Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Garlic Benefits in Hindi: क्यों वरदान है लहसुन? जानिए लहसुन खाने के फायदे और नुकसान
लहसुन भारतीय आहार प्रणाली का एक अहम हिस्सा है। लहसुन के प्रयोग से खाने में पोषण और ज़ायक़ा दोनों ही बढ़ जाते हैं। भोजन की अगर बात की जाए तो लहसुन की चटनी (lahsun ki chutney), लहसुन का अचार (lahsun ka achar) व सब्जियों में फ्लेवर के रूप में लहसुन का उपयोग (uses of garlic in hindi) इसके सेवन के सर्वश्रेष्ठ तरीके हैं। हालांकि भोजन में लहसुन का इस्तेमाल उचित मात्रा में ही किया जाना चाहिए क्योंकि अधिक लहसुन खाने के फायदे और नुकसान (lahsun khane ke fayde aur nuksan) दोनों ही हो सकते हैं।
लहसुन की तासीर गरम होती है और इसमें खनिज व विटामिन जैसे पोषक तत्वों के साथ-साथ अनेकों औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। कच्चा लहसुन खाने के फायदे (benefits of eating raw garlic in hindi) देखते हुए इसका उपयोग अनेकों घरेलू नुस्खों में औषधि के रूप में भी किया जाता है।
अगर अब आप सोच रहे हैं कि लहसुन खाने से क्या होता है (What happens if you eat Garlic) और इसके नियमित सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ते हैं, तो हम करेंगे आपकी जिज्ञासाओं का समाधान। इस लेख में हम बात करेंगे लहसुन खाने के फायदे और नुकसान (lahsun khane ke fayde aur nuksan) के बारे में। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
स्वाद में कभी तीखे और कभी कसैले लहसुन के सेवन के ढेरों फायदे होते हैं। लहसुन में भरपूर रूप से विभिन्न खनिज तत्व जैसे कैल्शियम, फ़ोस्फोरस, व आयरन मौजूद होते हैं, जो कि हमारे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण विटामिनों की अगर बात की जाए तो लहसुन में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और अल्प मात्रा में विटामिन बी की उपलब्धता होती है। पोषक तत्वों के अलावा लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीफ़ंगल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं जो इसे औषधीय रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं। आइए जानते हैं लहसुन खाने के प्रमुख पोषणिक व औषधीय फायदे।
लहसुन के पौष्टिक और औषधीय गुणों का सबसे अधिक लाभ हमारे हृदय को होता है। लहसुन के नियमित सेवन से हमारा रक्त-संचरण बेहतर तरीके से हो पाता है। लहसुन के नियमित सेवन से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय बेहतर तरीके से काम करता है। अगर हम नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं तो हमारी धमनियाँ सख़्त नही होती और हार्ट अटैक का ख़तरा कम हो जाता है। अगर आप हृदय संबंधित विकारों से जूझ रहे हैं तो रोज़ सुबह नियमित रूप से पिसे हुए लहसुन का सेवन करें। इससे हृदय सम्बंधी समस्याओं में लाभ होगा।
और पढ़ें: Benefits of Sugarcane Juice in Hindi: जानिए 9 अनसुने गन्ने के जूस के फायदे
गठिया अथवा जोड़ों का दर्द बढ़ती उम्र के साथ ज़्यादा तकलीफ़ दे सकता है। महिलाओं में ये समस्या अधिक देखी जाती है, जो बारिश के समय या ठंड के मौसम में अधिक ज़ोर पकड़ लेती है। अपने भोजन में लहसुन को शामिल करना आपको गठिया के दर्द से राहत दिला सकता है। लहसुन में मौजूद एंटी-ओक्सिडेंट्स व एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण गठिया अथवा अन्य कारणों से उत्पन्न सूजन को कम करने में सहायक सिद्ध होते है। जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए लहसुन का सेवन ख़ाली पेट सर्वश्रेष्ठ रहता है।
लहसुन में यूं तो अनेकों विटामिन और खनिज होते हैं जो इसे पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं, पर लहसुन के औषधीय लाभों की वजह से इसे लंबे समय से चिकित्सकीय प्रयोगों में भी लाया जा रहा है। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक तत्वों की वजह से प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान घावों को ठीक करने के लिए इसका उपयोग एंटी-सेप्टिक के रूप में किया गया था।
