Search

Home / Women Health Tips in Hindi / योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए कौन से योगासन करने से मिलेगी PCOD से राहत!

Baba Ramdev Yoga Tips for Pcod

योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए कौन से योगासन करने से मिलेगी PCOD से राहत!

Himanshu Pareek | मई 2, 2023

योगगुरु बाबा रामदेव कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान योगासनों के रूप में बताते हुए अक्सर जनता से रूबरू होते रहते हैं। बीते कुछ समय में पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं की संख्या काफी बढ़ी है, ऐसे में हाल ही में बाबा रामदेव ने अनियमित मासिक धर्म, हार्मोनल असंतुलन, कष्टकारी माहवारी और पीसीओडी से जूझ रही महिलाओं के लिए योग टिप्स साझा किए। बाबा रामदेव बताते हैं कि पीसीओडी भले ही एक गंभीर समस्या है पर एक स्वस्थ जीवन शैली, नियंत्रित वजन, संतुलित खानपान और नियमित रूप से कुछ निश्चित योगासन करने से पीसीओडी से घर बैठे राहत पाई जा सकती है।

पीसीओडी से बचाव के लिए बाबा रामदेव द्वारा बताए गए योगासन:

पीसीओडी यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर आज किशोरावस्था से लेकर वयस्क उम्र तक की महिलाओं तक के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। पीसीओडी का मुख्य कारण एक तनावपूर्ण जीवनशैली एवं अस्वस्थ दिनचर्या को बताया जाता है। पीसीओडी होने पर महिलाओं के अंडाशय में छोटी-छोटी गांठे बन जाती है। 

पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल असंतुलन उत्पन्न हो जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप तेजी से वजन बढ़ना, मुहांसे होना, शरीर पर अनचाहे बाल उगना, सिर में तेज दर्द, अनियमित मासिक धर्म, मासिक धर्म के दौरान तीव्र पीड़ा एवं अनियमित रक्तस्त्राव जैसे लक्षण सामने आते हैं। पीसीओडी की समस्या अधिक होने पर महिलाएं बांझपन का शिकार भी हो सकती हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार का समाधान घर बैठे एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और नियमित रूप से कुछ निश्चित योगासन करने से हो सकता है।

1. कपालभाति:

 

 

पीसीओडी के समाधान के लिए बाबा रामदेव कपालभाती को सर्वश्रेष्ठ बताते हैं। कपालभाति के लिए अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठना होता है। इसके बाद अपनी आंखों को बंद करके और शरीर को ढीला छोड़कर, अपना पेट बाहर रखते हुए एक गहरी सांस लीजिए और सांस छोड़ते समय पेट को अंदर की तरफ खींचिए।

सांस लेने और छोड़ने की इस प्रक्रिया को लगभग 20 बार दोहराएंगे। इस योगासन को नियमित रूप से करने से पीसीओडी में शीघ्र लाभ होता है। बाबा रामदेव के अनुसार गर्भवती महिलाओं को कपालभाति नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर वे अनुलोम-विलोम का सहारा ले सकती हैं।

2. अनुलोम विलोम:

अनुलोम विलोम पीसीओडी समेत कई बीमारियों के समाधान में कारगर होता है। इस योगासन को करने के लिए अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद अपनी दाहिनी नासिका को दाएं अंगूठे से बंद करके, बाएँ नासिका से सांस खींचिए। सांस खींचने के बाद बाएं नासिका को अपनी अनामिका उंगली से बंद कीजिए, और दाईं नासिका से सांस छोड़िए।

अब दाईं नासिका से ही सांस लेकर उसे बंद कीजिए और बाएं नासिका से छोड़िए। इस बात का ख्याल रखना है कि जिस नासिका से सांस छोड़ रहे हैं उसी से सांस खींचना भी है। इस प्रक्रिया को कुछ दिन तक प्रतिदिन करने से शरीर को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं।

3. नौकासन:

नौकासन अपना शरीर का वजन कम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ आसन है, जिससे पीसीओडी में बहुत राहत मिलती है। इस योगासन को करने के लिए सीधे लेटिए और अपनी टांगों को सामने की तरफ स्ट्रेच करके व हाथों को फर्श पर रखकर, गहरी सांस लेकर शरीर को ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें। हाथों को जमीन से हटाकर पैरों की ओर ले जाएं और संतुलन साधने का प्रयास करें। कुछ सेकंड्स इस मुद्रा में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आकर दोबारा दोहराएं। 

4. धनुरासन:

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस योगासन को करते समय आपका शरीर धनुष के आकार का दिखने लगता है। इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर कमर की तरफ खींचे व टखनों को अपने हाथ से पकड़ लीजिए। इसके बाद अपने जांघ, छाती और सिर को ऊपर की तरफ को उठाईये, जिससे शरीर का वजन आपके पेट पर आ जाएगा। इस दौरान गहरी सांस लीजिए और 15 से 20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहिए। वजन कम करने और मासिक धर्म की समस्याओं से राहत पाने में धनुरासन बेस्ट है।

5. भस्त्रिका प्राणायाम:

पीसीओडी होने पर महिलाओं के शरीर में हार्मोन का स्तर प्रभावित होता है, इसलिए भस्त्रिका प्राणायाम करने से लाभ होगा। भस्त्रिका प्राणायाम करने के लिए रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठें और आंखें बंद कर ले। अब तेज गति से सांस लेकर बाहर की ओर छोड़ें। ध्यान रखें कि सांस लेते समय पेट फूले और सांस छोड़ते समय अंदर की ओर जाए। शुरुआत में सांस धीरे लें, फिर गति बढ़ा दें। अंत में एक गहरी सांस लेते हुए आराम मुद्रा में आ जाएं। 

 

 

 

उपरोक्त आसनों के अलावा पीसीओडी में सुप्तबंध कोणासन एवं पवनमुक्तासन से भी लाभ होता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे बाबा रामदेव के बताए हुए पीसीओडी से बचाव के योगासन साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

माइग्रेन के लिए योगासन

Tips for using and storing olive oil: जैतून के तेल के उपयोग व संग्रहण के सुझाव!

Camel Milk Benefits in Hindi: जानिए ऊंटनी के दूध के 8 फायदे, उपयोग और नुकसान!

पीठ के निचले हिस्से में दर्द के लिए कुछ असरदार योगासन

गहरी नींद के लिए करें ये योग आसन

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *