ावा देती है। अंडा प्रोटीन के अलावा जिंक, सेलेनियम व बायोटिन किरेटिन से भी भरपूर होता है जो कि बालों को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंडा हमारे बालों के अलावा शरीर के अन्य अंगों को मज़बूत बनाने के लिए भी बेहद आवश्यक होता है, इसलिए दिनभर में कम से कम एक अंडे का सेवन अवश्य करें।
ओट्स का इस्तेमाल हम में से अधिकतर लोग एक हल्के नाश्ते के रूप में करते हैं पर क्या आप जानते हैं कि ओट्स खाना आपके बालों को भी मजबूत बना सकता है। पोषण से भरा हुआ ओट्स लौह, जिंक, ओमेगा 6 फैटी एसिड व पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों को लंबा, मज़बूत व घना बनाने में कारगर होते हैं। इस तरह ओट्स खाना अपने झड़ते बालों को रोकने का एक बेहद आसान उपाय है।
शकरकंद भी अपने बाल झड़ने से रोकने का अच्छा खाद्य पदार्थ (Hair Fall Control Food) है। शकरकंद का नियमित सेवन शरीर में विटामिन ए की आपूर्ति करता है जो कि बालों की मजबूती के लिए सहायक विटामिन माना जाता है।
बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण हमारे शरीर में आयरन की कमी भी हो सकता है। आयरन के लिए आप विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं पर सूखा आलू बुखारा शरीर में आयरन की आपूर्ति का अच्छा स्रोत है। आलू बुखारा खाने से आपके बाल पतले नही होंगे, लंबे बने रहेंगे तथा आसानी से टूटेंगे नहीं।
हरी मटर खाना बालों को पोषण की आपूर्ति करने का आसान तरीका है। इसमें प्रचुर मात्रा में जस्ता, आयरन व विटामिन बी पाया जाता है जो बालों को पोषण पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाता है।
शाकाहारी भोजन के अलावा बालों को मजबूत बनाने के अनेकों माँसाहारी विकल्प भी मौजूद हैं। झींगा बालों को मजबूत बनाने वाले प्रमुख खाद्य पदार्थों में गिना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन बी 12, आयरन, व जस्ता समेत अनेकों पोषण तत्व पाए जाते हैं।
बाल हमारी ख़ूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई चाहता है कि उसके बाल मजबूत व चमकदार हों। इस आर्टिकल में हमने आपसे बालों के लिए आवश्यक डाइट व और बाल झड़ने से रोकने वाले खाद्य पदार्थों (Foods for Hair Fall Control) की जानकारी साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये लेख, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButer के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)