लहसुन में विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम, और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनकी आपूर्ति हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक और एंटी-ओक्सिडेंट गुण बीमारियों, और खासतौर पर सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। लहसुन का प्रयोग खांसी संबंधित कफ (cough) के निराकरण तथा अस्थमा जैसी समस्याओं के समाधान में भी किया जाता है।
लहसुन में पाए जाने वाले एंटी-वायरल (antiviral) व एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) गुण इसे विभिन्न तरह की आंख, नाक, व त्वचा संबंधी एलर्जी से राहत दिलाने के लिए भी उपयोगी बनाते है।
और पढ़ें: Chana Benefits in Hindi: जानिए रोज सुबह उठते ही भीगा चना खाने के फायदे
हमारे शरीर में होने वाली अधिकतर बीमारियों का संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करके हम शरीर की कई बीमारियों को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। अपच, क़ब्ज़, भूख न लगना, गैस व एसिडीटी पाचन तंत्र की प्रमुख समस्याएं होती हैं और इन सभी समस्याओं का समाधान लहसुन के नियमित सेवन से किया जा सकता है। लहसुन शरीर में पाचन रस के स्त्राव को बढ़ाता है और लहसुन की कलियों को पीसकर दूध के साथ इसका सेवन करना पाचन तंत्र की समस्याओं में लाभ पहुंचाता है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी लहसुन भली-भांति करता है और इस तरह यह हमारे लीवर के लिए भी लाभदायक सिद्ध होता है। लहसुन में मौजूद विशिष्ट गुण शरीर में जमा अतिरिक्त वसा (extra fat) को जलाते हैं तथा भूख को दबाने का भी कार्य करते हैं, और इस तरह वज़न घटाने (weight loss tips in hindi) में भी सहायक होते हैं।
लहसुन के औषधीय प्रभावों का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई शोधों में लहसुन का उपयोग कर्क रोग (cancer) जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में भी प्रभावी साबित हुआ है। लहसुन का नियमित सेवन कैंसर के ट्यूमर में रक्त जाने से रोकता है और इस तरह विभिन्न तरह के कैंसर को रोकने में लाभदायक रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन एंटी-कैंसर एजेंट के रूप में कार्य करता है, और साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोकने में भी कारगर होता है।
उपरोक्त फायदों को देखकर कह सकते है कि लहसुन सिर्फ एक खाद्य पदार्थ ही नहीं, बल्कि एक औषधि के रूप में भी कार्य करता है। एक औषधि के रूप में लहसुन का उपयोग उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने, दांत के दर्द को ठीक करने, कवक संक्रमण से लड़ने तथा अन्य बीमारियों से बचाव के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि उपरोक्त फायदों को देखते हुए इसका अर्थ यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि इसका सेवन असीमित किया जाए, क्योंकि अत्यधिक सेवन से लहसुन के नुकसान (Lahsun Khane Ke Nuksan) भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं लहसुन के संभावित नुक़सानों के बारे में:
और पढ़ें: ओट्स के फायदे और इसे चुटकियों में तैयार करने की विधि
और पढ़ें: जानिए अखरोट खाने के फायदे और क्यों है सूखे मेवों में सर्वश्रेष्ठ?
अपने पौष्टिक व औषधीय गुणों की वजह से लहसुन विश्वभर में भोजन में उपयोग में लाया जाता है। कच्चा लहसुन खाने के फायदे (benefits of eating raw garlic in hindi) जानने वाले लोग इसका सेवन औषधि के रूप में भी करते हैं। लहसुन की चटनी (Lahsun Ki Chutney), लहसुन का अचार (lahsun ka achar) व विभिन्न सब्जियों के साथ लहसुन का उपयोग (uses of garlic) भारतीय खाद्य प्रणाली में इसके सेवन के सर्वाधिक प्रचलित तरीके हैं। इस आर्टिकल में हमने आपसे लहसुन खाने के फायदे और नुकसान (lahsun khane ke fayde aur nuksan) साझा किए। लहसुन के फायदे और साथ ही लहसुन के नुकसान (Lahsun Khane Ke Nuksan) देखते हुए आप भी इसका उचित मात्रा में सेवन कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)