Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Til Ke Laddu: सर्दियों में तिल के लड्डू के फायदे और बनाने की विधि
तिल के लड्डू (Til Ke Laddu): सर्दियों के मौसम में वायरल बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। शरीर को बाहर से पूरी तरह से ढ़कने के साथ-साथ यह भी ज़रूरी है कि आप शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जिसके लिए आप तिल को अपने नियमित भोजन में शामिल कर सकते हैं। तिल में कई तरह के लवण जैसे कैल्शिेयम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होते हैं जो हृदय की मांसपेशियों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करते हैं। तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह मांस-पेशियों के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद है।
Table of Contents

तिल के लड्डू (Sesame Laddu) तिल से बनी सबसे स्वादिष्ट और पसंदीदा रेसिपी है जिसे सर्दियों के दौरान अक्सर घरों में बनाया जाता है। तिल के साथ आप गुड़, मावा, सूजी, आटा और मूँगफली जैसी चीजों का प्रयोग भी कर सकते हैं, ये आपके लड्डूओं के स्वाद को और भी अधिक बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। सर्दियों के लिए तिल के लड्डू जितने अधिक फायदेमंद होते हैं उतनी ही आसान तिल के लड्डू बनाने की विधि होती है। लेकिन बनाते हुए तिल को सही तरीके से भूनने और एक सही तापमान पर मसाले से लड्डू बनाने जैसी बातें ध्यान रखने योग्य कही जा सकती है। आप हमारे साथ तिल और गुड़ के लड्डू, तिल खोये के लड्डू की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं।
तिल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन B और E पाया जाता है। जो शरीर को ऊर्जा देने और अंदरुनी रूप से शरीर को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके साथ ही अगर आप तिल के फायदों को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें गुड़ का प्रयोग भी कर सकते हैं। तिल और गुड़ से बनने वाले लड्डूओं को मकर संक्रांति स्पेशल मिठाई (Makar Sankranti Special Sweets) में भी गिना जाता है। जिन्हें सुबह के स्नान के बाद खाने की मान्यता है। तिल के लड्डू के फायदे आप नीचे देख सकते हैं।

तिल पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने वाले माने जाते हैं। तिल में उच्च मात्रा में फाइबर उपलब्ध होता है जो कि पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए मदद करता है। तिल के सेवन का सीधा संबंध कब्ज या दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं में कमी से भी है। यह कोलन को भी स्वस्थ रखता है और गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मुद्दों और कैंसर के विकास की संभावना को कम करता है।

हृदय को शरीर का इंजन कहा जा सकता है, जिसके रुकने या कमज़ोर पड़ने से शरीर की सभी क्रियायें प्रभावित होती हैं। तिल का नियमित सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है जो कि हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण कहा जाता है। इसके साथ ही उच्च रक्त चाप को कम करने और ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल करने के लिए भी तिल के कई फायदे देखे जा सकते हैं।

रिसर्च से पता चलता है कि तिल का तेल पारंपरिक टाइप-2 मधुमेह (Type-2 Diabetes) की दवाओं की प्रभावशीलता को बढ़ाता है। टाइप 2 मधुमेह एक आजीवन बीमारी है जो शरीर में इंसुलिन बनाने की क्रिया को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। इस स्थिति का एक पहलू उच्च ब्लड प्रेशर है, जिसे हाइपरग्लेसेमिया कहा जाता है। तिल न केवल उच्च ब्लड प्रेशर में मदद करता है, ब्लकि टाइप 2 मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति को एक समान्य ब्लड प्रेशर तक लाने के लिए भी जाना जाता है।

तिल के बीज में जिंक की मात्रा पाई जाती है , जो कोलेजन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण घटक है , यह मांसपेशियों, बालों और त्वचा को मजबूत करता है। साथ ही, तिल में विटामिन E होता है, जो त्वचा पर जलन और निशान को कम करता है। समय से पहले बूढ़ा होने के संकेतों से बचने में भी तिल का उपयोग किया जा सकता है।

जर्नल ऑफ द अमेरिकन ऑयल केमिस्ट्स सोसाइटी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, तिल अधिकांश अकार्बनिक पोषक तत्वों का सबसे समृद्ध स्रोत है। जिंक कैल्शियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिजों का प्रभावशाली स्तर आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख बढ़ावा हो सकता है। ये खनिज हड्डियों के लिए नया पोषण बनाने और कमज़ोर हड्डियों की सुधार के लिए जाने जाते हैं।

