मीठा खाना तो हम सभी को पसंद होता है पर चिकित्सक और विशेषज्ञ सभी मानते हैं कि अधिक मीठा खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मीठा खाने की क्रेविंग और इससे बचने के उपायों पर चर्चा की। इस बात को तो विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अधिक मीठा खाना हमारे शरीर की कई समस्याओं जैसे मोटापा, एसिडिटी, डिहाईड्रेशन या फिर कच्ची नींद आना जैसी समस्याओं का कारण बनता है। रुजुता दिवेकर ने इस वीडियो में आगे मीठे की क्रेविंग से बचने के उपाय शेयर किए। आइए विस्तार से जानते हैं रुजुता के अनुसार मीठा खाने से बचने के उपाय।
रुजुता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पक्ष पर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने अपनी भूख और क्रेविंग में अंतर पहचानने की सलाह दी। रुजुता ने बताया कि भूख लगने पर हमारे शरीर को खाने की सही में जरूरत होती है, परंतु क्रेविंग होने पर हम कोई चीज सिर्फ स्वाद के लिए खाना चाहते हैं। इसके लिए रुजुता ने हमारी कोई भी फेवरेट मिठाई खाने का उदाहरण दिया। रुजुता का कहना था कि मीठा खाने में कोई समस्या नहीं है, पर जब हम स्वाद के लिए मीठा खाने लगते हैं तो क्रेविंग बढ़ती जाती है और ऐसे में हमारे लिए कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती है। हालांकि साथ ही रुजुता ने मीठे की अधिक क्रेविंग से बचने के उपाय भी शेयर किये।
रुजुता दिवेकर ने अपने 2 मिनट के इस वीडियो में बताया कि मीठे की क्रेविंग से बचना बहुत आसान है, बस इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होते हैं। रुजुता दिवेकर के अनुसार मीठे की क्रेविंग से बचने के लिए अपनी डाइट में घर पर बने अचार या मुरब्बे को जरूर शामिल करें। इसके अलावा उन्होंने अपने आहार में अलग-अलग किस्म की दालें शामिल करने की भी सलाह दी, क्योंकि दालों में प्रोटीन और उर्जा भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे अधिक खाने की क्रेविंग नहीं होती। वीडियो के अंत में रुजुता ने बताया कि अपने साप्ताहिक खाने में कम से कम दो बार साबुत अनाजों जैसे ज्वार या बाजरा को जरूर शामिल करें, जिससे शरीर में पोषण की पर्याप्त आपूर्ति हो और ब्लोटिंग से बचा जा सके।
View this post on Instagram
और पढ़िए अच्छी त्वचा, स्वस्थ बालों और एक फ़्लैट टम्मी के लिए रुजुता के कुछ ख़ास टिप्स
अधिक मीठा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए मधुमेह के अलावा कई अन्य गंभीर समस्याएं भी लेकर आता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर द्वारा बताए गए मीठे से बचने के टिप्स शेयर किए। कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (1)