आपने अपने जीवन में कई बार सैंडविच का लुफ्त उठाया होगा, फिर वो स्कूल के टिफिन में मिलने वाला सैंडविच हो जिसके उपर हमेशा एक स्माईली बना कर हमें परोसा जाता था। वीकेंडस में परिवार के साथ पिकनिक में मिलने वाला सैंडविच हो या स्कूल कॉलेज की कैंटीन में मिलने वाला सैंडविच, हर सैंडविच का स्वाद हमें याद रहता है।
हम भारतीय लोगों की एक बहुत खास बात होती है कि हम हर तरह के खाने को अपने स्वाद और तड़के के साथ ही खाना पसंद करते हैं। जिसके लिए हम विदेशी खाने को भी अपने मसाले और स्वाद के अनुसार पकाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते, और जिसमें भी सबसे ज्यादा परिक्षण हम शायद अलग-अलग तरह के सैंडविच के साथ करना पसंद करते है।
अगर आप भारत में रहते हैं तो यहां आपने इतने अलग अलग प्रकार के सैंचविच खाएं, देंखे या सुने होंगे कि शायद इतने नाम याद कर पाना आपके लिए भी एक मुश्किल टास्क साबित होता होगा। यहां आपको हर गली में एक ही टाईप के सैंडविच के अलग-अलग फ्यूजन देखने को मिल सकते हैं।
और सैंडविच का कुछ ऐसा ही एक नया फ्यूजन हमें हाल ही में देखने को निला है। जहां सेलिब्रिटी शेफ सारांश गोइला ने सबसे मशहूर पीनट बटर सैंडविच को साउथ इंडियन ट्विस्ट दिया है। फ्यूजन सैंडविच रेसिपी के लिए शेफ सारांश गोइला ने इमली और तीखा अदरक चुना है। और एक विशेष घटक- मूंगफली का मक्खन! शेफ ने इस डिश का नाम पीनट बटर पुली इंजी सैंडविच रखा है। वह स्वादिष्ट पुली इंजी या इमली अदरक की चटनी को स्वादिष्ट भरने के रूप में उपयोग कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CTZgErsjoPG/?utm_source=ig_web_copy_link
चटनी के लिए मुख्य सामग्री कटा हुआ अदरक, इमली का गूदा, गुड़, सरसों, करी पत्ता, सूखी और हरी मिर्च और हल्दी हैं। हमें स्वाद के लिए तेल और नमक की भी आवश्यकता होगी। और टोस्ट के लिए वह ब्रेड स्लाइस, मक्खन, पीनट बटर और केले के स्लाइस का उपयोग करते नजर आ रहे हैं।
सारांश गोइला ने इस सैंडविच का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें आप उन्हें पूरी रेसेपी बताते और पकाते हुए देख सकते हैं।
सारांश गोइला समय समय पर खाने के शौकीन लोगो के लिए ऐसे ही नये-नये फ्यूजन लाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नियमित बिस्कुट के साथ आसानी से बनने वाले आइसक्रीम सैंडविच के बारे में अपनी राय साझा की। उन्होंने सैंडविच बनाने के लिए बिस्कुट, मिश्रित बेरी जैम, आइसक्रीम का एक स्लैब, कुछ पिघली हुई चॉकलेट, नारियल तेल और भुने काजू का इस्तेमाल किया।
कुछ हफ्ते पहले सारांश गोइला ने ‘लिक्विड लड्डू’ की रेसिपी शेयर की थी। इस तरल बेसन के लड्डू में घी, हल्दी, काली मिर्च आदि जैसी सामग्री होती है, और शेफ ने इसे ठंड से निपटने के लिए अपनी “दादी का नुस्का” कहा।
हमें बताएं कि सारांश गोइला के अलग-अलग फ्यूजन के बारे में आप क्या सोचते हैं। और अगर इस लेख ने आपकी भी भूख को बढा दिया है तो आप अभी जाकर इसे ट्राय कर सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टीकल हमें बतायें और ऐंसी ही नई-नई खाने से जुडी न्यूज,ब्लॉग और नई रेसिपीज के लिए जुडे रहिए् BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
Pesto Sandwich Recipe: नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प! शेफ अमृता से सीखिए पेस्टो सैंडविच बनाने की विधि!
Dal Sandwich Recipe: नाश्ते में बनाएं पौष्टिक दाल सैंडविच, बच्चों के लिए है बेस्ट; जानें कैसे?
Desi Sandwiches Recipe: घर में ऐसे बनाएं आलू-प्याज वाला देसी सैंडविच, स्वाद में लगता है जबरदस्त
क्यों जनरेशन ख़राब कर रहे हो, महिला द्वारा “2 Kg Ka Bahubali Sandwich” बनाने पर यूजर!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)