सफेद तिल या तिल में फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और मैग्नीशियम होते हैं जो हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ ही अस्थमा जैसी बीमारी में भी इसका प्रयोग कर लड़ा जा सकता है। अस्थमा जैसी सांस की समस्या से पीड़ित लोगों को तिल के बीज खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है। जो कि अस्थमा और अन्य श्वसन समस्याओं से बचाता है। तिल शरीर में जमे हुए कफ को बाहर निकालने में भी आपकी मदद करता है इसलिए सर्दियों के लिए तिल लड्डू (Til Laddu For Winter) एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक भोजन के अंतर्गत आते हैं।
Covid-19 अपने एक नए वेरिएंट omicron के साथ हमारे जीवन में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में एक बार फिरसे घरों में दादी नानी के नुस्खे और कई पोषण विशेषज्ञों की सलाह लेने का समय आ चुका है।
रुजुता दिवेकर एक जानी मानी पोषण विशेषज्ञ हैं जिन्होंने तिल के फायदों से संबंधित कई पोस्ट अपने अकाउंट पर साझा की है। रुजुता का कहना है कि अपने शरीर के अनुसार सिर्फ कुछ ही बातों पर ध्यान देकर omicron जैसी लहर से भी आसानी से निपटा जा सकता है। उनके द्वारा बताए गए कुछ मूल विकल्प हमारे स्वस्थ भोजन और एक सरल नियमित व्यायाम की ओर इशारा करते हैं।
रुजुता ने अपने हालिया इंसटाग्राम पोस्ट में सर्दी से लड़ने के लिए भी 5 खाद्य पदार्थों की एक झलक दी जिसमें से एक में वह तिल और उसके फायदों के बारे में बताती हुई नज़र आयीं। रुजुता कहती हैं कि, “तिल गुड़ सर्दियों में पर्याप्त फैटी एसिड के साथ स्वादिष्ट व्यंजन हैं।” ये छोटे तिल बड़े लाभों से भरे हुए हैं, कोलेस्ट्रॉल उत्पादन को रोकने से लेकर हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने तक, यह आपकी त्वचा को समान रूप से आवश्यक पोषण देता है और शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत में मदद करता है। कहने की ज़रूरत नहीं है कि आप सर्दियों के दौरान उत्सव के एक हिस्से के रूप में तिल गुड़ का स्वाद ले सकते हैं।”
ये भी पढ़े:
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए कोविड-19 के बाद अपने बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय
सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए मीठे की क्रेविंग से बचने के उपाय
भारत में कोई भी त्योहार बिना लड्डूओं के हमेशा अधूरा लगता है। मोतीचूर और बेसन के लड्डू किसी भी खास अवसर पर देखे जा सकते हैं। लेकिन साल के शुरूवात में ही आने वाले 2 पर्व लोहड़ी और मकर संक्रांति पर आपको तिल और गुड़ के लड्डूओं की असली धूम देखने को मिलती है। धार्मिक के अलावा मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का वैज्ञानिक महत्व भी है। मकर संक्रांति के समय उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम रहता है। क्योंकी तिल-गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में गुड़ और तिल के लड्डू खाने से शरीर गर्म रहता है। साथ ही यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इस दिन न केवल तिल का सेवन किया जाता है बल्कि पानी में तिल डालकर स्नान भी किया जाता हैै।
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिन से मकर राशि में सूर्य के प्रवेश को ही मकर संक्रांति कहते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास का महीना समाप्त हो जाता है और नए साल पर अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति की सुबह सूर्य की उपासना करने का भी प्रावधान है।
ब्लॉग में हमने तिल से मिलने वाले कुछ महत्वपूर्ण फायदों से आपका परिचय करवाया है। जिनको आप एक मात्रा में तिल के सेवन से प्राप्त कर सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा यह ब्लॉग हमें बताएं और साथ ही स्वास्थ्य वर्धक ख़बरों और स्वादिष्ट रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।
गुणकारी गोंद के लड्डू की रेसिपी ट्राई करना न भूलें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)