Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Walnut Benefits in Hindi: जानिए अखरोट खाने के फायदे और क्यों है सूखे मेवों में सर्वश्रेष्ठ?
हमारे शरीर को पोषण प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनकी आपूर्ति के लिए हम अनाज, सब्ज़ियों व मांस इत्यादि का सेवन करते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों के अतिरिक्त चिकित्सक व विशेषज्ञ, पोषण से भरपूर सूखे मेवों के इस्तेमाल की भी सलाह देते हैं। इन सूखे मेवों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है walnut, यानी कि अखरोट। अखरोट खाने के फायदे (walnut benefits in hindi) इतने सारे हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है।
अखरोट में एंटी-ओक्सिडेंट्स, फाइबर व अनसैचुरेटेड फैट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं और इसलिए इसका सेवन दिल व दिमाग को तंदरुस्त रखने में प्रभावी होता है। अखरोट के पौष्टिक व औषधीय गुणों को देखते हुए इसका उपयोग विभिन्न तरह के तेल व दवाइयों के निर्माण में भी किया जाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि अखरोट आखिर इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं और अखरोट खाने से क्या होता है (what happens if you eat walnuts), तो इस लेख में हम करने जा रहे हैं आपकी जिज्ञासाओं का समाधान। आज हम बात करेंगे अखरोट खाने के फायदे व नुकसान (walnut benefits and side effects in hindi) के बारे में। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारी शारीरिक व मानसिक वृद्धि में अनिवार्य तत्व होते हैं। अखरोट का स्वाद भी इसे भोजन में नियमित रूप से शामिल किए जाने योग्य बनाता है। अखरोट को फल के रूप में कच्चा खाना ही अखरोट खाने का तरीका (how to eat walnuts) नहीं है। अखरोट का सेवन केले या दही के साथ, सलाद के रूप में अथवा जैम के रूप में भी किया जा सकता है। अखरोट भिगो कर खाने के फायदे भी ढेर सारे होते हैं। गर्म तासीर होने की वजह से अखरोट का सेवन सर्दियों में करना श्रेष्ठ होता है। आइए जानते हैं अखरोट खाने के फायदे:-
ये भी पढ़े: Vitamin C: जानिए विटामिन सी के फायदे व नुकसान और इसके स्रोत!
अगर आप बढ़े हुए वज़न से परेशान हैं तो अखरोट का सेवन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अन्य नट्स की तुलना में अखरोट में फ़ैट की अधिकता न होकर, सभी पोषक तत्व जैसे फैट्स, प्रोटीन, व खनिज उचित मात्रा में मौजूद होते हैं। फ़ाइबर की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होने से अखरोट के सेवन से हमारा पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम कर पाता है और वज़न घटने लगता है।
ये भी पढ़े: मोटापे से निजात पाने के घरेलु उपचार
अगर आपको शिकायत रहती है कि आप बहुत जल्दी थक जाते हैं या अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं कर पाते, तो इसका कारण आपके आहार में पोषण की कमी हो सकती है। नियमित रूप से भिगोकर अखरोट खाने से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति हो जाती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। अखरोट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, वसा, विटामिन, व खनिज पाए जाते हैं जिनके सेवन से हमारा शरीर मजबूत बनता है तथा हमारी श्रम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।
जिस तरह अखरोट का छिलका बहुत मज़बूत होता है, उसी तरह अखरोट के नियमित सेवन से हमारा हृदय भी मजबूत होता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे रक्त संचार को बेहतर करने और रक्त संचार तंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करता है। अखरोट के नियमित सेवन से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रित रहता है, जिससे कि हृदय बेहतर तरीके से काम कर पाता है। उच्च रक्त चाप से पीड़ित व्यक्तियों को अखरोट के सेवन से लाभ प्राप्त होता है। चिकित्सक व विशेषज्ञ मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को भी अखरोट के सेवन की सलाह देते हैं।
