मसाबा गुप्ता देश की प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर्स में से एक हैं। प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपने फैशन सेंस के साथ-साथ अपनी गजब की फिटनेस के लिए भी जाती हैं। मसाबा के फैन्स उनसे फिटनेस और फैशन टिप्स पाने के लिए आतुर रहते हैं और मसाबा भी समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स के साथ जुड़ती रहती है। हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मसाबा अपने फैंस को PCOD यानी पोलिसिस्टिक ओवरी डिजीज के बारे में जानकारी देती नजर आयीं। मसाबा ने इस पोस्ट में PCOD से राहत पाने में कारगर डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स साझा किए। आइये जानते हैं मसाबा के वो टिप्स जो हेल्प करेंगे आपकी PCOD की समस्या से राहत पाने में ।
PCOD आज विश्व की कई महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। PCOD का सीधा संबंध महिलाओं के हॉर्मोन्स से होता है जिससे ओवरीज में छोटी-छोटी गांठे हो जाती हैं। ये समस्या शरीर में बड़े हार्मोनल बदलाव लाती है जिससे महिलाओं को माहवारी व गर्भावस्था के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। PCOD के मुख्य कारण देर रात तक काम करना, तनाव, खान-पान की अनियमितता, पोषण की कमी, अस्वस्थ दिनचर्या आदि होते हैं। पीसीओडी होने पर माहवारी के दौरान तीव्र पीड़ा होना, अधिक रक्त बहना, अनियमित माहवारी होना व गर्भधारण में तकलीफ इत्यादि समस्याएं होती हैं। मसाबा की मानें तो अपनी डाइट में थोड़े बदलाव और जीवनशैली में कुछ सकारात्मक परिवर्तनों से पीसीओडी में राहत मिल सकती है।
मसाबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ‘”मैं दिन में क्या खाती हूँ?” इसे पूछते हुए मुझे बहुत से संदेश मिल रहे हैं, तो आज जान लीजिये!’ मसाबा ने अपनी सिलसिलेवार इंस्टाग्राम स्टोरीज में साफ बताया कि वे दिनभर में बहुत खाती हैं पर साथ ही कुछ स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल रूल्स भी फॉलो करती हैं। मसाबा ने पीसीओडी को नियंत्रित करने के लिए जो बातें बताई, उसकी खास बातें ये रही-:
मसाबा ने पीसीओडी के लिए स्वस्थ जीवन शैली का महत्व बताते हुए कुछ लाइफस्टाइल टिप्स भी साझा किये-:
मसाबा के टिप्स को देखकर समझ आता है कि वे अच्छी सेहत पाने और पीसीओडी से राहत पाने के लिए स्वस्थ डाइट और जीवनशैली का पालन करती हैं। आप भी मसाबा के इन टिप्स को फॉलो करके पीसीओडी से राहत पा सकती हैं। अपने सवाल और सुझाव आप हमें नीचे कमेंट्स में बता सकते हैं। शेयर कीजिये इस लेख को अपने दोस्तों के साथ और जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (1)