अक्सर कई पुरुष शुक्राणुओं की कमी के चलते प्रजनन तंत्र की समस्याओं का सामना करते हैं और इसका प्रमुख कारण उनके खान-पान में पोषण की कमी व व्यायाम की कमी होता है। अगर कोई पुरुष नियमित रूप से अखरोट का सेवन करे तो उसके शुक्राणुओं की संख्या, गुणवत्ता व उनकी परिपक्वता में सुधार होता है। अखरोट में polyunsaturated fatty acids पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है जो कि प्रजनन तंत्र को मज़बूत बनाने का कार्य करते हैं। इसी के साथ अखरोट के नियमित सेवन का लाभ गर्भवती महिलाओं व उनके शिशु को भी होता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बेहद आम बात है और अधिक तनाव अनिंद्रा को भी जन्म दे सकता है। अगर आपको भी अधिक तनाव रहता है तो अखरोट का सेवन इसमें लाभ पहुंचा सकता है। अखरोट शरीर में मेलेटोनिन होर्मोन के संचार को नियमित करता है जो कि हमें तनावमुक्त रखने तथा बेहतर रूप से सोने में मदद करता है।
अगर आप लंबे व चमकदार बाल पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अखरोट का सेवन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। मज़बूत बालों के लिए आवश्यक तत्व जैसे पोटैशियम, विभिन्न प्रकार के ओमेगा फ़ैटी एसिड, व आयरन अखरोट में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इसलिए अखरोट का सेवन बालों के लिए लाभदायक सिद्ध होता है। बालों के लिए अखरोट के औषधीय फायदे देखते हुए अखरोट का उपयोग अनेकों तेलों में भी किया जाता है। अखरोट के तेल में विटामिन बी की प्रचुर उपलब्धता इसे त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी लाभदायक बनाती है।
ये भी पढ़े: जानिए कौनसी 12 चीज़ें हैं आपके बालों के लिए आवश्यक डाइट!
हड्डियों की मज़बूती एक स्वस्थ शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है और अखरोट के नियमित सेवन से हड्डियों को बहुत लाभ होता है। अखरोट में कैल्शियम तो पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता ही है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियां हमारे भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाती हैं। हड्डियां मज़बूत होने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
अखरोट में मौजूद विभिन्न पौष्टिक व औषधीय गुण इसे उपरोक्त लाभों के अतिरिक्त दिमाग तेज़ करने में, कैन्सर की रोकथाम में, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में तथा अन्य रूप से हमारे शरीर को मजबूत बनाने में भी लाभदायक होते हैं। यूं तो अखरोट पोषण (akhrot nutrition) की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है पर अगर इसका सेवन उचित मात्रा से अधिक किया जाए तो अखरोट खाने के नुकसान (side effects of walnuts) भी हो सकते हैं।
एक सामान्य व्यक्ति के लिए दिनभर में 5 अखरोट खाना पर्याप्त रहता है। अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करने से इसकी गर्म तासीर छालों व बुखार का कारण बन सकती है। चूंकि अखरोट में वसा मौजूद होता है इसलिए इसका उचित मात्रा से अधिक सेवन मोटापे का कारण भी बन सकता है। अखरोट के सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सेवन उचित मात्रा में, सर्दियों में करना अच्छा होता है। अखरोट के स्वादिष्ट हलवे की रेसिपी आप यहां से देख सकते हैं।
अखरोट के फायदे (Benefits of Walnut in hindi) अनेकों हैं और इसका सेवन शरीर के समुचित विकास के लिए आवश्यक भी है। इस आर्टिकल में हमने आपसे अखरोट के फायदे व नुक़सान (Walnuts Benefits and Side Effects in Hindi) साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने परिवार जनों व मित्रजनों के साथ। ऐसी ही महत्वपूर्ण
जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
इन्हें भी पढ़ें:
नीना गुप्ता ने कैसे जुगाड़ से पीस लिया जीरा बिना किसी उपकरण के?
बारिश में बालों को झड़ने से रोकने के 9 घरेलू उपाय
क्यों ओलम्पिक मेडल जीतने के बाद पीवी सिंधु खाएँगी पीएम मोदी के साथ आइसक्रीम?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (2)